NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
इक्वाडोरः आम चुनावों को लेकर अनिश्चितता बरक़रार
प्रोग्रेसिव यूनियन फॉर होप्स (यूएनईएस) गठबंधन के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार एंड्रेस अराउज के साथ साथ इस गठबंधन के कई सदस्यों ने 7 फरवरी को होने वाले आम चुनावों को स्थगित करने की योजना को लेकर आशंका व्यक्त की है।
पीपल्स डिस्पैच
04 Feb 2021
इक्वाडोरः

इक्वाडोर के पूर्व राष्ट्रपति राफेल कोर्रिया ने देश में होने वाले आगामी आम चुनावों को स्थगित करने के लिए सत्तासीन दक्षिणपंथी सरकार के एक नए प्रयास को लेकर चेतावनी दिया है। पूर्व राष्ट्र प्रमुख ने संकेत दिया कि एंड्रेस अराउज़ और कार्लोस राब्स्कल के साथ प्रोग्रेसिव यूनियन फॉर होप (यूएनईएस) गठबंधन के उम्मीदवार की स्पष्ट और शानदार जीत की संभावना है साथ ही वे सरकार और उसके सहयोगियों से चिंतित हैं। उन्होंने जोर देकर कहा था कि सरकार “हताश” है और वह यूएनईएस के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को अयोग्य घोषित करने और चुनावी दौड़ से प्रोग्रेसिव उम्मीदवारों को बाहर करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

कोर्रिया ने अराउज-राब्स्कल की उम्मीदवारी के खिलाफ नेशनल इलेक्टोरल काउंसिल (सीएनई) के एक सदस्य लुइस वरडेस्टो द्वारा दाखिल की गई शिकायत की निंदा की। इस शिकायत में "चुनावी कानूनों के गंभीर उल्लंघन" को लेकर इन उम्मीदवारों के राजनीतिक अधिकारों को निलंबित करने की मांग की गई है। वरडेस्टो ने अराउज़ और राब्स्कल पर वोटों के बदले कथित रूप से नि: शुल्क कोरोनावायरस जांच कराने का आरोप लगाया और 29 जनवरी को टीसीई में शिकायत दर्ज की।

पूर्व सांसद और वकील मौरो एंडिनो ने कहा कि इस शिकायत का कोई कानूनी आधार नहीं है। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि चुनाव अधिकारी इस प्रक्रिया का इस्तेमाल अराउज की जीत को अमान्य करने के लिए कर सकते हैं। उन्होंने नागरिकों, वैकल्पिक मीडिया और अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षकों से चुनावी अनियमितताओं की संभावना के प्रति सतर्क रहने का आह्वान किया।

यूएनईएस ने भी इन आरोपों को खारिज कर दिया और इस गठबंधन के खिलाफ देश के दक्षिणपंथियों द्वारा प्रचारित गंदे अभियान के रूप में मामले की निंदा की।

चुनावों के लिए आने वाले दिनों में कोर्रिया के गठबंधन का नेतृत्व करने वाले अराउज़ के खिलाफ सोशल नेटवर्क पर हमला तेज हो गया है। उन पर वोटों के लिए कथित रूप से पैसे की पेशकश करने और अपने चुनावी अभियान को गैर कानूनी तरीकों से वित्तपोषित करने का आरोप लगाया गया है। पूर्व राष्ट्रपति कोर्रिया सहित यूएनईएस के प्रमुख चेहरों पर हमला किया जा रहा है और बदनाम किया जा रहा है। कोर्रिया को कोलंबिया के वामपंथी सशस्त्र समूह, नेशनल लिबरेशन आर्मी (ईएलएन) से जोड़ा गया है। अराउज़ की आधिकारिक वेबसाइट www.andresarauz.ec ने 1 से 2 फरवरी के बीच 24 मिलियन से अधिक डिजिटल हमलों का सामना किया।

मतदाता के रुझानों को लेकर हुए नवीनतम सर्वेक्षणों के अनुसार, यूएनईएस के उम्मीदवार अराउज़ रविवार 7 फरवरी को होने वाले चुनाव में आगे नजर आर रहे हैं।

Ecuador
elections in ecuador
uncertainities over elections

Related Stories

इक्वाडोर के नारीवादी आंदोलनों का अप्रतिबंधित गर्भपात अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प

इक्वाडोर के लोग राष्ट्रपति लासो की आर्थिक नीतियों के ख़िलाफ़ लामबंद

इंटरकल्चरल एजुकेशन लॉ लागू करने की मांग को लेकर इक्वाडोर के शिक्षक भूख हड़ताल पर

बोलीविया सरकार ने इक्वाडोर द्वारा तख़्तापलट सरकार को हथियारों की आपूर्ति की जांच की

दुनिया भर की: अमेरिकी महाद्वीप में समाजवादी व्यवस्थाओं का इम्तिहान

दक्षिणपंथी गुइलर्मो लास्सो ने इक्वाडोर के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता

विजेता वाम उम्मीदवार ने इक्वाडोर में दूसरे दौर के राष्ट्रपति चुनावों में बाधा डालने की योजना की चेतावनी दी

इक्वाडो : राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर में एंड्रेस अराउज के प्रतिद्वंद्वी को लेकर अनिश्चितता बरक़रार

इक्वाडोर में 11 अप्रैल को राष्ट्रपति चुनावों के दूसरे दौर का मतदान

पैसा पूरी दुनिया के लोकतांत्रिक व्यवस्था को तबाह कर रहा है!


बाकी खबरें

  • श्याम मीरा सिंह
    यूक्रेन में फंसे बच्चों के नाम पर PM कर रहे चुनावी प्रचार, वरुण गांधी बोले- हर आपदा में ‘अवसर’ नहीं खोजना चाहिए
    28 Feb 2022
    एक तरफ़ प्रधानमंत्री चुनावी रैलियों में यूक्रेन में फंसे कुछ सौ बच्चों को रेस्क्यू करने के नाम पर वोट मांग रहे हैं। दूसरी तरफ़ यूक्रेन में अभी हज़ारों बच्चे फंसे हैं और सरकार से मदद की गुहार लगा रहे…
  • karnataka
    शुभम शर्मा
    हिजाब को गलत क्यों मानते हैं हिंदुत्व और पितृसत्ता? 
    28 Feb 2022
    यह विडम्बना ही है कि हिजाब का विरोध हिंदुत्ववादी ताकतों की ओर से होता है, जो खुद हर तरह की सामाजिक रूढ़ियों और संकीर्णता से चिपकी रहती हैं।
  • Chiraigaon
    विजय विनीत
    बनारस की जंग—चिरईगांव का रंज : चुनाव में कहां गुम हो गया किसानों-बाग़बानों की आय दोगुना करने का भाजपाई एजेंडा!
    28 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश के बनारस में चिरईगांव के बाग़बानों का जो रंज पांच दशक पहले था, वही आज भी है। सिर्फ चुनाव के समय ही इनका हाल-चाल लेने नेता आते हैं या फिर आम-अमरूद से लकदक बगीचों में फल खाने। आमदनी दोगुना…
  • pop and putin
    एम. के. भद्रकुमार
    पोप, पुतिन और संकटग्रस्त यूक्रेन
    28 Feb 2022
    भू-राजनीति को लेकर फ़्रांसिस की दिलचस्पी, रूसी विदेश नीति के प्रति उनकी सहानुभूति और पश्चिम की उनकी आलोचना को देखते हुए रूसी दूतावास का उनका यह दौरा एक ग़ैरमामूली प्रतीक बन जाता है।
  • MANIPUR
    शशि शेखर
    मुद्दा: महिला सशक्तिकरण मॉडल की पोल खोलता मणिपुर विधानसभा चुनाव
    28 Feb 2022
    मणिपुर की महिलाएं अपने परिवार के सामाजिक-आर्थिक शक्ति की धुरी रही हैं। खेती-किसानी से ले कर अन्य आर्थिक गतिविधियों तक में वे अपने परिवार के पुरुष सदस्य से कहीं आगे नज़र आती हैं, लेकिन राजनीति में…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License