NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
कनाडा और लैटिन अमेरिका को एन95 मास्क निर्यात करने पर अमेरिका की रोक
ऐसे समय में जब क्यूबा और चीन जैसे देश डॉक्टरों और मेडिकल सप्लाई करने में दूसरे देशों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं वहीं दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था वाला देश अपने घरेलू ज़रुरतों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।
पीपल्स डिस्पैच
07 Apr 2020
एन95 मास्क

कनाडा के ओंटारियो प्रांत के प्राइमर डफ फोर्ड ने सोमवार 6 अप्रैल को आरोप लगाया कि अमेरिका ने कोरोनवायरस के प्रसार को रोकने में महत्वपूर्ण तीन मिलियन एन-95 मास्क की डिलीवरी को रोक दिया है।

उन्होंने ग्लोबल न्यूज से बातचीत में ये आरोप लगाया और चेतावनी दी कि अगर नई मेडिकल सप्लाई समय पर नहीं पहुंची तो राज्य में मेडिकल सप्लाई का स्टॉक एक हफ्ते में खत्म हो जाएगा।

हालिया रिपोर्टों के अनुसार, प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के हस्तक्षेप के बाद कुछ मास्क की डिलीवरी पर बात बन गई है। सोमवार को 5,00,000 मास्क की डिलीवरी के लिए अमेरिकी सीमा सुरक्षा द्वारा ओंटारियो में पहुंचाने के लिए मंजूरी दे दी गई।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 3 अप्रैल को मेडिकल सप्लाई करने वाले अमेरिकी उत्पादकों विशेष रूप से N95 मास्क का उत्पादन करने वाले मिनेसोटा स्थित 3एम को घरेलू मांगों को प्राथमिकता देने और लैटिन अमेरिका और कनाडा को आपूर्ति करने से रोकने के लिए कहा था।

अमेरिका के कई सहयोगी अमेरिकी उत्पादकों से ज़रुरी मेडिकल सप्लाई हासिल करने में मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। इनमें से कुछ देशों ने अमेरिकी प्रशासन पर आरोप लगाया है कि ऐसे समय में जब उन्हें ज़रुरी मेडिकल सप्लाई की सबसे ज्यादा ज़रुरत हैं तब वह इस सप्लाई को जबरन रोकने या देर करने की नीति को अपना रही है।

हालांकि अमेरिका में दुनिया भर में होने वाले Covid -19 संक्रमण के मामलों की सबसे ज़्यादा संख्या है, दूसरे देश भी इस वैश्विक महामारी से जूझ रहे हैं और संसाधनों को साझा करने के बजाय अमेरिका के आत्म-केंद्रित पक्ष के चरम रुप को दर्शाते हैं। रॉयटर के अनुसार ये स्थिति हर किसी को पतन की ओर ले जाएगा।

दुनिया भर में Covid-19 के चलते 70,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई है जबकि 1.3 मिलियन से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं।

हालांकि, चिकित्सा उपकरणों के निर्यात को रोकने की अमेरिका की यह नीति कोई नई बात नहीं है और यह डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन को रोकता नहीं है। 2009 में एच1एन1 के प्रकोप के दौरान बराक ओबामा के प्रशासन ने इसी तरह की रणनीति को अपनाया था।

3एम की चीन में अपनी उत्पादन इकाइयां हैं। यह चीन में उत्पादन किए गए मास्क आयात करता है और उसे कनाडा और लैटिन अमेरिका को आपूर्ति करता है।

इस बीच, चीन से लाखों मास्क सोमवार को स्वतंत्र रूप से कनाडा भेज दिए गए हैं। ग्लोबल न्यूज ने बताया कि ये मास्क क्यूबेक और नोवा स्कोटिया प्रांतों द्वारा ऑर्डर किए गए थे।

कनाडा में Covid-19 से अब तक 323 मौत के मामले सामने आए हैं जबकि 16,500 से अधिक लोग संक्रमित हैं और अनुमान है कि इस महीने के अंत तक देश में मरने वालों की संख्या हजारों में हो जाएगी।

साभार :पीपल्स डिस्पैच

America
Latin America
canada
N95 masks
COVID-19
Coronavirus

Related Stories

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

महामारी के दौर में बंपर कमाई करती रहीं फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

विश्व खाद्य संकट: कारण, इसके नतीजे और समाधान

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

कोविड मौतों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर मोदी सरकार का रवैया चिंताजनक

महंगाई की मार मजदूरी कर पेट भरने वालों पर सबसे ज्यादा 

केवल विरोध करना ही काफ़ी नहीं, हमें निर्माण भी करना होगा: कोर्बिन

लैटिन अमेरिका को क्यों एक नई विश्व व्यवस्था की ज़रूरत है?

जनवादी साहित्य-संस्कृति सम्मेलन: वंचित तबकों की मुक्ति के लिए एक सांस्कृतिक हस्तक्षेप


बाकी खबरें

  • brooklyn
    एपी
    ब्रुकलिन में हुई गोलीबारी से जुड़ी वैन मिली : सूत्र
    13 Apr 2022
    गौरतलब है कि गैस मास्क पहने एक बंदूकधारी ने मंगलवार को ब्रुकलिन में एक सबवे ट्रेन में धुआं छोड़ने के बाद कम से कम 10 लोगों को गोली मार दी थी। पुलिस हमलावर और किराये की एक वैन की तलाश में शहर का चप्पा…
  • non veg
    अजय कुमार
    क्या सच में हिंदू धर्म के ख़िलाफ़ है मांसाहार?
    13 Apr 2022
    इतिहास कहता है कि इंसानों के भोजन की शुरुआत मांसाहार से हुई। किसी भी दौर का कोई भी ऐसा होमो सेपियंस नही है, जिसने बिना मांस के खुद को जीवित रखा हो। जब इंसानों ने अनाज, सब्जी और फलों को अपने खाने में…
  • चमन लाल
    'द इम्मोर्टल': भगत सिंह के जीवन और रूढ़ियों से परे उनके विचारों को सामने लाती कला
    13 Apr 2022
    कई कलाकृतियों में भगत सिंह को एक घिसे-पिटे रूप में पेश किया जाता रहा है। लेकिन, एक नयी पेंटिंग इस मशहूर क्रांतिकारी के कई दुर्लभ पहलुओं पर अनूठी रोशनी डालती है।
  • एम.के. भद्रकुमार
    रूस पर बाइडेन के युद्ध की एशियाई दोष रेखाएं
    13 Apr 2022
    यह दोष रेखाएं, कज़ाकिस्तान से म्यांमार तक, सोलोमन द्वीप से कुरील द्वीप समूह तक, उत्तर कोरिया से कंबोडिया तक, चीन से भारत, पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान तक नज़र आ रही हैं।
  • ज़ाहिद खान
    बलराज साहनी: 'एक अपरिभाषित किस्म के कम्युनिस्ट'
    13 Apr 2022
    ‘‘अगर भारत में कोई ऐसा कलाकार हुआ है, जो ‘जन कलाकार’ का ख़िताब का हक़दार है, तो वह बलराज साहनी ही हैं। उन्होंने अपनी ज़िंदगी के बेहतरीन साल, भारतीय रंगमंच तथा सिनेमा को घनघोर व्यापारिकता के दमघोंटू…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License