NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
आजादी को लेकर कंगना रनौत की टिप्पणी पर बोले वरूण गांधी - इसे पागलपन कहूं या देशद्रोह
कंगना रनौत की आलोचना करते हुए गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''कभी महात्मा गांधी जी के त्याग और तपस्या का अपमान, कभी उनके हत्यारे का सम्मान, और अब शहीद मंगल पाण्डेय से लेकर रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का तिरस्कार। इस सोच को मैं पागलपन कहूं या फिर देशद्रोह?''
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
11 Nov 2021
Varun Gandhi said on Kangana Ranaut's remarks about independence - call it madness or sedition

नयी दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वरूण गांधी ने बृहस्पतिवार को अभिनेत्री कंगना रनौत की उस कथित टिप्पणी पर निशाना साधा, जिसमें रनौत ने कहा था कि भारत को आजादी 2014 में मिली और जो 1947 में मिली, वो भीख थी।

 वरूण गांधी ने अभिनेत्री का एक वीडियो क्लिप भी साझा किया जिसमें एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम के दौरान रनौत को यह कहते सुना जा सकता है कि, '' वह आजादी नहीं, बल्कि भीख थी और जो आजादी मिली है वह 2014 में मिली।'' दो दिन पहले ही पद्म श्री अवार्ड से नवाजी गईं कंगना रनौत के ताज़ा बयान को देश के ख़िलाफ़ बताया जा रहा है। उन्होंने यह बयान टाइम्स नाउ न्यूज़ चैनल के एक कार्यक्रम में दिया। उसमें कंगना ने कहा, '...और उन्होंने एक क़ीमत चुकाई... बिल्कुल वो आज़ादी नहीं थी, वो भीख थी। और जो आज़ादी मिली है वो 2014 में मिली है।' कंगना के बयान पर उस कार्यक्रम में शामिल कुछ लोगों द्वारा तालियाँ बजाने की आवाज़ भी आती है।रनौत का इशारा 2014 में भाजपा के सत्ता में आने की तरफ था। अभिनेत्री पूर्व में भी अपने दक्षिणपंथी बयानों को लेकर विवादों में रही हैं।

 इस पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। बीजेपी नेता वरुण गांधी ने भी इस पर ट्वीट कर कंगना की आलोचना की।  

कंगना रनौत की आलोचना करते हुए गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''कभी महात्मा गांधी जी के त्याग और तपस्या का अपमान, कभी उनके हत्यारे का सम्मान, और अब शहीद मंगल पाण्डेय से लेकर रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का तिरस्कार। इस सोच को मैं पागलपन कहूं या फिर देशद्रोह?''

कभी महात्मा गांधी जी के त्याग और तपस्या का अपमान, कभी उनके हत्यारे का सम्मान, और अब शहीद मंगल पाण्डेय से लेकर रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का तिरस्कार।

इस सोच को मैं पागलपन कहूँ या फिर देशद्रोह? pic.twitter.com/Gxb3xXMi2Z

— Varun Gandhi (@varungandhi80) November 11, 2021

वरिष्ठ पत्रकार स्वाति चतुर्वेदी ने ट्वीट किया, 'आप केवल इतनी गहरी अज्ञानता पर दया कर सकते हैं।  क्या यह जानबूझकर किया गया है क्योंकि राष्ट्रीय पुरस्कार और पद्म पुरस्कार मोदी द्वारा दिए जाते हैं। स्पष्ट रूप से बीजेपी के समर्थन का मतलब भारत और हमारी स्वतंत्रता का अपमान करना है।'

You can only pity such profound ignorance. Wonder if it is deliberate as national awards & Padma awards are showered by Modi. Clearly for the Bjp support means insulting India & our independence pic.twitter.com/eO8rmG3Rhy

— Swati Chaturvedi (@bainjal) November 11, 2021

रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने ट्वीट कर कहा कि 'शोहरत मिले तो सोनू सूद बनना, कंगना नहीं'।

इसी लिए तो कहा था:
"यदि शोहरत मिले तो सोनू सूद
बनना,कंगना नहीं।"

भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु सहित लाखों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को भीख बताने वाली कंगना।👇 pic.twitter.com/i9VYIXHTij

— Surya Pratap Singh IAS Rtd. (@suryapsingh_IAS) November 10, 2021

शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट किया, 'ब्लॉक पर नई रुचि पाठक। 99 साल की लीज से लेकर भीख में मिली आजादी तक। झाँसी की रानी सहित हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का सारा खून, पसीना और बलिदान को मास्टर को खुश करने के लिए खारिज कर दिया। वाट्सऐप इतिहास के प्रशंसक।'

The new Ruchi Pathak on the block. From 99 year lease to bheek main mili azaadi. All the blood, sweat and balidan of our freedom fighters including Jhansi ki Rani dismissed to please the master. The WhatsApp history fans. pic.twitter.com/LdFCt9lCoR

— Priyanka Chaturvedi🇮🇳 (@priyankac19) November 10, 2021

कांग्रेस नेता रुक्षमणि कुमारी ने ट्वीट किया, 'कँगना के अनुसार 2014 के बाद देश आज़ाद हुआ है यह स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है।'

कँगना के अनुसार 2014 के बाद
देश आजाद हुआ है यह स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है। #PadmaAwards2021 pic.twitter.com/iZvpB1uO5M

— Rukshmanii kumari (@KumariRukshmani) November 11, 2021

वहीं, कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर पलटवार करते हुए कहा, '' मैंने बिल्कुल साफ कहा है कि 1857 की क्रांति, पहला स्वतंत्रता संग्राम थी, जिसे दबा दिया गया और इसके परिणामस्वरूप अंग्रेजों के जुल्म व क्रूरता और बढ़ गए तथा करीब एक शताब्दी बाद हमें गांधी जी के भीख के कटोरे में आजादी दी गई।''

ट्विटर पर ऐसे ही अजीबोगरीब बयानों, भड़काऊ और नफ़रत वाली बयानबाजी के लिए इसी साल उनके ट्विटर अकाउंट को बंद भी कर दिया गया है।

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ )

Kangna Ranaut
Varun gandhi

Related Stories

'अच्छे दिन’ नहीं चाहिए, बस ये बता दो कब होगी रेलवे ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा?

किसान आंदोलन पर वरुण गांधी ने दी केंद्र सरकार को हिदायत, शेयर किया अटल बिहारी वाजपेयी का वीडियो

ट्विटर ने कंगना का अकाउंट स्थायी रूप से बंद किया

भारत एक मौज: कंगना बनाम किसान, कबाब में हड्डी यूपी पुलिस के साथ-साथ और भी बहुत कुछ

BJP का JURASSIC PARK


बाकी खबरें

  • परिवार के इतिहास ने एक जटिल पहचान अपनाने में मेरी मदद की : लिन इनेस
    इंडियन कल्चरल फ़ोरम
    परिवार के इतिहास ने एक जटिल पहचान अपनाने में मेरी मदद की : लिन इनेस
    24 Aug 2021
    गीता हरिहरन के साथ इस बातचीत में, इनेस अपनी किताब, उसमें महिलाओं की जटिल कहानियाँ और अन्य चीज़ों के बारे में चर्चा कर रही हैं।
  • RAJGURU
    अंकुर गोस्वामी, हर्षवर्धन
    सांडर्स की हत्या के बाद राजगुरु ने अपने दोस्त से क्या कहा? स्वतंत्रता आंदोलन के लड़ाके की अनसुनी दास्तां!
    24 Aug 2021
    जैसे ही ब्रिटिश अफसर सांडर्स अपनी मोटरसाइकिल पर पैर रखने वाला था, राजगुरु ने आगे बढ़कर गोली चला दी, जो सीधा उसके सिर में जा लगी। भगत सिंह ने भी आगे बढ़कर ज़मीन पर ढेर पड़े हुए अंग्रेज़ पर दनादन आठ गोलियाँ…
  • ग्राउंड रिपोर्ट: तालिबान के ख़िलाफ़, अफ़ग़ान के पक्ष में उट्ठी आवाज़ें
    न्यूज़क्लिक टीम
    ग्राउंड रिपोर्ट: तालिबान के ख़िलाफ़, अफ़ग़ान के पक्ष में उट्ठी आवाज़ें
    23 Aug 2021
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने सिविल सोसायटी द्वारा तालिबान के ख़िलाफ़ और अफ़ग़ानी औरतों-जनता के पक्ष में आयोजित प्रदर्शन में शामिल लोगों से बात की। देश भर में आयोजित ऐसे विरोध…
  • उमर खालिद
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    उमर खालिद ने दिल्ली दंगों को “साजिश” बताया, तो शरजील इमाम ने कहा उनका भाषण “राजद्रोह” नहीं
    23 Aug 2021
    खालिद ने न्यायालय से कहा कि पुलिस की प्राथमिकी मनगढ़ंत और अनावश्यक है। वहीं शरजील ने न्यायालय में कहा कि उनके भाषण के किसी भी हिस्से में उन्होंने किसी भी तरह की हिंसा करने की बात नहीं कही थी।
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    दिल्ली में रह रहे अफ़ग़ान रिफ़्यूजियों का प्रदर्शन, इंदौर में मुस्लिम युवक को पीटा और अन्य ख़बरें
    23 Aug 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी दिल्ली के अफ़ग़ान नागरिकों का प्रदर्शन, इंदौर में मुस्लिम युवक को पीटा और अन्य ख़बरों पर।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License