NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
अंतरराष्ट्रीय
अधिकांश पश्चिम यूरोपीय देशों में COVID-19 के नए मामलों में अभूतपूर्व वृद्धि
स्पेन और फ्रांस दोनों ने पहले ही दस लाख मामलों के आंकड़ों को पार कर लिया है जबकि जर्मनी में मौत का आंकड़ा 10,000 के क़रीब पहुंच गया है।
पीपल्स डिस्पैच
22 Oct 2020
कोरोना वायरस

बुधवार 21 अक्टूबर को स्पेन दस लाख से अधिक COVID -19 से संक्रमण वाला पहला पश्चिमी यूरोपीय देश बन गया। यह दुनिया का छठा ऐसा देश है जिसमें अब तक दस लाख मामले सामने आए हैं। इस सूची में अन्य देशों में अमेरिका, भारत, ब्राजील, रूस और अर्जेंटीना हैं।

अगस्त के अंत से देश में नए संक्रमणों और मौतों की संख्या में तेज़ी से वृद्धि हुई है जिसने सरकार को पहले लोगों की गतिविधियों पर लगाए गए प्रतिबंधों को फिर से लागू करने के लिए मजबूर किया। केवल बुधवार को स्पेन में 156 से अधिक मौतों के साथ लगभग 17,000 नए मामले सामने आए। देश में अब तक COVID-19 से संबंधित कुल 34, 366 मौतें हो चुकी हैं।

फ्रांस में कुछ दिनों से प्रतिदिन 25,000 से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं ऐसे में अब यह स्पेन के साथ शामिल होने वाला है और दस लाख से अधिक मामलों को दर्ज करने वाला यह सातवां देश बन गया है। बुधवार 21 अक्टूबर को 34,000 से अधिक मौतों के साथ 999,744 COVID-19 मामले थे। फ्रांस ने राजधानी पेरिस सहित नौ क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया है और कई और क्षेत्रों में जल्द ही इसी तरह के कर्फ्यू लगने की उम्मीद है। पेरिस और इसके आसपास के कई अस्पताल इन मामलों के ओवरलोड का सामना कर रहे हैं।

COVID-19 महामारी के दूसरे दौर में पहले प्रकोप में सबसे बुरी तरह प्रभावित देशों में से एक इटली ने नए संक्रमणों के मामले में पिछले सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। बुधवार को इसने 15,199 नए मामले दर्ज किए। यह देश में अब तक की एक दिन में सबसे ज़्यादा वृद्धि है। नए मामलों में वृद्धि ने सरकार को कर्फ्यू लागू करने के लिए मजबूर कर दिया है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, कैपिटल रोम के पास के क्षेत्रों में शुक्रवार 23 अक्टूबर को सुबह 5 बजे से कर्फ्यू लागू होगी।

जर्मनी जो कि महामारी के पहले चरण में नए मामलों और कुल मौतों की संख्या को रोकने में सक्षम था वह अब एक दिन में सबसे अधिक संक्रमण दर्ज कर रहा है। इस देश में हर दिन 10,000 से अधिक नए संक्रमण सामने आ रहे हैं और यहां कुल मौत की संख्या 10,000 के क़रीब है। बुधवार को देश के स्वास्थ्य मंत्री जीन्स स्पह्न की जांच पॉजिटिव पायी गई।

यूके में बुधवार को 26, 600 से अधिक नए मामले रिकॉर्ड किए गए। यहां कुल मामला 7,89,229 तक पहुंच गया। इस क्षेत्र के कई अन्य देश रोज़ाना नए मामलों की रिकॉर्ड संख्या दर्ज कर रहे हैं। मामलों में इस तरह की वृद्धि ने इन देशों को लोगों की आवाजाही को प्रतिबंधित करने और फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियमों को और अधिक सख्ती से लागू करने के लिए मजबूर किया है।

COVID-19
Coronavirus
Europe
Corona cases
Pandemic Coronavirus
corona vaccine

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • योगी
    अनिल जैन
    जनसंख्या नियंत्रण कानून: योगी पर उल्टा पड़ सकता है ध्रुवीकरण का यह दांव
    13 Jul 2021
    योगी सरकार ने अपने अभी तक के कार्यकाल में आम तौर पर अपना हर कदम ध्रुवीकरण को ध्यान में रख कर ही उठाया है। जनसंख्या नियंत्रण कानून के जरिए भी वह यही करने जा रही है। इस काम में ढिंढोरची मीडिया भी उसका…
  • क्यूबा के लोगों ने क्रांति की रक्षा और नाकाबंदी को समाप्त करने का आह्वान किया
    पीपल्स डिस्पैच
    क्यूबा के लोगों ने क्रांति की रक्षा और नाकाबंदी को समाप्त करने का आह्वान किया
    13 Jul 2021
    देश के ख़िलाफ़ चल रहे अस्थिरता के प्रयास के समक्ष कई राजनीतिक और सामाजिक नेताओं और संगठनों ने क्यूबा सरकार और क्यूबा क्रांति के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त की है।
  • पढ़ाई कर रहे डॉक्टरों की निजी ज़िंदगी: कोविड से किस तरह प्रभावित हुए हैं जूनियर डॉक्टरों के मानसिक स्वास्थ्य
    कृतिका नौटियाल
    पढ़ाई कर रहे डॉक्टरों की निजी ज़िंदगी: कोविड से किस तरह प्रभावित हुए हैं जूनियर डॉक्टरों के मानसिक स्वास्थ्य
    13 Jul 2021
    पर्यटक स्थलों पर भीड़ लगाने वाले और कोविड मानदंडों का उल्लंघन करने वाले नागरिकों को इस बात को ध्यान में रखने की ज़रूरत है कि दूसरी लहर ने किस तरह क़हर बरपाया था, जिससे मौत, तबाही और बढ़ती मानसिक…
  • हरियाणा में हिन्दू महापंचायत के दौरान भड़काऊ भाषण देने वालों के ख़िलाफ़ माकपा की तरफ से मुकदमा दर्ज करने की मांग  
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हरियाणा में हिन्दू महापंचायत के दौरान भड़काऊ भाषण देने वालों के ख़िलाफ़ माकपा की तरफ से मुकदमा दर्ज करने की मांग  
    13 Jul 2021
    हरियाणा के पटौदी में हिन्दू महापंचायत के दौरान मुस्लिमों के ख़िलाफ़ भड़काऊ भाषण दिया गया। इस पर माकपा के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर उनसे भड़काऊ भाषण देने वालों और हिंदू महा पंचायत के…
  • कोरोना
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में क़रीब चार महीने बाद 32 हज़ार नए मामले, 2,020 मरीज़ों की मौत
    13 Jul 2021
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 32,906 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.40 फ़ीसदी यानी 4 लाख 32 हज़ार 778 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License