NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
कम्युनिस्ट नेता के संदेश को प्रसारित करने पर यूक्रेन की सरकार ने मीडिया आउटलेट को निशाना बनाया
यूक्रेन की कम्युनिस्ट पार्टी (केपीयू) के सचिव पेट्रो सिमोनेंको के विजय दिवस संदेश को प्रसारित करने के लिए गोलोसयूए मीडिया के प्रमुख को यूक्रेन के न्याय मंत्रालय द्वारा बुलाया गया है।
पीपल्स डिस्पैच
13 Oct 2020
यूक्रेन

सोमवार 12 अक्टूबर को कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ यूक्रेन (केपीयू) ने देश में दक्षिणपंथी सरकार द्वारा मीडिया एजेंसी गोलोसयूए (GolosUA)के प्रमुख को बुलाने के निर्णय को लेकर हमला दिया है। इस वर्ष 9 मई को विजय दिवस के अवसर पर केपीयू सचिव पेट्रो सिमोनेंको द्वारा एक वीडियो संदेश प्रसारित करने के लिए इस मीडिया आउटलेट को यूक्रेन (एसबीयू) की सुरक्षा सेवा के निर्देशों पर बुलाया गया था। यह दिन द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी जर्मनी की हार की वर्षगांठ का दिन है। एसबीयू ने न्याय मंत्रालय को सूचित किया है कि कम्युनिस्ट नेता के संदेश को प्रसारित करके गोलोसयूए ने यूक्रेन में डीकम्यूनाइजेशन क़ानून के प्रावधानों का उल्लंघन किया।

दक्षिणपंथी सरकारों वाले अन्य पूर्वी यूरोपीय देशों की तरह यूक्रेन में डीकम्यूनिजेशन क़ानून लागू हैं जिसका उद्देश्य इन पूर्ववर्ती कम्युनिस्ट देशों में संस्कृति, विचारधारा और कम्यूनिस्ट स्टेट सत्ता की विरासत को ख़त्म करना है। इस तरह के क़ानूनों का इस्तेमाल कम्युनिस्ट प्रतीकों और प्रकाशनों पर प्रतिबंध लगाने, सोवियत युग के स्मारकों को खत्म करने और कम्युनिस्टों को सताने के लिए किया जाता है।

यूक्रेन में कम्युनिस्टों के ख़िलाफ़ हमला दक्षिणपंथी यूरोमैडन विरोध (2013-14) के बाद पेट्रो पोरोशेंको के नेतृत्व वाली पिछली सरकार के उकसाने के चलते साल 2015 में केपीयू के प्रतिबंध के साथ शुरू हुआ था। इस नीति को वोलोदिमिर जेलेंस्की की वर्तमान सरकार द्वारा जारी रखा गया है।

साल 2016 में टेलीविजन एंड रेडियो के राष्ट्रीय परिषद ने सिमोनेंको द्वारा एक विजय दिवस संदेश प्रसारित करने के लिए गामा टीवी चैनल का लाइसेंस वापस ले लिया। अगस्त 2019 में कीव डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने कम्युनिस्ट-समर्थक अखबार राबोचाया गजेटा (वर्कर्स न्यूजपेपर) पर प्रतिबंध लगा दिया जिसकी स्थापना 1897 में की गई थी। नवंबर 2019 में यूक्रेन में छठे अपील प्रशासनिक न्यायालय ने इस फैसले को क़ायम रखा। 

सोमवार को एक बयान में केपीयू ने कहा कि पोस्ट-मेडेन यूक्रेन में एसबीयू एक राजनीतिक पुलिस का कार्य करता है। केपीयू के अनुसार, सिमोनेंको के विजय दिवस संदेश को प्रसारित करके "डीकम्यूनाइजेशन" पर संविधान-विरोधी कानून का उल्लंघन करने के बहाने स्वतंत्र समाचार एजेंसी गोलोसयूए पर हमला यूक्रेन में नाज़ीवाद और फासीवाद के महिमामंडन के लिए राज्य की नीति की निरंतरता से अधिक कुछ नहीं है। यह हिटलरवादी जर्मनी और उसके यूरो-क्षेत्रों की जीत में कम्युनिस्टों और सोवियत लोगों की भूमिका से इनकार करना है।

केपीयू ने कहा, "यूक्रेन की कम्युनिस्ट पार्टी ने अपना कड़ा विरोध व्यक्त किया है और सत्ताधारी शासन के अपराधों के लिए उसकी आंखें खोलने वाले स्वतंत्र मीडिया आउटलेट्स को सताया और नष्ट करने की प्रथा को तत्काल समाप्त करने की मांग की है।" 

ukraine
communist party
KPU
Right wing euromadan protest
Government of Ukraine
International news

Related Stories

बाइडेन ने यूक्रेन पर अपने नैरेटिव में किया बदलाव

पश्चिम बैन हटाए तो रूस वैश्विक खाद्य संकट कम करने में मदद करेगा: पुतिन

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

दुनिया भर की: कोलंबिया में पहली बार वामपंथी राष्ट्रपति बनने की संभावना

यूक्रेन युद्ध से पैदा हुई खाद्य असुरक्षा से बढ़ रही वार्ता की ज़रूरत

फ़िनलैंड-स्वीडन का नेटो भर्ती का सपना हुआ फेल, फ़िलिस्तीनी पत्रकार शीरीन की शहादत के मायने

यूक्रेन में संघर्ष के चलते यूरोप में राजनीतिक अर्थव्यवस्था पर प्रभाव 

अमेरिका में महिलाओं के हक़ पर हमला, गर्भपात अधिकार छीनने की तैयारी, उधर Energy War में घिरी दुनिया

गुटनिरपेक्षता आर्थिक रूप से कम विकसित देशों की एक फ़ौरी ज़रूरत

यूक्रेन की स्थिति पर भारत, जर्मनी ने बनाया तालमेल


बाकी खबरें

  • Budget 2022
    भरत डोगरा
    जलवायु बजट में उतार-चढ़ाव बना रहता है, फिर भी हमेशा कम पड़ता है 
    18 Feb 2022
    2022-23 के केंद्रीय बजट में जलवायु परिवर्तन, उर्जा नवीनीकरण एवं पर्यावरणीय संरक्षण के लिए जिस मात्रा में समर्थन किये जाने की आवश्यकता है, वैसा कर पाने में यह विफल है।
  • vyapam
    भाषा
    व्यापमं घोटाला : सीबीआई ने 160 और आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया
    18 Feb 2022
    केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने वर्ष 2013 के प्री-मेडिकल टेस्ट (पीएमटी) में धांधली करने के आरोप में 160 और आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया है। आरोपियों में प्रदेश के तीन निजी मेडिकल…
  • Modi
    बी सिवरमन
    मोदी के नेतृत्व में संघीय अधिकारों पर बढ़ते हमले
    18 Feb 2022
    मोदी सरकार द्वारा महामारी प्रबंधन के दौरान अनुच्छेद 370 का निर्मम हनन हो, चाहे राज्यों के अधिकारों का घोर उल्लंघन हो या एकतरफा पूर्ण तालाबंदी की घोषणा हो या फिर महामारी के शुरुआती चरणों में अत्यधिक…
  • kannauj
    तारिक़ अनवर
    यूपी चुनाव: कन्नौज के पारंपरिक 'इत्र' निर्माता जीवनयापन के लिए कर रहे हैं संघर्ष
    18 Feb 2022
    कच्चे माल की ऊंची क़ीमतें और सस्ते, सिंथेटिक परफ्यूम के साथ प्रतिस्पर्धा पारंपरिक 'इत्र' निर्माताओं को पहले से कहीं अधिक प्रभावित कर रही है।
  • conteniment water
    सौरभ शर्मा
    यूपी चुनाव: कथित तौर पर चीनी मिल के दूषित पानी की वजह से लखीमपुर खीरी के एक गांव में पैदा हो रही स्वास्थ्य से जुड़ी समस्यायें
    18 Feb 2022
    लखीमपुर खीरी ज़िले के धरोरा गांव में कथित तौर पर एक चीनी मिल के कारण दूषित होते पानी के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गांव के लोग न सिर्फ़ स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं, बल्कि…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License