NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
विज्ञान
समझिए संगीत से मिलने वाले आनंद के पीछे का विज्ञान
ताजा शोधों से पता चला है कि संगीत का आनंद ''सकारात्मक प्रतिफल अनुमान'' से आता है। इसका मतलब है कि हमें कोई संगीत तभी खुशी देता है जब वो हमारी उम्मीदों से ज्यादा बेहतर हो।
संदीपन तालुकदार
14 Nov 2019
Unravelling the Science
Image Courtesy: Max Planck Gesellschaft

आख़िर संगीत में ऐसा क्या होता है, जिससे हमें आनंद महसूस होता है? शब्द, तान या स्वर, आखिर यह किसका खेल है? दरअसल यह सभी चीजें मिलकर हमें आनंद की अनुभूति करवाती हैं। रिसर्चर यह पता लगाने में जुटे हैं कि संगीत के बारे में मस्तिष्क अपनी पसंद कैसे तय करता है? क्या उसे पसंद है या क्या नहीं? पसंद का फ़ैसला ''रिवार्ड प्रोसेसिंग या प्रतिफल क्रमण'' से जुड़ा हुआ है। मस्तिष्क के रिवार्ड सिस्टम में तंत्रिका कोशिकाओं का एक समूह होता है, जो आनंद सबंधी भावनाओं के लिए ज़िम्मेदार होता है। सीधे शब्दों में, हमारे किसी काम को करने के बाद मस्तिष्क का ''रिवार्ड सर्किट या प्रतिफल तंत्र'' हमें आनंद का एहसास  देता है। आनंद के अलावा, इन तंत्रिकाओं का कोई काम नहीं है। लेकिन संगीत से संबंधित आनंद में इनका अहम किरदार है।

हाल की खोजों से पता चला है कि संगीत में आनंद, हमारी संगीत के प्रतिफल के अनुमान से आता है। मतलब़ कि जिस संगीत को हम सुनते हैं, अगर वह हमारी आशाओं से ज़्यादा अच्छा है, तो हमें आनंद आता है। बल्कि श्रोता की उम्मीदों से खेलकर ही संगीत आनंद पैदा करता है। जब हम पहली बार कोई गाना सुनते हैं, तब मस्तिष्क अंदाजा लगा रहा होता है कि आगे कौन सी आवाज आएगी। यह अंदाज हमारे पिछले सुने हुए संगीत के आधार पर होता है। हमें तब आनंद आता है, जब हमारी उम्मीदें पूरी होती हैं, लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता।

इसी खोज को आगे बढ़ाते हुए, ''मैक्स प्लांक इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन कॉग्निशन एंड ब्रेन साइंस'' ने खोजा कि दो तरीके संगीत के आनंद से जटिलता के साथ जुड़े हुए हैं। आनंद से जुड़े यह दो तरीके हैं- पहला, कम अनिश्चित्ता और ज़्यादा आनंद देना वाला प्रतिरूप, दूसरा और इससे उलट, ज़्यादा अनिश्चित्ता वाला प्रतिरूप। किसी संगीत माला में कैसे स्वर, आनंद पैदा करते हैं, इस विषय पर शोध को करंट बॉयोलॉजी में छापा गया है।

इस अध्ययन में शामिल टीम ने ''कंप्यूटेशनल'' और ''ब्रेन इमेंजिग'' तकनीक का मिलाजुला इस्तेमाल किया। गणना करने वाला हिस्सा एक ''मशीन लर्निंग सिस्टम'' वाला सांख्यिकीय मॉडल था। इस मॉडल के ज़रिए ''अमेरिकन बिलबोर्ड हिट नंबर्स'' के 80,000 स्वरों को परिमाणित किया जा सकता था। इससे टीम को सहूलियत मिली कि वह इस बात की जांच कर सके कि, क्या आने वाले स्वर की अनिश्चित्ता या विस्मय के अनुभव से संगीत के आनंद का अनुमान लगाया जा सकता है। अगर किसी को पता है कि संगीत में आगे क्या आने वाला है, मतलब ''कम अनिश्चित्ता वाले स्वर क्रम'' के बारे में उसे जानकारी है और ऐन मौके पर गाने को बदल दिया गया, श्रोता को विस्मय में डाल दिया गया, तब संगीत खुशी देता है। दूसरी तरफ, ''ज़्यादा अनिश्चित्ता वाले स्वर क्रम'' में, जो श्रोता को विस्मय में नहीं डालता, तब भी संगीत व्यक्ति तो खुशी देता है।

अध्ययन के मुख्य वैज्ञानिक विंसेंट चेआंग के मुताबिक़ ''दूसरे शब्दों में, जरूरी है कि उम्मीदों के दोनों पहलुओं, मतलब ''स्वर आने के पहले की निश्चित्ता और स्वर आने के बाद होने वाले आश्चर्य में'' गतिशील आपसी क्रिया कराई जाए।''

''न्यूरल मैकेनिज़्म'' को समझने के लिए टीम ने ब्रेन इमेंजिग का सहारा लिया। FMRI के उपयोग से रिसर्चर संगीत सुनते वक्त श्रोता की दिमागी हलचलों का परीक्षण कर सकते थे। ब्रेन इमेज से पता चला कि आने वाले स्वर की अनिश्चित्ता और विस्मय स्तर के आपसी क्रिया का प्रभाव मस्तिष्क के भावनात्मक और श्रवण संबंधित क्षेत्र से जुड़े थे। संक्षिप्त में, मस्तिष्क के अमिग्डाला, हिप्पोकैंपस और श्रवण कॉर्टेक्स में होने वाली गतिविधि और न्यूक्लिअस एक्कयूंबेंस केवल अनिश्चित्ता के साथ जुड़े हुए थे। इससे पहले न्यूक्लिअस एक्कयूंबेंस का संगीत आनंद में एक अहम किरदार माना जाता था। लेकिन इस धारणा को ताजा अध्ययन से चुनौती मिली है।

अंग्रेजी में लिखा मूल आलेख आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

Unravelling the Science Behind Pleasure in Music

Music Pleasure
Brain Areas in Music Pleasure
FMRI
Brain Imaging
Max Planck Institute of Human Cognition and Brain Sciences

Related Stories


बाकी खबरें

  • एम. के. भद्रकुमार
    हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शक्ति संतुलन में हो रहा क्रांतिकारी बदलाव
    30 May 2022
    जापान हाल में रूस के ख़िलाफ़ प्रतिबंध लगाने वाले अग्रणी देशों में शामिल था। इस तरह जापान अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रहा है।
  • उपेंद्र स्वामी
    दुनिया भर की: कोलंबिया में पहली बार वामपंथी राष्ट्रपति बनने की संभावना
    30 May 2022
    पूर्व में बाग़ी रहे नेता गुस्तावो पेट्रो पहले दौर में अच्छी बढ़त के साथ सबसे आगे रहे हैं। अब सबसे ज़्यादा वोट पाने वाले शीर्ष दो उम्मीदवारों में 19 जून को निर्णायक भिड़ंत होगी।
  • विजय विनीत
    ज्ञानवापी केसः वाराणसी ज़िला अदालत में शोर-शराबे के बीच हुई बहस, सुनवाई 4 जुलाई तक टली
    30 May 2022
    ज्ञानवापी मस्जिद के वरिष्ठ अधिवक्ता अभयनाथ यादव ने कोर्ट में यह भी दलील पेश की है कि हमारे फव्वारे को ये लोग शिवलिंग क्यों कह रहे हैं। अगर वह असली शिवलिंग है तो फिर बताएं कि 250 सालों से जिस जगह पूजा…
  • सोनिया यादव
    आर्यन खान मामले में मीडिया ट्रायल का ज़िम्मेदार कौन?
    30 May 2022
    बहुत सारे लोगों का मानना था कि राजनीति और सांप्रदायिक पूर्वाग्रह के चलते आर्यन को निशाना बनाया गया, ताकि असल मुद्दों से लोगों का ध्यान हटा रहे।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हिमाचल : मनरेगा के श्रमिकों को छह महीने से नहीं मिला वेतन
    30 May 2022
    हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा ज़िले में मनरेगा मज़दूरों को पिछले छह महीने से वेतन नहीं मिल पाया है। पूरे  ज़िले में यही स्थिति है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License