NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी ने महामारी के बाद का रिकवरी-प्लान तैयार किया, ट्रॉन्ग का फिर चयन
महामारी के बाद के काल में आर्थिक सुधार योजना के लिए सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ वियतनाम ने अगले पांच वर्षों के लिए विकास व आर्थिक विस्तार को बढ़ावा देने के लिए महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है।
पीपल्स डिस्पैच
01 Feb 2021
वियतनाम

नई सेंट्रल कमेटी प्लेनम द्वारा रविवार 31 जनवरी को न्गूयेन फू ट्रॉन्ग के पक्ष में सर्वसम्मति से मतदान करने के बाद वे कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ वियतनाम (सीपीवी) का नेतृत्व करना जारी रखेंगे। रविवार को हुई अपने पहले प्लेनम या बैठक में 13 वीं सीपीवी सेंट्रल कमेटी (सीपीवीसीसी) ने 18 सदस्यीय पोलितब्यूरो का चयन किया।

सीपीवी की राष्ट्रीय कांग्रेस 25 जनवरी को शुरू हुई और सोमवार 1 फरवरी को संपन्न हुई। COVID-19 महामारी के दौरान आयोजित इस कांग्रेस में देश भर से 1,587 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। ये ऐसे समय में हुआ जब समाजवादी सरकार वियतनाम महामारी के बाद रणनीति बनाने को तैयार है।

वर्तमान पोलित ब्यूरो और तीसरे कार्यकाल के लिए पार्टी महासचिव के रूप में ट्रॉन्ग का फिर से चुनाव वियतनाम में कई "विशेष मामलों" को शामिल करता है। मौजूदा पार्टी के नियम फिर से चुनाव के लिए 75 वर्ष की आयु सीमा से अधिक वालों को रोकते हैं। लेकिन अन्य लोगों के बीच 76 वर्षीय ट्रॉन्ग का चुनाव पार्टी के मौजूदा नेतृत्व में विश्वास को प्रदर्शित करता है जिसने दुनिया की सफल कहानियों में वर्तमान में COVID-19 महामारी को कुशलता से संभाला है।

ले डुआन के बाद से ट्रॉन्ग ऐसे महासचिव बन गए हैं जो तीन बार चुने गए हैं और ऐसे व्यक्ति बन गए हैं जिन्होंने राष्ट्रपति और पार्टी प्रमुख दोनों का पद हासिल किया है।

इस बीच, कांग्रेस ने सोमवार को महामारी के बाद रिकवरी के लिए सरकार के प्रयासों के लिए अपना खाका तैयार किया। सोमवार 1 फरवरी को पार्टी ने 2021-2025 की योजना अवधि के लिए अपने महामारी-पूर्व विकास के लक्ष्य 6% को 6.5% से 7% के बीच बढ़ाने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी दी। रिकवरी प्लान के लिए प्रेरक शक्ति के रुप में पार्टी का तकनीकी विकास और उच्च तकनीक उद्योग में अधिक निवेश सुनिश्चित करने की योजना है।

पार्टी के संकल्प ने समाजवादी सरकार और बाजार के बीच जटिल संबंधों को भी उल्लिखित किया है, क्योंकि यह इस साल अधिक से अधिक विदेशी निवेश और एक दर्जन से अधिक मुक्त व्यापार समझौते के लिए तैयार है। पार्टी के दस्तावेजों में कहा गया है कि वियतनाम "एक समाजवादी उन्मुख बाजार अर्थव्यवस्था के तत्वों को मूलरुप से पूरा करने के उपायों पर ध्यान केंद्रित करेगा, जो राज्य और बाजार व समाज के बीच संबंधों को बेहतर ढंग से संभालेंगे।"

vietnam
Vietnam's Communist Party
COVID-19
economic crises

Related Stories

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

महामारी के दौर में बंपर कमाई करती रहीं फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

विश्व खाद्य संकट: कारण, इसके नतीजे और समाधान

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

कोविड मौतों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर मोदी सरकार का रवैया चिंताजनक

महंगाई की मार मजदूरी कर पेट भरने वालों पर सबसे ज्यादा 

जनवादी साहित्य-संस्कृति सम्मेलन: वंचित तबकों की मुक्ति के लिए एक सांस्कृतिक हस्तक्षेप

कोरोना अपडेट: देश में एक हफ्ते बाद कोरोना के तीन हज़ार से कम मामले दर्ज किए गए

दिल्लीः एलएचएमसी अस्पताल पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया का ‘कोविड योद्धाओं’ ने किया विरोध

WHO और भारत सरकार की कोरोना रिपोर्ट में अंतर क्य़ों?


बाकी खबरें

  • toilet shortage
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    सरकार ने बताया, 38 हजार स्कूलों में शौचालयों की सुविधा नहीं
    06 Dec 2021
    देश में 2014 से स्वच्छ भारत अभियान चल रहा है लेकिन 2021 में सरकार राज्यसभा में बता रही है कि देश भर में 38,408 स्कूलों और 2,86,310 आंगनवाड़ी केंद्रों में शौचालय चालू स्थिति में नहीं हैं।
  • Neiphiu Rio
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    नागालैंड की घटना पर सीएम रियो ने कहा, 'आफ़्स्पा कठोर है, इसे हटाना ज़रूरी!'
    06 Dec 2021
    मोन ज़िले के ओटिंग में सुरक्षा बलों की फ़ायरिंग में 14 नागरिकों की मौत के बाद से राज्य में ग़ुस्सा है।
  • RML
    भाषा
    तीन केंद्रीय अस्पतालों के रेजिडेंट चिकित्सकों ने सोमवार से नियमित, आपात सेवाओं का किया बहिष्कार
    06 Dec 2021
    रेजिडेंट चिकित्सकों ने नीट-पीजी 2021 की काउंसलिंग में देरी को लेकर एफओआरडीए द्वारा आयोजित देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के समर्थन में सोमवार से सभी नियमित और आपातकालीन सेवाओं का बहिष्कार किया।
  • Pendant
    संदीपन तालुकदार
    पोलैंड में मिला पेंडेंट मानव द्वारा बनाया सबसे पुराना जीवित आभूषण हो सकता है
    06 Dec 2021
    कार्बन डेटिंग ने स्थापित किया है कि पेंडेंट इसी तरह से सजाए गए और अन्य साइटों में पाए जाने वाली कलाकृतियों से हज़ारों साल पुराना है।
  • US amazon
    सोनाली कोल्हटकर
    क्यों अमेज़न अमेरिकी श्रमिकों के यूनियन बनने से भयभीत है
    06 Dec 2021
    एक ऐसे दौर में जब श्रमिकों के बीच में असंतोष बढ़ता जा रहा हो, अपने अल्बामा वेयरहाउस में दूसरी दफा यूनियन के लिए मतदान के फैसले से अमेज़न निश्चित रूप से चिंतित है कि कहीं अमेरिकी श्रमिक भी यूरोप की तरह…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License