NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
आंदोलन
भारत
राजनीति
मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया
पंजाब के मानसा जिले में रविवार को अज्ञात हमलावरों ने सिद्धू मूसेवाला (28) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। राज्य सरकार द्वारा मूसेवाला की सुरक्षा वापस लिए जाने के एक दिन बाद यह घटना हुई थी। मूसेवाला के साथ महिंद्रा थार जीप में यात्रा कर रहे उनके चचेरे भाई और एक दोस्त भी हमले में घायल हो गए थे। हालांकि, उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।
भाषा
30 May 2022
Sidhu Moose Wala

चंडीगढ़ : पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को मानसा सिविल अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया गया। इसी अस्पताल में सिद्धू मूसेवाला के शव को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है।

प्रदर्शनकारियों में अधिकतर इलाके के ग्रामीण थे। उन्होंने मूसेवाला की सुरक्षा वापस लिए जाने के फैसले को लेकर राज्य की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध के मद्देनजर मानसा जिले के कई बाजार सोमवार को बंद रहे।

पुलिस महानिरीक्षक प्रदीप यादव और अन्य अधिकारी पोस्टमार्टम को लेकर मूसेवाला के परिजनों से बात करने के लिए उनके आवास पर गए। जानकारी के मुताबिक, मूसेवाला का परिवार फिलहाल उनका पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी नहीं है।

पंजाब के मानसा जिले में रविवार को अज्ञात हमलावरों ने सिद्धू मूसेवाला (28) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। राज्य सरकार द्वारा मूसेवाला की सुरक्षा वापस लिए जाने के एक दिन बाद यह घटना हुई थी। मूसेवाला के साथ महिंद्रा थार जीप में यात्रा कर रहे उनके चचेरे भाई और एक दोस्त भी हमले में घायल हो गए थे। हालांकि, उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

मूसेवाला ने हालिया विधानसभा चुनाव में मानसा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और वह ‘आप’ प्रत्याशी विजय सिंगला से हार गए थे।

पुलिस द्वारा सिविल अस्पताल के अंदर-बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “हम सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।”

पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और कुछ अन्य कांग्रेस नेताओं ने मानसा में मूसेवाला के आवास पर पहुंचकर उनके निधन पर शोक जताया। मूसेवाला के आवास पर बड़ी संख्या में समर्थक और ग्रामीण भी जमा हो गए।

इस बीच, मूसेवाला की हत्या के मामले में उनके पिता बलकौर सिंह की शिकायत पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पंजाब पुलिस ने मूसेवाला की हत्या को आपसी रंजिश का नतीजा करार दिया है। पुलिस ने इसके लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग को जिम्मेदार ठहराया है।

कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने हत्या पर रोष व्यक्त किया है। विपक्ष ने घटना के लिए ‘आप’ सरकार को कसूरवार ठहराया है।

हत्या की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया जा चुका है।

विपक्ष ने आप सरकार की निंदा की, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उनकी सुरक्षा कम किए जाने को लेकर राज्य में विपक्षी दलों ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधा और कांग्रेस ने इस घटना को ‘‘राजनीतिक हत्या’’ करार दिया।

कांग्रेस की पंजाब ईकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने पंजाबी गायक की ‘‘बर्बर हत्या’’ की निंदा करते हुए कहा कि यह एक राजनीतिक हत्या है जिसे एक सोची समझी साजिश के तहत अंजाम दिया गया।

उन्होंने इस हत्या के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, ‘‘मैं अपने सहकर्मी और पार्टी के उभरते सितारे को खोने से बहुत दुखी और स्तब्ध हूं, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।’’

वडिंग ने ट्वीट किया, ''भगवंत मान सरकार द्वारा सुरक्षा वापस लेने के दो दिन बाद ही उन्हें (मूसेवाला को) मानसा में गोलियों से भून दिया गया। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने (सत्ता में बने रहने का) नैतिक अधिकार खो दिया है। इसे बर्खास्त किया जाना चाहिये।''

वडिंग ने कहा कि मूसेवाला के पिता ने रविवार सुबह उनसे बात की थी और कहा था कि उनके बेटे के पास सिर्फ दो सुरक्षाकर्मी रह गए हैं।

उन्होंने दावा किया कि मूसेवाला अपने दो सुरक्षाकर्मियों को अपने साथ नहीं ले जा पाए क्योंकि वे थके हुए थे और आराम करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान गायक को आठ सुरक्षाकर्मी दिए गए थे।

भारतीय जनता पार्टी के महासचिव तरुण चुग ने कहा कि आप सरकार के सुरक्षा वापस लेने के कुछ घंटों के भीतर मूसेवाला की हत्या ने एक बार फिर दिखा दिया कि पंजाब में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति ‘‘पूरी तरह ढह’’ गयी है।

चुग ने कहा कि भगवंत मान सरकार को ‘‘पंजाब पुलिस का राजनीतक इस्तेमाल के लिए अपने मार्गदर्शक अरविंद केजरवील की मदद करना’’ तुरंत बंद कर देना चाहिए।

घटना पर हैरानी जताते हुए शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि यह घटना दिखाती है कि ‘‘पंजाब में कानून एवं व्यवस्था पूरी तरह ढह गयी है।’’

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने सत्तारूढ़ आप से ‘‘सोशल मीडिया पर सस्ता प्रचार पाने के लिए लोगों की सुरक्षा से छेड़छाड़ करना बंद करने के लिए कहा।’’

Sidhu Moose Wala
Sidhu Moose Wala Murder
punjab
AAP
BJP
Congress

Related Stories

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

मोहाली में पुलिस मुख्यालय पर ग्रेनेड हमला

रुड़की से ग्राउंड रिपोर्ट : डाडा जलालपुर में अभी भी तनाव, कई मुस्लिम परिवारों ने किया पलायन

हिमाचल प्रदेश के ऊना में 'धर्म संसद', यति नरसिंहानंद सहित हरिद्वार धर्म संसद के मुख्य आरोपी शामिल 

ग़ाज़ीपुर; मस्जिद पर भगवा झंडा लहराने का मामला: एक नाबालिग गिरफ़्तार, मुस्लिम समाज में डर

लखीमपुर हिंसा:आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करने के लिए एसआईटी की रिपोर्ट पर न्यायालय ने उप्र सरकार से मांगा जवाब

टीएमसी नेताओं ने माना कि रामपुरहाट की घटना ने पार्टी को दाग़दार बना दिया है

चुनाव के रंग: कहीं विधायक ने दी धमकी तो कहीं लगाई उठक-बैठक, कई जगह मतदान का बहिष्कार

कौन हैं ओवैसी पर गोली चलाने वाले दोनों युवक?, भाजपा के कई नेताओं संग तस्वीर वायरल

तमिलनाडु : किशोरी की मौत के बाद फिर उठी धर्मांतरण विरोधी क़ानून की आवाज़


बाकी खबरें

  • india china trade
    शंभूनाथ शुक्ल
    विचार: व्यापार के गुर चीन से सीखने चाहिए!
    20 Dec 2021
    व्यापार के लिए आपको अपने समाज की रूढ़ियों से निकलना होगा। इसके लिए दूसरों के आचार-विचारों और आस्थाओं का सम्मान करना पड़ता है। तब ही आदान-प्रदान संभव है, जब आप अपनी कुंठा और जकड़न से निकलेंगे।
  • army
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    जम्मू-कश्मीर: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से उपजे संकट से निपटने के लिए मांगी गई सेना की मदद
    20 Dec 2021
    सरकार के निजीकरण के कदम के खिलाफ और दो दौर की वार्ता विफल होने के बाद, बिजली विभाग के लाइनमैन से लेकर वरिष्ठ अभियंताओं ने शनिवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया। 
  • NASA
    संदीपन तालुकदार
    नासा स्पेसक्राफ़्ट पहली बार सूर्य के आउटर एट्मस्फ़ीयर में पहुँचा
    20 Dec 2021
    2018 में लौंच हुआ पार्कर सोलर प्रोब, सूर्य के चक्कर लगा रहा था। इस यान में एक कार्बन कम्पोज़िट शील्ड है जो 1370 डिग्री सेल्सियस की गर्मी में भी इसे सुरक्षित रखता है।
  • rahul khan
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पलवल : मुस्लिम लड़के की पीट-पीट कर हत्या, परिवार ने लगाया हेट क्राइम का आरोप
    20 Dec 2021
    घटना 14 दिसंबर की है जब पलवल के रसूलपुर गाँव के 22 साल के राहुल ख़ान को उनके 3 दोस्तों ने पीट-पीट कर मार डाला था। पुलिस ने पहले एक्सिडेंट का मामला दर्ज किया मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वायरल वीडियो के…
  • Supreme Court
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मध्यप्रदेश ओबीसी सीट मामला: सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला अप्रत्याशित; पुनर्विचार की मांग करेगी माकपा
    20 Dec 2021
    मध्य प्रदेश पंचायत चुनावों में ओबीसी आरक्षण समाप्त करने, अन्य पिछड़े समुदायों के लिए निर्धारित और आरक्षित पदों पर चुनाव रोकने, उनकी बहुसंख्या को सामान्य सीटों में परिवर्तित करने का निर्देश देने वाले…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License