NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
उत्तरी दिल्ली नगर निगम सदन में नोवेल्टी सिनेमा ज़मीन की बिक्री को लेकर हंगामा, आप ने लगाए गंभीर आरोप
आम आदमी पार्टी बीजेपी पर 200 करोड़ के नॉवेल्टी सिनेमा की ज़मीन  को 34 करोड़ में बेचने का आरोप लगा रही है।  इसको लेकर वो सड़क से सदन तक अपन विरोध जता रही है।  
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
28 Aug 2021
उत्तरी दिल्ली नगर निगम सदन में नोवेल्टी सिनेमा ज़मीन की बिक्री को लेकर हंगामा, आप ने लगाए गंभीर आरोप

नयी दिल्ली: उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) में शुक्रवार को सदन में कई मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी दल आम आदमी पार्टी के पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक और हंगामा हुआ। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि नगर निकाय ने चांदनी चौक स्थित नोवेल्टी सिनेमा की जमीन को बेहद कम दाम पर बेच दिया।

सदन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आवासीय संपत्तियों के मालिकों का संपत्ति कर माफ करने संबंधी प्रस्ताव लाया गया था, लेकिन आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने दूसरे मुद्दों को उठाया।

प्रस्ताव में एनडीएमसी के अधिकारक्षेत्र में आने वाले 50 वर्ग मीटर तक की आवासीय संपत्तियों का संपत्ति कर माफ करने का प्रावधान था जिसमें भवन और खाली पड़े भूखंड भी शामिल हैं।

प्रस्ताव पेश होते ही दोनों पक्ष के पार्षदों ने एक दूसरे पर आरोप लगाना शुरू कर दिया। आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया जिन पर नोवेल्टी सिनेमा की जमीन बेचने संबंधी आलोचना लिखी हुई थी।

आपको बता दें कि आप बीजेपी पर 200 करोड़ के नॉवेल्टी सिनेमा की ज़मीन  को 34 करोड़ में बेचन का आरोप लगा रही है।  जिसको लकेर 23 अगस्त को  दिल्ली के सभी 272 वार्डों में  आप  कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाल बीजेपी के कथित भ्रष्टाचार को जनता के बीच उजागर किया।

गौरतलब है कि अगले साल नगर निगमों के चुनाव होने हैं इसलिए दिल्ली में सभी राजनैतिक दल अपनी तैयरियों में जुट गए हैं।  इसलिए सदन का ये मानसून सत्र हंगामेदार रहने की पूरी उम्मीद है।  इसकी झलक शुक्रवार की कार्रवाई में दिखी भी, लेकिन एक बात पर दिल्ली वालों का मन स्पष्ट है कि दिल्ली की जनता और कर्मचारी नगर निगम से परेशान है।  खासकर उत्तरी दिल्ली नगर निगम पिछले कुछ सालों में गंभीर सवालों के घेरे में है।  यहाँ हर दूसरे महीने कर्मचारी अपने वेतन के लिए हड़ताल, विरोध या फिर कोर्ट जाते हैं।  ये समस्या कई सालों से है, लेकिन इसका भी तक कोई स्थाई समाधान नहीं निकल पाया है।

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ ) 

North Delhi Municipal Corporation
MCD
Novelty Cinema land
BJP
AAP

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग


बाकी खबरें

  • सरकार बनाने में विफल रहने के बाद लेबनान के नवनियुक्त प्रधानमंत्री हरीरी का इस्तीफ़ा
    पीपल्स डिस्पैच
    सरकार बनाने में विफल रहने के बाद लेबनान के नवनियुक्त प्रधानमंत्री हरीरी का इस्तीफ़ा
    16 Jul 2021
    केवल सात महीने सत्ता में रहे प्रधानमंत्री हसन दिआब द्वारा बेरूत विस्फोटों के बाद अपने पद से इस्तीफ़ा देने के बाद लेबनान में पिछले साल अगस्त से कार्यवाहक सरकार थी।
  • "दिल्ली 2041 के लिए डीडीए का मास्टर प्लान कामगार वर्ग की समस्याओं का समाधान करने में नाकाम"
    रौनक छाबड़ा
    "दिल्ली 2041 के लिए डीडीए का मास्टर प्लान कामगार वर्ग की समस्याओं का समाधान करने में नाकाम"
    16 Jul 2021
    गुरुवार को 'मैं भी दिल्ली' कैंपेन ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस बुलाकर दिल्ली-2041 के मसौदे पर चर्चा की। यह एक क़ानूनी दस्तावेज़ है, जिसके पास दिल्ली में शहरी विकास को बदलने की ताक़त है।
  • इंटरकल्चरल एजुकेशन लॉ लागू करने की मांग को लेकर इक्वाडोर के शिक्षक भूख हड़ताल पर
    पीपल्स डिस्पैच
    इंटरकल्चरल एजुकेशन लॉ लागू करने की मांग को लेकर इक्वाडोर के शिक्षक भूख हड़ताल पर
    16 Jul 2021
    इस क़ानून में शिक्षा क्षेत्र के लिए बजट में वृद्धि का प्रावधान है, ये समावेशी और गुणवत्तापूर्ण सरकारी शिक्षा की गारंटी देता है, शिक्षकों के मूल वेतन में वृद्धि करता है। इसमें कोविड-19 महामारी के कारण…
  • अल्जीरिया में 100 से अधिक हिरक प्रदर्शनकारी रिहा
    पीपल्स डिस्पैच
    अल्जीरिया में 100 से अधिक हिरक प्रदर्शनकारी रिहा
    16 Jul 2021
    इस सामूहिक रिहाई से पहले, सरकार विरोधी हिरक विरोध प्रदर्शनों या अन्य विपक्षी समूहों में समर्थन या भाग लेने के लिए अल्जीरियाई सरकार द्वारा 300 से अधिक राजनीतिक क़ैदियों को हिरासत में लिया गया था।
  • किसान आंदोलन: दिल्ली सरकार ने दिल्ली पुलिस के वकीलों का पैनल ख़ारिज किया
    भाषा
    किसान आंदोलन: दिल्ली सरकार ने दिल्ली पुलिस के वकीलों का पैनल ख़ारिज किया
    16 Jul 2021
    मंत्रिमंडल की बैठक में निर्णय हुआ है कि किसानों के आंदोलन से संबंधित अदालती मामलों में लोक अभियोजक दिल्ली सरकार के वकील होंगे। मंत्रिमंडल के निर्णय को मंज़ूरी के लिए उप राज्यपाल अनिल बैजल को भेजा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License