NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
मेनका गांधी की कथित अपमानजनक टिप्पणी के ख़िलाफ़ पशु चिकित्सकों ने किया प्रदर्शन
एसोसिएशन ने मांग की कि भाजपा सांसद अपनी टिप्पणी वापस लें और सार्वजनिक तौर पर काफी मांगे। शर्मा ने कहा कि कोविड-19 के संकट के दौरान देश भर में 150 से अधिक पशु चिकित्सक और एक हजार से अधिक पैरा मेडिक्स लोगों ने राष्ट्र की सेवा करते हुए अपनी जान गंवाई है।
भाषा
24 Jun 2021
मेनका गांधी
फाइल फोटो

भोपाल: इंडियन वेटनरी एसोसिएशन (आईवीए) ने कहा है कि भाजपा सांसद और पशु अधिकार कार्यकर्ता मेनका गांधी द्वारा एक पशु चिकित्सक को डांटने के दौरान कथित तौर पर असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करने के विरोध में देश भर के पशु चिकित्सकों ने बुधवार को काला दिवस मनाया और काली पट्टी बांधी।

आईवीए द्वारा राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया था।

आईवीए अध्यक्ष और भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के सदस्य उमेश शर्मा ने बुधवार को यहां एक बयान में कहा कि देश भर के पशु चिकित्सकों ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री द्वारा कथित तौर पर उनके खिलाफ की जाने वाली भाषा की कड़ी निंदा की और विरोध स्वरूप काली पट्टी बांध कर काम किया।

शर्मा ने कहा कि मेनका गांधी ने मंगलवार को फोन पर एक पशु चिकित्सक के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया और बातचीत के दौरान असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया। मेनका गांधी की कथित बातचीत का एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

आईवीए ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी एक पत्र लिखा है और उनसे मेनका गांधी की टिप्पणी पर संज्ञान लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि मेनका गांधी के इस कृत्य से भाजपा की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचता है।

एसोसिएशन ने मांग की कि भाजपा सांसद अपनी टिप्पणी वापस लें और सार्वजनिक तौर पर काफी मांगे। शर्मा ने कहा कि कोविड-19 के संकट के दौरान देश भर में 150 से अधिक पशु चिकित्सक और एक हजार से अधिक पैरा मेडिक्स लोगों ने राष्ट्र की सेवा करते हुए अपनी जान गंवाई है।

maneka gandhi
Indian Veterinary Association
IVA
BJP

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • bank strike
    न्यूज़क्लिक टीम
    बैंक कर्मचारियों की हड़ताल पर खामोश क्यों मीडिया?
    17 Dec 2021
    वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा आज बात कर रहे हैं कि दो दिन से देश भर में चल रही निजीकरण पर बैंकों की हड़ताल का देश की अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा ?
  • supplementary budget
    भाषा
    यूपी विधानसभा में 8479.53 करोड़ का अनुपूरक बजट पारित
    17 Dec 2021
    सदन में द्वितीय अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान विपक्षी दलों ने सरकार की जमकर आलोचना की और बजट को जनविरोधी बताया।
  • Fertilizers
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः खाद न मिलने से परेशान एक किसान ने की आत्मदाह की कोशिश
    17 Dec 2021
    किसान चंदन राय का कहना है कि पिछले 15 दिनों से उनका 10 एकड़ खेत तैयार है। रोज़ सुबह के पांच बजे से खाद की दुकान पर लाइन लगने को मजबूर है। लेकिन खाद नहीं मिलती है। खेती नहीं होगी तो क्या खाएंगे?…
  • oxygen
    रवि शंकर दुबे
    अब यूपी सरकार ने कहा,''ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई कोई मौत'’, लोगों ने कहा- ज़ख़्मों पर नमक छिड़कने जैसा!
    17 Dec 2021
    कोरोना की दूसरी लहर को भला कौन ही भूल पाएगा, ऑक्सीजन की कमी से अपनों को खोने का दुख अभी भी लोगों के ज़हन में बिल्कुल ताज़ा है, ऐसे में योगी सरकार की ओर से एक बेतुका बयान ऑक्सीजन की कमी से मरने वालों…
  • marriage
    सोनिया यादव
    शादी की क़ानूनी उम्र बदलने से लड़कियों की ज़िंदगी पर क्या असर होगा?
    17 Dec 2021
    सरकार के इस फ़ैसले के पक्ष और विपक्ष में कई तर्क सामने आ रहे हैं। एक ओर मैटरनल मॉर्टेलिटी रेट को कम करने से लेकर बराबरी के हक़ तक की बात कही जा रही है तो वहीं दूसरी ओर लड़की के पसंद की शादी और एज ऑफ़…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License