NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
उत्पीड़न
अंतरराष्ट्रीय
यूरोप
यूक्रेन अपडेट: सामूहिक कब्रों में दफनाए जा रहे शव
24 फरवरी को रूस द्वारा यूक्रेन पर किया गया इकतरफ़ा हमला अभी भी जारी है, युद्ध के बीच मानवीय संकट या कहें कि भावनात्मक त्रासदी भी देखने को मिल रहा है, युद्ध से जुड़ी अपडेट इस प्रकार हैं..
एपी
10 Mar 2022
ukrain

मारियुपोल: यूक्रेन के दक्षिणी शहर मारियुपोल के अधिकारी लड़ाई में मारे गये लोगों को सामूहिक कब्र में दफना रहे हैं। शहर पर लगातार बमबारी होने के बीच अधिकारी इस बात की प्रतीक्षा कर रहे हैं कि शवों का अलग अलग करके दफनाने का क्रम शुरू हो सके। लेकिन मुर्दाघरों के भर जाने एवं घरों से शव एकत्र नहीं किये जाने के कारण उन्होंने तय किया है कि उन्हें इस तरह का कदम उठाना होगा।

शहर के एक पुराने समाधि स्थल पर 25 मीटर लंबा गड्ढा खोदा गया है। सामाजिक कार्यकर्ता यहां बुधवार को 30 शव लाये जबकि मंगलवार को 40 शव लाये गये थे। उनमें गोलाबारी में मारे गये आम नागरिक एवं सैनिक दोनों ही शामिल हैं। इन शवों पर कोई शोक मनाने वाला भी नहीं है।

लंदन: डच शराब कंपनी हेनकेन, टीवी कंपनी डिस्कवरी और यूनिवर्सल ग्रुप, यूक्रेन हमले के मुद्दे पर रूस से बाहर जाने वाली कंपनियों में शामिल हो गयी हैं। हेनकेन ने बुधवार को कहा कि वह रूस में बीयर ब्रांड का उत्पादन, विज्ञान एवं बिक्री बंद कर देगी, क्योंकि वह यूक्रेन के लोगों के साथ खड़ी है। डिस्कवरी ने एक बयान में कहा कि उसने ‘रूस में अपने चैनलों का प्रसारण एवं सेवाएं निलंबित करने का फैसला किया है। ’’यह अनिश्चितकालीन निलंबन बुधवार से लागू है।’’

ल्वीव, यूक्रेन: यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि संचालन बंद कर दिये गये चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र का पावर ग्रिड से संपर्क खत्म हो गया है और अब आपात जेनरेटर बैकअप पावर की आपूर्ति कर रहे हैं। सरकारी संचार एजेंसी का कहना है कि ऐसी स्थिति में परमाणु सामग्री को ठंडा करने की प्रणाली पर खतरा उत्पन्न हो सकता है

ब्रातिस्लावा, स्लोवाकिया: स्लोवाक सरकार ने स्लोवाकिया में नाटो सेवा सदस्यों को तैनात करने की योजना को मंजूरी दे दी है। यह कदम यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद इस गठबंधन के पूर्वी हिस्से को मजबूत करने की नाटो की योजना का हिस्सा है।

वारसा, पोलैंड: पोलैंड के प्रधानमंत्री ने बुधवार को कहा कि रूसी निर्मित अपना लड़ाकू जेट यूक्रेन को नाटो के माध्यम से देने को तैयार है। लेकिन उन्होंने कहा कि यह बहुत ही ‘गंभीर फैसला’ है जिसे सभी नाटो सदस्य देशों द्वारा मिलकर लेना चाहिए क्योंकि इसके व्यापक सुरक्षा प्रभाव हैं।

ब्रसेल्स: यूरोपीय संघ के देश रूस पर और प्रतिबंध लगाने पर सहमत हुए, उन्होंने कुलीन वर्ग एवं उनके रिश्तेदारों को निशाना बनाया, जिन्होंने यूक्रेन पर आक्रमण में भूमिका निभायी है। यूरोपीय संघ ने 160 व्यक्तियों पर नयी पाबंदियां लगायी हैं।

कीव, यूक्रेन: उत्तर पश्चिमी शहर कीव से नागरिक, क्षतिग्रस्त पुल से छोटी नदी पार कर राजधानी की ओर बढ़ने जद्दोजेहद में जुटे।  

कीव: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि राजधानी कवी एवं उसके आसपास संकट में घिरे शहरों से करीब 18000 लोगों को निकालन की कोशिश चल रही है।

लंदन: ब्रिटेन ने एक निजी जेट को पकड़ा है जिस पर उसे किसी रूसी कुलीन परिवार से संबंध होने का शक हैं उसने रूस के विरूद्ध विमानन पाबंदियां कड़ी कर दी हैं।

मारियुपोल: युद्ध में फंसे मारियुपोल लड़ाई के उन सबसे भयावह दृश्यों में एक है, जहां नागरिक पानी, स्वच्छता, फोन आदि के लिए कई दिनों से संघर्ष कर रहे हैं। वे नदियों एवं पिघलती बर्फ से पानी जमा कर रहे हैं।

वेलिगटन, न्यूजीलैंड: न्यूजीलैंड के सांसदों ने रूस पर आर्थिक पाबंदियां लगाने के लिए एक विधेयक सर्वसम्मति से पारित किया।

लंदन: ब्रिटिश के रक्षा अधिकारियों ने कहा कि कीव पर रूसी हमला आगे बढ़ नहीं पाया है, लेकिन कई यूक्रेनी शहर भारी गोलीबारी से लगातार तबाह हो रहे हैं।

बीजिंग: चीन ने कहा कि वह 791,000 डॉलर की खाद्यान्न एवं दैनिक जरूरत की चीजों समेत मानवीय सहायता यूक्रेन भेज रहा है।

ये भी पढ़ें: यूक्रेन-रूस अपडेट: कीव में हवाई अलर्ट घोषित; यूक्रेन और रूस बृहस्पतिवार को वार्ता करेंगे

Ukraine Russia Conflict
Europe/Ukraine
Ukraine crisis
ukraine

Related Stories


बाकी खबरें

  • अजय कुमार
    वित्त मंत्री जी आप बिल्कुल गलत हैं! महंगाई की मार ग़रीबों पर पड़ती है, अमीरों पर नहीं
    17 May 2022
    निर्मला सीतारमण ने कहा कि महंगाई की मार उच्च आय वर्ग पर ज्यादा पड़ रही है और निम्न आय वर्ग पर कम। यानी महंगाई की मार अमीरों पर ज्यादा पड़ रही है और गरीबों पर कम। यह ऐसी बात है, जिसे सामान्य समझ से भी…
  • अब्दुल रहमान
    न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध
    17 May 2022
    फिलिस्तीनियों ने इजरायल द्वारा अपने ही देश से विस्थापित किए जाने, बेदखल किए जाने और भगा दिए जाने की उसकी लगातार कोशिशों का विरोध जारी रखा है।
  • आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: चीन हां जी….चीन ना जी
    17 May 2022
    पूछने वाले पूछ रहे हैं कि जब मोदी जी ने अपने गृह राज्य गुजरात में ही देश के पहले उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की सबसे बड़ी मूर्ति चीन की मदद से स्थापित कराई है। देश की शान मेट्रो…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    राजद्रोह मामला : शरजील इमाम की अंतरिम ज़मानत पर 26 मई को होगी सुनवाई
    17 May 2022
    शरजील ने सुप्रीम कोर्ट के राजद्रोह क़ानून पर आदेश के आधार पर ज़मानत याचिका दायर की थी जिसे दिल्ली हाई कोर्ट ने 17 मई को 26 मई तक के लिए टाल दिया है।
  • राजेंद्र शर्मा
    ताजमहल किसे चाहिए— ऐ नफ़रत तू ज़िंदाबाद!
    17 May 2022
    सत्तर साल हुआ सो हुआ, कम से कम आजादी के अमृतकाल में इसे मछली मिलने की उम्मीद में कांटा डालकर बैठने का मामला नहीं माना जाना चाहिए।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License