NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका
आक्रमण के 20 साल बाद अमेरिका अफ़ग़ानिस्तान से अपने सभी सैनिकों को हटाएगा
जो बाइडन प्रशासन मई से सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया शुरू करेगा और 11 सितंबर तक इसे पूरा करेगा। इस तारीख़ को आतंकी हमले की 20वीं बरसी है। हमले के चलते 2001 में आक्रमण किया गया था।
पीपल्स डिस्पैच
14 Apr 2021
अफ़ग़ानिस्तान

जो बाइडन प्रशासन ने अफ़ग़ानिस्तान से अपने शेष सैनिकों को वापस लेने का फैसला किया है। एक सरकारी अधिकारी के हवाले से मंगलवार 13 अप्रैल को वाशिंगटन पोस्ट के रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई। 2001 में ट्विन टॉवर और पेंटागन पर हुए आतंकी हमलों की 20 वीं बरसी के मौके पर अमेरिकी सैनिक 11 सितंबर तक अफ़ग़ानिस्तान छोड़ देंगे।

अधिकारी ने कहा, "हम 1 मई से पहले शेष सैनिकों की वापसी की क्रमबद्ध शुरुआत करेंगे और 9/11 की 20 वीं वर्षगांठ से पहले सभी अमेरिकी सैनिकों को उस देश से बाहर निकालने की योजना बनाएंगे।" मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राष्ट्रपति जो बाइडन बुधवार को औपचारिक रूप से इस निर्णय की घोषणा करेंगे।

सैनिकों की वापसी पिछले साल फरवरी में डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन और तालिबान के बीच हस्ताक्षरित एक समझौते का हिस्सा था। हालांकि इस समझौता ने 1 मई 2021 को सभी अमेरिकी सैनिकों की वापसी की समय सीमा के रूप में निर्धारित किया गया था।

अफ़ग़ानिस्तान युद्ध में बढ़ते नुकसान के कारण अमेरिका ने अपने सैनिकों की संख्या संख्या धीरे-धीरे घटाकर लगभग 2,500 कर दी है। साल 2011 में अफगानिस्तान में 100,000 से अधिक सैनिक थे। डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति के कार्यकाल में अधिकांश सैनिकों को वापसी की गई थी।

इससे पहले मार्च में अमेरिकी अधिकारियों ने अफ़ग़ानिस्तान सरकार और तालिबान के बीच समझौते के बिना पूर्ण सैन्य वापसी के खिलाफ चेतावनी दी थी। हालांकि, कतर के दोहा में पिछले सितंबर से उनके बीच औपचारिक वार्ता चल रही है लेकिन इस वार्ता से कुछ भी हासिल नहीं हुआ है और क्षेत्र के नियंत्रण को लेकर तालिबान और सरकारी सैनिकों के बीच युद्ध जारी है।

तालिबान ने पिछले महीने धमकी दी थी यदि वे सैनिकों की वापसी के लिए 1 मई की समय सीमा का पालन करने में विफल रहते हैं तो देश में उनकी सैनिकों के खिलाफ अपनी लड़ाई फिर से शुरू करेंगे।

इस बीच, ब्रिटेन ने भी अमेरिका के इस फैसले के बाद अफगानिस्तान से अपने सभी सैनिकों को वापस लेने की घोषणा की। नाटो के सदस्य ब्रिटेन का इस देश में लगभग 750 सैनिक मौजूद हैं।

America
Afghanistan
US forces in afghanistan
Terrorism
TALIBAN
Joe Biden
Biden administration

Related Stories

बाइडेन ने यूक्रेन पर अपने नैरेटिव में किया बदलाव

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

भोजन की भारी क़िल्लत का सामना कर रहे दो करोड़ अफ़ग़ानी : आईपीसी

क्या दुनिया डॉलर की ग़ुलाम है?

सऊदी अरब के साथ अमेरिका की ज़ोर-ज़बरदस्ती की कूटनीति

गर्भपात प्रतिबंध पर सुप्रीम कोर्ट के लीक हुए ड्राफ़्ट से अमेरिका में आया भूचाल

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

नाटो देशों ने यूक्रेन को और हथियारों की आपूर्ति के लिए कसी कमर

तालिबान को सत्ता संभाले 200 से ज़्यादा दिन लेकिन लड़कियों को नहीं मिल पा रही शिक्षा

यूक्रेन में छिड़े युद्ध और रूस पर लगे प्रतिबंध का मूल्यांकन


बाकी खबरें

  • job advertisement
    वर्षा सिंह
    उत्तराखंड: असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती की शर्तों का विरोध, इंटरव्यू के 100 नंबर पर न हो जाए खेल!
    21 Dec 2021
    इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सैकड़ों अभ्यर्थियों ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को एक ज्ञापन भेजा है। इसमें नियुक्ति का आधार एपीआई और साक्षात्कार बनाए जाने को नैसर्गिक न्याय के सिद्धांतों के…
  •  Jayant and Akhilesh
    असद शेख़
    मुज़फ़्फ़रनगर: क्या सपा-रालोद गठबंधन किसी भी सीट से मुस्लिम उम्मीदवार नहीं देगा?
    21 Dec 2021
    चुनाव विश्लेषण: सपा-रालोद गठबंधन की ओर से ज़िले में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार के चुनाव लड़ने की फिलहाल में कोई स्थिति बनती हुई नज़र नहीं रही है। हालांकि किसी भी पार्टी ने अपने टिकट फाइनल नहीं किए हैं,…
  • Tamil Nadu
    नीलाबंरन ए
    कच्चे माल की कीमतों में भारी वृद्धि से एमएसएमई क्षेत्र प्रभावित, विरोध में उद्यमियों ने बंद किये शटर
    21 Dec 2021
    विमुद्रीकरण, जीएसटी के हड़बड़ी में क्रियान्वयन, और बिना सोचे-विचारे कोविड-19 लॉकडाउन को लागू करने के कारण गंभीर झटके झेलने के बाद अब कच्चे माल की कीमतों में भारी वृद्धि के चलते एमएसएमई उद्योग का साँस…
  • covid
    एपी/भाषा
    अमेरिका में कोविड-19 के 75 प्रतिशत मामले ओमीक्रॉन स्वरूप के, ऑस्ट्रेलिया में भी मामले बढ़े
    21 Dec 2021
    अमेरिका के टेक्सास राज्य में ओमीक्रॉन से एक मरीज की मौत भी हो गयी है। अमेरिका में ओमीक्रॉन से से मौत का यह पहला मामला है। 
  • LIC
    गौरव गुलमोहर
    बुंदेलखंड में LIC के नाम पर घोटाला, अपने पैसों के लिए भटक रहे हैं ग्रामीण
    21 Dec 2021
    एलआईसी एजेंट गिरोह द्वारा हजारों लोगों का बीमा किया गया और उस बीमा को बिना ग्राहक की अनुमति के बीच में ही लोन में बदल दिया गया। इस तरह यह काम बांदा जिले में एलआईसी के अंतर्गत लम्बे समय से हो रहा है।…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License