NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
विज्ञान
उत्तरकाशी हादसा: मध्य प्रदेश के 26 श्रद्धालुओं की मौत,  वायुसेना के विमान से पहुंचाए जाएंगे मृतकों के शव
घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शिवराज ने कहा कि मृतकों के शव जल्दी उनके घर पहुंचाने के लिए उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से वायुसेना का विमान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था, जो स्वीकार कर लिया गया है।
भाषा
06 Jun 2022
accident
फ़ोटो साभार: सोशल मीडिया

देहरादून: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के डामटा में बस के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार यमुनोत्री जा रहे मध्य प्रदेश के 26 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इस हादसे के एक दिन बाद सोमवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शिवराज ने कहा कि मृतकों के शव जल्दी उनके घर पहुंचाने के लिए उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से वायुसेना का विमान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था, जो स्वीकार कर लिया गया है।

शिवराज ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, “हमारी कोशिश यह है कि हम श्रद्धालुओं के शव ससम्मान उनके घर पहुंचा दें।”

उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्री ने वायुसेना के विमान की व्यवस्था कर दी है और हम सभी शवों को यहां से खजुराहो रवाना करेंगे।

शिवराज ने कहा, “खजुराहो में हमारी गाड़ियां पहले से मौजूद रहेंगी, जो तीर्थयात्रियों के शव को तुरंत उनके गांव ले जाएंगी। हमारी कोशिश है कि हम पूरे सम्मान के साथ उनके शव को मध्य प्रदेश पहुंचा पाएं और आज ही उनका अंतिम संस्कार हो जाए।”

उन्होंने कहा कि हादसे के बाद से वह लगातार धामी के संपर्क में थे और रविवार रात 12 बजे के करीब देहरादून पहुंच गए थे। शिवराज ने स्थानीय प्रशासन और लोगों का भी आभार जताते हुए कहा कि रात में ही खाई में बिखरे पड़े तीर्थयात्रियों के शव बाहर निकाल लिए गए और उनका पोस्टमार्टम करा दिया गया।

उत्तरकाशी जिले के पुरोला क्षेत्र में रविवार देर शाम डामटा के पास रिखावू खाई में बस के 250 मीटर गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार पन्ना जिले के जखला गांव के 26 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी।
हादसे के समय बस में चालक और परिचालक सहित 30 यात्री सवार थे। दुर्घटना में घायल हुए चार यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इससे पहले, शिवराज और धामी ने बस दुर्घटना में मारे गए लोगों के रिश्तेदारों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद मुहैया करने का आश्वासन दिया। शिवराज ने कहा कि सरकार दुख की इस घड़ी में मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी।

वहीं, धामी ने कहा कि उन्होंने हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। धामी के मुताबिक, घायल बस चालक ने बताया है कि स्टीयरिंग फेल हो जाने के कारण दुर्घटना हुई, लेकिन हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच की जाएगी।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा चल रही है और सरकार तीर्थयात्रियों के सुरक्षित आवागमन को लेकर प्रतिबद्ध है।

हादसे को दुखद बताते हुए धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस मामले में व्यक्तिगत रूप से जानकारी लेते रहे। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी पहले फोन पर और बाद में खुद लगातार उनके संपर्क में रहे और अस्पताल जाकर घायलों की स्थिति का जायजा लिया।

धामी ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासन, राज्य आपदा प्रतिवादन बल और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल ने बचाव एवं राहत कार्य में हर संभव सहयोग दिया।

उन्होंने कहा कि अभी उनकी प्राथमिकता मृतक तीर्थयात्रियों के शवों को जल्द से जल्द उनके घर पहुंचाने की है, जिसके लिए जौलीग्रांट हवाईअड्डे पर सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी करने के निर्दश दिए गए हैं।

UTTARAKHAND
Uttarkashi accident
Bus Accident

Related Stories

उत्तराखंड: बारिश ने तोड़े पिछले सारे रिकॉर्ड, जगह-जगह भूस्खलन से मुश्किल हालात, आई 2013 आपदा की याद

बंगाल : बस के नहर में गिरने से छह प्रवासी मजदूरों की मौत

बाराबंकी में सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत, 25 अन्य घायल

हिमाचल के चम्बा में बस खाई में गिरी, 9 की मौत, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

मध्यप्रदेश बस हादसा: 'हादसे का शिकार हुई मासूम ज़िंदगियों को निजीकरण और मुनाफ़े की हवस ने निगला'

मध्यप्रदेश के सीधी ज़िले में नहर में गिरी बस, 37 शव बरामद

आपदा: चमोली में ग्लेशियर टूटने से निर्माणाधीन तपोवन-विष्णुगाड परियोजना का बांध टूटा, हरिद्वार तक अलर्ट

तमिलनाडु बस हादसे में 20 लोगों की मौत और 23 घायल

राजौरी जिले में बस के खाई में गिरी, 10 की मौत, 36 घायल

मध्य प्रदेश: बस के नदी में गिरने से सात यात्रियों की मौत, 35 घायल


बाकी खबरें

  • china
    अनीश अंकुर
    चीन को एंग्लो-सैक्सन नज़रिए से नहीं समझा जा सकता
    24 Oct 2021
    आख़िर अमेरिका या पश्चिमी देशों के लिए चीन पहेली क्यों बना हुआ है? चीन उन्हें समझ क्यों नहीं आता? ‘हैज चाइना वॉन' किताब लिखने वाले सिंगापुर के लेखक किशोर महबूबानी के अनुसार "चीन को जब तक एंग्लो-सैक्सन…
  • Rashmi Rocket
    रचना अग्रवाल
    रश्मि रॉकेट : महिला खिलाड़ियों के साथ होने वाले अपमानजनक जेंडर टेस्ट का खुलासा
    24 Oct 2021
    फ़िल्म समीक्षा: किसी धाविका से यह कहना कि वह स्त्री तो है, लेकिन उसके शरीर में टेस्टोस्टेरोन की मात्रा अधिक होने के कारण वह स्त्री वर्ग में नहीं आ सकती अपने आप में उसके लिए असहनीय मानसिक यातना देने…
  • hafte ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    शाह का कश्मीर दौरा, सत्ता-निहंग संवाद और कांग्रेस-राजद रिश्ते में तनाव
    23 Oct 2021
    अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 के निष्प्रभावी किये जाने के बाद गृहमंत्री अमित शाह पहली बार कश्मीर गये हैं. सुरक्षा परिदृश्य और विकास कार्यो का जायजा लेने के अलावा कश्मीर को लेकर उनका एजेंडा क्या है?…
  • UP Lakhimpur
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    ‘अस्थि कलश यात्रा’: लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए चार किसानों की अस्थियां गंगा समेत दूसरी नदियों में की गईं प्रवाहित 
    23 Oct 2021
    12 अक्तूबर को लखीमपुर खीरी से यह कलश यात्रा शुरू हुई थी, यह देश के कई राज्यों में फिलहाल जारी है। उत्तर प्रदेश में ये यात्रा पश्चिमी यूपी के कई जिलों से निकली, जिनमें मुझफ्फरनगर और मेरठ जिले शामिल थे…
  • Fab and Ceat
    सोनिया यादव
    विज्ञापनों की बदलती दुनिया और सांप्रदायिकता का चश्मा, आख़िर हम कहां जा रहे हैं?
    23 Oct 2021
    विकासवादी, प्रगतिशील सोच वाले इन विज्ञापनों से कंपनियों को कितना फायदा या नुकसान होगा पता नहीं, लेकिन इतना जरूर है कि ये समाज में सालों से चली आ रही दकियानुसी परंपराओं और रीति-रिवाजों के साथ-साथ…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License