NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका
अप्रवासी बच्चों के डिटेंशन सेंटर को फिर से खोलने के बाइडन के प्रयास को लेकर यूएस में नाराज़गी
बिना अभिभावक वाले अप्रवासी नाबालिग बच्चों के लिए बाइडन प्रशासन द्वारा दो डिटेंशन सेंटर को खोल दिया गया है क्योंकि सीमा में प्रवेश करने वाले इन नाबालिग बच्चों को डिटेन करना यूएस जारी रखे हुए है।
पीपल्स डिस्पैच
24 Feb 2021
अप्रवासी बच्चों के डिटेंशन सेंटर को फिर से खोलने के बाइडन के प्रयास को लेकर यूएस में नाराज़गी

मंगलवार 23 फरवरी को रिपोर्ट सामने आई कि फ्लोरिडा के होमस्टीड में स्थित बिस्केनी इनफ्लक्स केयर फेसिलिटी के रुप में जाने वाले बेहद विवादास्पद ट्रम्प-युग के होमस्टीड टेम्परेरी शेल्टर फॉर अनएकम्पनिड चिल्ड्रेन को फिर से खोल दिया गया है। इस हफ्ते की शुरुआत में यानी सोमवार को टेक्सास के कैरिज़ो स्प्रिंग्स में लगभग 700 अप्रवासी बच्चों के रहने के लिए बिना अभिभावक वाले नाबालिग बच्चों के लिए ट्रम्प युग के एक और डिटेंशन सेंटर को खोल दिया गया।

राष्ट्रपति बाइडन ने अपने पूर्ववर्ती राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की कई आव्रजन विरोधी नीतियों को पलटने का वादा किया था। लेकिन डिटेंशन सेंटर खोलने के साथ साथ अब तक मौजूदा नीतियों को जारी रखने के फैसले ने व्यापक आलोचना का सामना किया है। विशेष रूप से ट्रम्प प्रशासन के दौरान इन चाइल्ड डिटेशन सेंटर को बंद करने के लिए अभियान चलाने वाले अप्रवासी अधिकार एक्टिविस्टों ने इन सेंटरों को फिर से खोलने पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

जब इस मामले के बारे में पूछा गया तो व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन प्साकी ने कहा कि यह फैसला अस्थायी था और इस परिसर को COVID-19 प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए एक ओवरफ्लो परिसर के रुप में काम करना है। लेकिन एक्टिविस्टों ने इस तर्क को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि अमेरिका अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को पार करने वाले बिना अभिभावक वाले नाबालिगों की बढ़ती संख्या को डिटेन करना जारी रखे हुए है।

अमेरिकन फ्रेंड्स सर्विस कमेटी की फ्लोरिडा शाखा की डायरेक्टर लिस-मैरी अल्वाराडो ने कहा, “मैं पाखंडी होने को लेकर बाइडन प्रशासन की कार्रवाइयों की निंदा करती हूं और ठीक इसी समय में इन सेंटरों को खोलने पर परिवार को फिर से मिलाने के लिए कहती हूं। उनकी बयानबाजी भले ही आप्रवासी विरोधी न हो लेकिन उनकी कार्रवाई तो है। यह शर्मनाक, घृणित और अविवेकपूर्ण है।" ये कमेटी इन सेंटरों को बंद करने की प्रक्रिया पर काम कर रही है। अल्वराडो ने मियामी न्यू टाइम्स से बात करने के दौरान ये चर्चा की।

होमस्टेड सेंटर के पहले बिना लाइसेंस वाले एक लाभकारी संगठन द्वारा चलाई गई थी जिसे अगस्त 2019 में अप्रवासी अधिकार समूहों और डेमोक्रेटिक पार्टी के कई नेताओं के भारी विरोध के बाद बंद कर दिया गया था। डेमोक्रेट्स जिन्होंने इसे बंद करने का आह्वान किया उनमें तत्कालीन उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस, पूर्व राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार एलिजाबेथ वॉरेन और बर्नी सैंडर्स और अलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोर्टेज़ और इल्हान उमर जैसे प्रगतिशील सांसद शामिल थे।

Donand Trump
Joe Biden
Immigrant children's detention center

Related Stories

बाइडेन ने यूक्रेन पर अपने नैरेटिव में किया बदलाव

सऊदी अरब के साथ अमेरिका की ज़ोर-ज़बरदस्ती की कूटनीति

गर्भपात प्रतिबंध पर सुप्रीम कोर्ट के लीक हुए ड्राफ़्ट से अमेरिका में आया भूचाल

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

नाटो देशों ने यूक्रेन को और हथियारों की आपूर्ति के लिए कसी कमर

यूक्रेन में छिड़े युद्ध और रूस पर लगे प्रतिबंध का मूल्यांकन

रूस पर बाइडेन के युद्ध की एशियाई दोष रेखाएं

'सख़्त आर्थिक प्रतिबंधों' के साथ तालमेल बिठाता रूस  

ज़ेलेंस्की ने बाइडेन के रूस पर युद्ध को बकवास बताया

रूस-यूक्रेन युद्ध अपडेट: कीव के मुख्य टीवी टावर पर बमबारी; सोवियत संघ का हिस्सा रहे राष्ट्रों से दूर रहे पश्चिम, रूस की चेतावनी


बाकी खबरें

  • Asha Usha workers
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मध्य प्रदेश : आशा ऊषा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने किया यूनियन नेताओं को गिरफ़्तार
    07 Mar 2022
    मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने शिवराज सरकार की बढ़ती 'तानाशाही' की निंदा करते हुए कहा, "शिवराज सरकार मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनितिक दल के कार्यालय में ही पुलिस को बिना आदेश ही नहीं घुसा रही है,…
  • Syrian refugees
    सोनाली कोल्हटकर
    क्यों हम सभी शरणार्थियों को यूक्रेनी शरणार्थियों की तरह नहीं मानते?
    07 Mar 2022
    अफ़ग़ानिस्तान, इराक़, सीरिया, सोमालिया, यमन और दूसरी जगह के शरणार्थियों के साथ यूरोप में नस्लीय भेदभाव और दुर्व्यवहार किया जाता रहा है। यूक्रेन का शरणार्थी संकट पश्चिम का दोहरा रवैया प्रदर्शित कर रहा…
  • air pollution
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हवा में ज़हर घोल रहे लखनऊ के दस हॉटस्पॉट, रोकने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तैयार किया एक्शन प्लान
    07 Mar 2022
    वायु गुणवत्ता सूचकांक की बात करें तो उत्तर प्रदेश के ज्यादातर शहर अब भी प्रदूषण के मामले में शीर्ष स्थान पर हैं। इन शहरों में लखनऊ, कानपुर और गाजियाबाद जैसे बड़े शहर प्रमुख हैं।
  • Chaudhary Charan Singh University
    महेश कुमार
    मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के भर्ती विज्ञापन में आरक्षण का नहीं कोई ज़िक्र, राज्यपाल ने किया जवाब तलब
    07 Mar 2022
    मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में सेल्फ फाइनेंस कोर्स के लिए सहायक शिक्षक और सहआचार्य के 72 पदों पर भर्ती के लिए एक विज्ञापन निकाला था। लेकिन विज्ञापित की गई इन भर्तियों में दलितों, पिछड़ों और…
  • shimla
    टिकेंदर सिंह पंवार
    गैर-स्टार्टर स्मार्ट सिटी में शहरों में शिमला कोई अपवाद नहीं है
    07 Mar 2022
    स्मार्ट सिटी परियोजनाएं एक बड़ी विफलता हैं, और यहां तक कि अब सरकार भी इसे महसूस करने लगी है। इसीलिए कभी खूब जोर-शोर से शुरू की गई इस योजना का नए केंद्रीय बजट में शायद ही कोई उल्लेख किया गया है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License