NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
श्रावस्ती: क्वारंटाइन में मज़दूरों को खाना न मिलने पर ग्राम प्रधान को जेल भेजा गया
18 मजदूरों को तीन दिन तक खाना न मिलने पर ग्राम प्रधान को जेल भेज दिया गया है तथा ग्राम सचिव को निलंबित कर दिया गया है।
भाषा
08 Apr 2020
क्वारंटाइन में मज़दूरों को खाना न मिलने पर ग्राम प्रधान को जेल भेजा गया
Image Courtesy: NDTV

श्रावस्ती (उत्तर प्रदेश): कोरोना वायरस को लेकर बरती जा रही सतर्कता के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश में श्रावस्ती जिले के एक गांव में पृथक वास (क्वारंटाइन) में रखे गए 18 मजदूरों को तीन दिन तक खाना न मिलने पर ग्राम प्रधान को जेल भेज दिया गया है तथा ग्राम सचिव को निलंबित कर दिया गया है।

श्रावस्ती जिले के जमुनहा विकास खंड के विकास अधिकारी जितेन्द्र नाथ दुबे ने बुधवार को बताया कि विकास खंड अंतर्गत ओदाही ग्राम पंचायत के एक स्कूल में बनाए गए पृथक केंद्र में बाहर से आए कामगारों को रखा गया है।

उन्होंने बताया कि छह अप्रैल को श्रावस्ती की जिलाधिकारी यशु रुस्तगी द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान उक्त केंद्र में रह रहे लोगों ने शिकायत की कि उन्हें बीते तीन दिन से भोजन नहीं दिया गया है। मामले की जांच हुई तो पता चला कि दो अप्रैल को 16 कामगारों, तीन अप्रैल को 17 और चार अप्रैल को 18 कामगारों को चाय नाश्ता और भोजन उपलब्ध कराने की बात कागजों में तो दर्ज है, लेकिन वास्तव मेँ इन्हें भोजन दिया नहीं जा रहा था।

अधिकारी ने बताया कि ग्राम प्रधान को प्रथम दृष्टया पृथक रखे गए लोगों के भोजन के लिए राशि प्राप्त करने के वास्ते कागजों में हेराफेरी करने की साजिश और आपदा प्रबंधन के काम में बाधा डालने का दोषी पाया गया है।

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर ग्राम प्रधान बलिराम के खिलाफ थाना मल्हीपुर में मामला दर्ज कर मंगलवार को उसे जेल भेज दिया गया। साथ ही ग्राम सचिव नानबाबू को निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी यशु रुस्तगी ने कहा है कि पृथक केंद्रों में रखे गए लोगों के भोजन-पानी की व्यवस्था के साथ कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Coronavirus
COVID-19
Isolation
Quarantine
UttarPradesh
Labour
worker

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • जलियांवाला बागः सांप्रदायीकरण का मोदी-आरएसएस एजेंडा
    अनिल सिन्हा
    जलियांवाला बागः सांप्रदायीकरण का मोदी-आरएसएस एजेंडा
    03 Sep 2021
    इतिहासकारों और विद्वानों को लग रहा है कि जलियांवाला बाग का रूप बदलने के पीछे अज्ञान है। उन्हें लगता है कि यह व्यवसायिक बुद्धि के असर में इतिहास के साथ छेड़छाड़ का मामला है। लेकिन क्या बात सिर्फ़ इतनी…
  • राजधानी में युवा पूछ रहे 'दिल्ली सरकार कहां हैं हमारा रोज़गार'?
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    राजधानी में युवा पूछ रहे 'दिल्ली सरकार कहां हैं हमारा रोज़गार'?
    03 Sep 2021
    "विभिन्न सरकारी विभागों में खाली पड़े हुए पदों पर भर्ती पर रोक लगा रखी है। वेतन में कटौती की जा रही है। काम के घंटे बढ़ाए जा रहे हैं। बेरोजगारी और मंहगाई अपनी चरम सीमा पर है।
  • कोरोना
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में फिर एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 4 लाख हुई
    03 Sep 2021
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 45,352 नए मामले दर्ज किए गए हैं।  देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर क़रीब 4 लाख यानी 3 लाख 99 हज़ार 778 हो गयी है।
  • अफ़ग़ानिस्तान की घटनाओं पर एक नज़र
    एम. के. भद्रकुमार
    अफ़ग़ानिस्तान की घटनाओं पर एक नज़र
    03 Sep 2021
    काबुल छोडने से पहले, प्रतिशोधी अमेरिका ने काबुल हवाई अड्डे का "ग़ैरफ़ौजीकरण" कर दिया और साथ ही इसने सी-रैम सिस्टम को भी निष्क्रिय कर दिया जो रॉकेट हमलों के ख़िलाफ़ हवाई रक्षा प्रदान करते हैं।
  • कोलकाता : वाम दलों ने द्वितीय विश्व युद्ध को याद कर अंतर्राष्ट्रीय शांति और एकजुटता दिवस मनाया
    संदीप चक्रवर्ती
    कोलकाता : वाम दलों ने द्वितीय विश्व युद्ध को याद कर अंतर्राष्ट्रीय शांति और एकजुटता दिवस मनाया
    03 Sep 2021
    विरोध प्रदर्शन में वामपंथी नेताओं ने रेखांकित किया कि अमेरिकी साम्राज्यवादी आधिपत्य वर्तमान समय में भारतीय उपमहाद्वीप क्षेत्र के लिए एक बड़ा ख़तरा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License