NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
युगांडाः राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बॉबी वाइन का दावा उनके बॉडीगार्ड को देश की सेना ने मारा
देश में लंबे समय तक राष्ट्रपति पद पर काबिज़ योवेरी मुसेवेनी की सबसे बड़ी चुनौती देने वालों के ख़िलाफ़ पिछले कुछ महीनों में यह तीसरा हमला है। अगले साल 14 जनवरी को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं।
पीपल्स डिस्पैच
28 Dec 2020
 बॉबी वाइन

रविवार 27 दिसंबर को सेंट्रल युगांडा में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बॉबी वाइन की रैली में सुरक्षा बलों द्वारा छोड़े गए आंसू गैस गोले के चलते बॉबी वाइन के निजी बॉडीगार्ड की मौत हो गई और दो पत्रकार घायल हो गए। बॉबी वाइन ने बाद में दावा किया कि उनके बॉडीगार्ड फ्रांसिस सेंटेज़ा पर जानबूझकर एक सैन्य वाहन उस समय चढ़ा दिया गया था जब वह सुरक्षा बलों के हमले में घायल हुए पत्रकारों में से एक पत्रकार की मदद करने की कोशिश कर रहा था।

अशरफ काशीरये नाम के पत्रकार के सिर पर उस समय आंसू गैस के गोले लगे जब सुरक्षा बलों ने वाइन की रैली पर हमला किया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

सुरक्षा बलों ने वाइन की रैलियों पर हमले के कारण के रुप में सार्वजनिक रैलियों और सभाओं को लेकर कोरोनावायरस से संबंधित प्रतिबंधों का हवाला दिया है। इस साल नवंबर में वाइन द्वारा अपना नामांकन दाखिल करने के बाद से रविवार का हमला तीसरा बड़ा हमला था। उनके नामांकन भरने के कुछ ही देर बाद वाइन ने शिकायत की थी कि उन्हें युगांडा पुलिस ने पीटा था। उन्हें 18 नवंबर को युगांडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिससे देश में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी और समें कम से कम 37 लोग मारे गए थे। हालांकि उन्हें दो दिनों के बाद रिहा कर दिया गया था लेकिन वे पुलिस और अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न के बारे में लगातार शिकायत करते रहे हैं। उन्होंने इस महीने की शुरुआत में सुरक्षा बलों द्वारा हमले के बाद जिंदगी को लेकर खतरे की शिकायत के बाद कुछ दिनों के लिए अपने प्रचार को रोक दिया था। सुरक्षा बलों के हमले में उनकी प्रचार टीम के कुछ लोग घायल हो गए थे।

सुरक्षा बलों और अधिकारियों का दावा है कि बॉबी वाइन देश में कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का उल्लंघन कर रहे थे। इन दिशानिर्देशों के अनुसार 200 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति नहीं है। लेकिन वाइन की रैलियों में बड़ी भीड़ देखी जाती है।

26 दिसंबर को अधिकारियों ने कोरोनोवायरस के जोखिमों का हवाला देते हुए राजधानी कंपाला और देश के 10 सबसे अधिक आबादी वाले जिलों में सभी राजनीतिक रैलियों को रोकने का आदेश जारी किया। हालांकि, आलोचक इसे विपक्ष को चुनाव प्रचार से रोकने के प्रयास के रूप में देखते हैं।

पॉप स्टार से राजनेता बने वाइन का असली नाम कयागुल्यानी सेसेंटामु है। वह युगांडा में राष्ट्रपति पद के लिए लंबे समय से पदस्थ राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं और उन्हें लोगों के बीच लोकप्रिय माना जा रहा है। मुसेवेनी और उनकी नेशनल रेसिस्टेंस मूवमेंट पार्टी 1986 से सत्ता पर काबिज है।

Uganda
Bobi Wine
Presidential Election in Uganda

Related Stories

युगांडाः चुनाव परिणामों का विरोध करने पर विपक्ष हमले और उत्पीड़न का शिकार

युगांडा : राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बॉबी वाइन ने चुनाव से पहले सुरक्षा ख़तरे का आरोप लगाया

यूएन ने युगांडा में विपक्षी दलों और पत्रकारों पर सरकारी हिंसा को लेकर चिंता जताई

राष्ट्रपति पद के दावेदार बोबी वाइन की गिरफ़्तारी से पूरे युगांडा में विरोध-प्रदर्शन

पूर्वी अफ़्रीका में फ़्रांसिसी तेल की विशाल परियोजनाएं मानव अधिकारों और पर्यावरण सुरक्षा उपायों का उल्लंघन कर रही हैं : रिपोर्ट


बाकी खबरें

  • america
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    आओ पूरी दुनिया को बताएँ कि इस दुनिया में दक्षिणी गोलार्ध के देश भी मौजूद हैं: चौथा न्यूज़लेटर (2022)
    02 Feb 2022
    इतिहास जिस दिशा में जा रहा है, उससे पता चलता है कि अमेरिकी-प्रभुत्व वाली विश्व व्यवस्था के दिन समाप्त होने वाले हैं।
  • आम बजट में शामिल होकर रेलवे क्या उपेक्षा का शिकार हो गया ?
    एम.ओबैद
    आम बजट में शामिल होकर रेलवे क्या उपेक्षा का शिकार हो गया ?
    02 Feb 2022
    आम बजट में रेलवे को लेकर हुई घोषणाओं के संबंध में विश्लेषकों को कहना है रेलवे के विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर और इसमें भर्तियों की तो कोई चर्चा ही नहीं की गई है। 
  • nirmala sitharaman
    वी श्रीधर
    महामारी से जुड़ी अनिश्चितताओं के बीच 2022-23 का बजट फीका और दिशाहीन
    02 Feb 2022
    यह बजट उन लाखों भारतीयों के सामने पेश हो रही समस्याओं को लेकर जागरूकता की भयानक कमी को दिखाता है, जिनकी आय और आजीविका बेतरह प्रभावित हुई है।
  • forest
    शिरीष खरे
    घटते जंगलों से बेपरवाह समाज, चेतावनी देती रिपोर्टें
    02 Feb 2022
    इस वर्ष जनवरी में आई 'भारतीय वन सर्वेक्षण रिपोर्ट' कहीं खुशी, कहीं निराशा और कहीं चिंता जाहिर करती है। 
  • pegasus
    रवि नायर, अबीर दासगुप्ता
    पेगासस कांड: आखिर क्या है RSS से जुड़ा GVF ट्रस्ट? जिसकी अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार के आयोग की जांच पर लगा दी रोक
    02 Feb 2022
    आरएसएस और हरियाणा की बीजेपी सरकार से करीबी संबंध रखने वाले, दिल्ली स्थित थिंक टैंक "ग्लोबल विलेज फाउंडेशन" ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाते हुए पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा पेगासस जासूसी कांड में गठित…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License