NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
उत्तर प्रदेश: 26 जनवरी को खुली घूम रही गायों को योगी आदित्यनाथ के निवास पर बांधेंगे ग्रामीण 
दिल्ली के बॉर्डर पर टिके किसानों के साथ अपनी एकजुटता दिखाने के लिए, उत्तर प्रदेश के ग्रामीण, खुले घूम रहे पशुओं को 26 जनवरी के अवसर पर मुख्य मंत्री आदित्यनाथ के निवास पर बांधेंगे। 
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
25 Jan 2021
26 जनवरी को खुली घूम रही गायों को योगी आदित्यनाथ के निवास पर बांधेंगे ग्रामीण 
'प्रतीकात्मक तस्वीर' फोटो साभार: पत्रिका

सोशलिस्ट किसान सभा के आह्वान पर व किसान आंदोलन के समर्थन में उत्तर प्रदेश के ग्रामीण खुले घूम रहे पशुओं को 26 जनवरी के अवसर पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के निवास पर बांधेंगे और उनसे अनुरोध करेंगे कि इनके खिलाने-पिलाने व रहने  की व्यवस्था की जाए। 

देश भर में चल रहे किसान आंदोलन के आह्वान पर तीन किसान विरोधी कानूनों को रद्द करवाने के लिए जब किसान दिल्ली में अपने ट्रैक्टरों के साथ प्रवेश करेंगे, तब उसी समय उत्तर प्रदेश के ग्रामीण दिल्ली के बॉर्डर पर टिके किसानों के साथ अपनी एकजुटता दिखाने के लिए 25 जनवरी को खुले घूम रहे पशुओं को लेकर उन्नाव जिले के फतेहपुर चैरासी विकास खण्ड से निकलेंगे और 26 जनवरी को मुख्य मंत्री आदित्यनाथ के निवास पहुंच कर अपना रोष प्रदर्शन करेंगे। 

सोशलिस्ट किसान सभा के उत्तर प्रदेश राज्य अध्यक्ष अनिल मिश्र का कहना है, “योगी आदित्यनाथ गांयों को गुड़ खिलाते हुए अपना विज्ञापन छपवाते हैं। उन्हें गाय से बहुत प्रेम है। दूसरी तरफ जब से उनकी सरकार आई है गांवों में लोग खुले घूम रहे पशुओं से परेशान हैं। ये पशु फसलों को चर जाते हैं। सरकार की तरफ से जो गौशालाएं खुलवाई गई हैं पर उनमें पशुओं को ठीक से रखने की व्यवस्था नहीं है। वहां से भी पशु छूट कर खुले घूमने लगते हैं। सरकार के पास गायों को गांवों से गौशाला तक ले जाने का भी कोई इंतजाम नहीं है। लेकिन अगर कोई गायों को गौशाला ले जाना चाहे तो हिन्दुत्ववादी गौ रक्षक तांडव करते हैं। भारतीय जनता पार्टी के राज में गौ रक्षक का मतलब है जो गाय पालते नहीं बल्कि गाय के नाम पर लोगों के साथ मार-पीट करते हैं।”

उत्तर प्रदेश में गौतस्करी के नाम पर हो रहे आतंक के डर से पशु पालकों ने अपने पशुओं को खुले आम छोड़ दिया है, जिस के कारण राज्य में किसान अपनी फसलों को आवारा पशुओं से बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि उनकी शिकायतों और परेशानियों को हर बार प्रशासन द्वारा अनसुना कर दिया जाता है. 

UttarPradesh
republic day
Yogi Adityanath
farmers protest
cows
stray cows
BJP

Related Stories

बदायूं : मुस्लिम युवक के टॉर्चर को लेकर यूपी पुलिस पर फिर उठे सवाल

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !


बाकी खबरें

  • Gujarat Riots
    बादल सरोज
    गुजरात दंगों की बीसवीं बरसी भूलने के ख़तरे अनेक
    05 Mar 2022
    इस चुनिन्दा विस्मृति के पीछे उन घपलों, घोटालों, साजिशों, चालबाजियों, न्याय प्रबंधन की तिकड़मों की याद दिलाने से बचना है जिनके जरिये इन दंगों के असली मुजरिमों को बचाया गया था।
  • US Army Invasion
    रॉजर वॉटर्स
    जंग से फ़ायदा लेने वाले गुंडों के ख़िलाफ़ एकजुट होने की ज़रूरत
    05 Mar 2022
    पश्चिमी मीडिया ने यूक्रेन विवाद को इस तरह से दिखाया है जो हमें बांटने वाले हैं। मगर क्यों न हम उन सब के ख़िलाफ़ एकजुट हो जाएं जो पूरी दुनिया में कहीं भी जंगों को अपने फ़ायदे के लिए इस्तेमाल करते हैं?
  • government schemes
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना के दौरान सरकारी योजनाओं का फायदा नहीं ले पा रहें है जरूरतमंद परिवार - सर्वे
    05 Mar 2022
    कोरोना की तीसरी लहर के दौरान भारत के 5 राज्यों (दिल्ली, झारखंड, छत्तीसगढ, मध्य प्रदेश, ओडिशा) में 488 प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना हेतु पात्र महिलाओं के साथ बातचीत करने के बाद निकले नतीजे।
  • UP Elections
    इविता दास, वी.आर.श्रेया
    यूपी चुनाव: सोनभद्र और चंदौली जिलों में कोविड-19 की अनसुनी कहानियां हुईं उजागर 
    05 Mar 2022
    ये कहानियां उत्तर प्रदेश के सोनभद्र और चंदौली जिलों की हैं जिन्हे ऑल-इंडिया यूनियन ऑफ़ फ़ॉरेस्ट वर्किंग पीपल (AIUFWP) द्वारा आयोजित एक जन सुनवाई में सुनाया गया था। 
  • Modi
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव : क्या पूर्वांचल की धरती मोदी-योगी के लिए वाटरलू साबित होगी
    05 Mar 2022
    मोदी जी पिछले चुनाव के सारे नुस्खों को दुहराते हुए चुनाव नतीजों को दुहराना चाह रहे हैं, पर तब से गंगा में बहुत पानी बह चुका है और हालात बिल्कुल बदल चुके हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License