NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
उत्तर प्रदेश : आंधी-तूफान में 28 लोगों की मौत, फसलों का भारी नुकसान
भारत में कोरोना के कहर से लोग दहशत में हैं। लेकिन इस बीमारी से कहीं ज्यादा खतरा तो हमें हर समय बना रहता है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
14 Mar 2020
उत्तर प्रदेश : आंधी-तूफान में 28 लोगों की मौत, फसलों का भारी नुकसान
साभार : सत्याग्रह

भारत में कोरोना के कहर से लोग दहशत में हैं। लेकिन इस बीमारी से कहीं ज्यादा खतरा तो हमें हर समय बना रहता है। मौसम का बदलाव भी हमारे यहां कई जान ले लेता है। जहां देशभर में कोरोना ने अभी तक दो जाने ली हैं, वहीं उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि के कारण पिछले 24 घंटों के दौरान कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार, 14 मार्च को भी भारी बारिश के आसार हैं। चेतावनी में कहा गया है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30-40 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलेंगी साथ ही गरज-चमक के साथ पानी बरस सकता है।

इस संबंध में प्रदेश के सूचना निदेशक शिशिर ने मीडिया को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवा चलने के कारण विभिन्न हादसों में 28 लोगों की मृत्यु हुई है। उन्होंने बताया कि लखीमपुर खीरी और सीतापुर में छह-छह, जौनपुर और बाराबंकी में तीन-तीन, सोनभद्र में दो और वाराणसी, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, अयोध्या, चंदौली, कानपुर देहात, मिर्जापुर और बलरामपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

सीतापुर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिधौली क्षेत्र में राम प्रसाद की मौत टिनशेड के दबने से हुई, वहीं एक अन्य घटना में रामपुर क्षेत्र में बारिश के बीच दीवार ढहने से 15 साल की एक लड़की की मौत हो गई। संदना क्षेत्र में आसमान से गिरी बिजली की चपेट में आने से पिता-पुत्र झुलस गए। उनमें से पुत्र संदीप की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

सरदारपुर क्षेत्र में रेशम (14) नामक लड़की की भारी बारिश के कारण गिरे पेड़ की चपेट में आने से मौत हो गई। इसी थाना क्षेत्र में भारी बारिश की वजह से एक मकान की दीवार गिरने से 40 वर्षीय दया नामक महिला की मौत हो गई। उप जिलाधिकारी अमित भट्ट ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद मृतकों के परिजन को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

उधर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्बन्धित अधिकारियों को बारिश और ओलावृष्टि के कारण हुए हादसों में मारे गए लोगों के परिजन को चार-चार लाख रुपए की सहायता मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में बीते 15 दिनों में कई बार हो चुकी बारिश और ओला गिरने से किसानों के सामने बड़ा आर्थिक संकट पैदा कर दिया है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से एक हफ्ते में ही दूसरी बार प्रकृति की मार के कारण हजारों हेक्टेयर में खड़ी फसलें तहस-नहस हो गईं। गेहूं, चना, आलू, मटर और मसूर की 60 फीसदी फसलें खेतों में ही बर्बाद हो गईं। जिसे लेकर किसानों को मुआवजे का इंतज़ार है।

Uttar pradesh
heavy rains
UP sarkar
Yogi Adityanath
natural disaster

Related Stories

आजमगढ़ उप-चुनाव: भाजपा के निरहुआ के सामने होंगे धर्मेंद्र यादव

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

उत्तर प्रदेश: "सरकार हमें नियुक्ति दे या मुक्ति दे"  इच्छामृत्यु की माँग करते हजारों बेरोजगार युवा

यूपी : आज़मगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा की साख़ बचेगी या बीजेपी सेंध मारेगी?

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही मस्जिद ईदगाह प्रकरण में दो अलग-अलग याचिकाएं दाखिल

ग्राउंड रिपोर्ट: चंदौली पुलिस की बर्बरता की शिकार निशा यादव की मौत का हिसाब मांग रहे जनवादी संगठन

जौनपुर: कालेज प्रबंधक पर प्रोफ़ेसर को जूते से पीटने का आरोप, लीपापोती में जुटी पुलिस

यूपी में  पुरानी पेंशन बहाली व अन्य मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन

उपचुनाव:  6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में 23 जून को मतदान

UPSI भर्ती: 15-15 लाख में दरोगा बनने की स्कीम का ऐसे हो गया पर्दाफ़ाश


बाकी खबरें

  • भाषा
    हड़ताल के कारण हरियाणा में सार्वजनिक बस सेवा ठप, पंजाब में बैंक सेवाएं प्रभावित
    28 Mar 2022
    हरियाणा में सोमवार को रोडवेज कर्मी देशव्यापी दो दिवसीय हड़ताल में शामिल हुए जिससे सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बाधित हुईं। केंद्र की कथित गलत नीतियों के विरुद्ध केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के एक संयुक्त मंच ने…
  • आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: “काश! हमारे यहां भी हिंदू-मुस्लिम कार्ड चल जाता”
    28 Mar 2022
    पाकिस्तान एक मुस्लिम बहुल और इस्लामिक देश है। अब संकट में फंसे इमरान ख़ान के सामने यही मुश्किल है कि वे अपनी कुर्सी बचाने के लिए कौन से कार्ड का इस्तेमाल करें। व्यंग्य में कहें तो इमरान यही सोच रहे…
  • भाषा
    केरल में दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत लगभग सभी संस्थान बंद रहे
    28 Mar 2022
    राज्य द्वारा संचालित केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बसें सड़कों से नदारत रहीं, जबकि टैक्सी, ऑटो-रिक्शा और निजी बसें भी राज्यभर में नजर नहीं आईं। ट्रक और लॉरी सहित वाणिज्यिक वाहनों के…
  • शिव इंदर सिंह
    विश्लेषण: आम आदमी पार्टी की पंजाब जीत के मायने और आगे की चुनौतियां
    28 Mar 2022
    सत्ता हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी के लिए आगे की राह आसन नहीं है। पंजाब के लोग नई बनी सरकार से काम को ज़मीन पर होते हुए देखना चाहेंगे।
  • सुहित के सेन
    बीरभूम नरसंहार ने तृणमूल की ख़ामियों को किया उजागर 
    28 Mar 2022
    रामपुरहाट की हिंसा ममता बनर्जी की शासन शैली की ख़ामियों को दर्शाती है। यह घटना उनके धर्मनिरपेक्ष राजनीति की चैंपियन होने के दावे को भी कमज़ोर करती है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License