NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
अंतरराष्ट्रीय
लैटिन अमेरिका
राजनीतिक कारणों से लैटिन अमेरिका और कैरिबियाई क्षेत्र में वैक्सीन की असमानता बढ़ रही
वैश्विक के मामले में वैक्सीन असमानता के बीच ये क्षेत्र कई अन्य कारणों जैसे अमेरिकी प्रतिबंधों, राजनीतिक अस्थिरता आदि के चलते और अधिक असमानता का सामना कर रहा है।
पीपल्स डिस्पैच
24 Aug 2021
covid

वैश्विक स्तर पर COVID-19 वैक्सीन की असमानता काफी अधिक है और यह बढ़ रही है। उच्च आय वाले देशों की तुलना में निम्न आय और निम्न मध्यम आय वाले देश अपनी आबादी को टीका लगाने में बहुत पीछे हैं। अफ्रीका के बाद, लैटिन अमेरिका और कैरिबियन वह क्षेत्र है जहां दुनिया भर में सबसे कम टीकाकरण हुआ है। 33 देशों और इनके 660 मिलियन से अधिक आबादी वाले इस क्षेत्र में 23 अगस्त को कोरोनावायरस के 42,835,000 से अधिक मामले सामने आए हैं और इस बीमारी से 14, 24, 000 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, अब तक इस क्षेत्र के केवल 20 % आबादी का ही पूरी तरह टीकाकरण हो पाया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ), यूनाटेड नेशन्स डेवलपमेंट प्रोग्राम (यूएनडीपी) जैसे विभिन्न अंतरराष्ट्रीय संगठनों की कई रिपोर्टों में टीकों के उत्पादन और आपूर्ति को बढ़ावा देने और सभी देशों के लिए समान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए तत्काल उपाय करने की आवश्यकता पर बल दिया है। इन रिपोर्टों ने संकेत दिया है कि वैक्सीन असमानता न केवल निम्न-आय वाले देशों की सामाजिक-आर्थिक सुधार को प्रभावित करेगी बल्कि वैश्विक आर्थिक सुधार को भी प्रभावित करेगी।

इन रिपोर्टों के अनुसार, क्षेत्रीय औसत 20% के मुकाबले कई देश गरीबी, अमेरिका द्वारा लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों और राजनीतिक अस्थिरता के कारण अब तक अपनी कुल आबादी का 5% से भी कम टीकाकरण करने में सक्षम हैं।

आवर वर्ल्ड इन डेटा द्वारा एकत्र किए गए आंकड़ों से टीकाकरण की दर में असमानता स्पष्ट है। उरुग्वे और चिली जैसे देश जो अपेक्षाकृत समृद्ध हैं उन्होंने अपनी आबादी का लगभग 70% पूरी तरह से टीकाकरण किया है और लगभग 75% आबादी का आंशिक रूप से टीकाकरण किया है। दूसरी ओर, इस क्षेत्र का सबसे गरीब देश हैती अपनी आबादी का पूरी तरह केवल 0.02% और आंशिक रूप से 0.2% टीका लगाने में सक्षम हुआ है। इस तरह की अत्यधिक असमानता के बीच उरुग्वे और चिली ने तीसरी बूस्टर खुराक भी लगाना शुरू कर दिया है।

लैटिन अमेरिका और कैरिबियन में COVID-19 टीकों की क्षेत्रीय असमानता में योगदान देने वाली आर्थिक असमानता के अलावा वेनेजुएला, क्यूबा जैसे देशों पर लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों ने इन देशों को पर्याप्त खुराक आयात करने से रोक दिया है। कई देशों में धीमी टीकाकरण हैती जैसे देश में राजनीतिक अस्थिरता के कारण है।

COVID-19
Coronavirus
Covid Vaccine
Vaccination
Latin America
Caribbean region

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Harnaaz Sandhu
    भाषा
    भारत की हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स 2021 का ख़िताब जीता
    13 Dec 2021
    संधू से पहले सिर्फ दो भारतीय महिलाओं ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है। अभिनेत्री सुष्मिता सेन को 1994 में और लारा दत्ता को 2000 में यह ताज पहनाया गया था।
  • Madras High Court
    गौरी आनंद
    ट्रांसजेंडर लोगों के समावेश पर बनाए गए मॉड्यूल को वापस लेने पर मद्रास हाई कोर्ट ने सीबीएसई को फटकार लगाई
    13 Dec 2021
    पिछले दिनों सीबीएसई ने अपनी वेबसाइट से ट्रांसजेंडर बच्चों की शिक्षा से संबंधित एक शिक्षक प्रशिक्षण नियमावली को हटा दिया था, मद्रास हाईकोर्ट ने इसपर चिंता जताई है।
  • Julian Assange
    जॉन पिल्गेर
    जूलियन असांज का न्यायिक अपहरण
    13 Dec 2021
    हम में से कौन-कौन जूलियन असांज के साथ लम्बे समय तक चल रहे न्यायिक उपहास जैसे इस न्यायिक अपहरण के सिलसिले में महज़ तमाशाई बने रहने के बजाय उनके साथ खड़े होने के लिए तैयार हैं?
  • property card
    अनिल अंशुमन
    झारखंड: ‘स्वामित्व योजना’ लागू होने से आशंकित आदिवासी, गांव-गांव किए जा रहे ड्रोन सर्वे का विरोध
    13 Dec 2021
    आदिवासी समाज बनाम प्रशासन के इस तनाव का मूल कारण बन रहा है, प्रधानमंत्री द्वारा घोषित ‘स्वामित्व योजना’ लागू किये जाने के लिए पूरे इलाके के लोगों के गांव-घरों का ड्रोन से सर्वे कराया जाना। प्रशासन के…
  • jobs
    सुबोध वर्मा
    मोदी जी, शहरों में नौकरियों का क्या?
    13 Dec 2021
    पिछले कुछ वर्षों से 7-8 प्रतिशत की बेरोज़गारी दर के चलते शहरों में नौकरी चाहने वाले असहाय और निराश हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License