NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
खेल
भारत
आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में एक पायदान नीचे पांचवें स्थान पर खिसके कोहली
भारत के ही केएल राहुल को दो पायदान का नुकसान हुआ और वह आठवें नंबर पर लुढ़क गये हैं।


भाषा
27 Oct 2021
आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में एक पायदान नीचे पांचवें स्थान पर खिसके कोहली
साभारः एसएस

दुबई: भारतीय कप्तान विराट कोहली यहां चल रहे टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक बनाने के बावजूद बुधवार को जारी आईसीसी पुरूष टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजी रैंकिंग में एक पायदान नीचे पांचवें स्थान पर खिसक गये जबकि उनके साथी केएल राहुल को दो पायदान का नुकसान हुआ और वह आठवें नंबर पर लुढ़क गये हैं।

 

भारत को हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को हुए सुपर 12 के मुकाबले में 10 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी थी लेकिन कोहली (725 रेटिंग अंक) ने इसमें 49 गेंद में 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी जबकि राहुल (684) ने तीन रन बनाये थे।

 

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान तीन पायदान के फायदे से चौथे स्थान पर पहुंच गये हैं जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हैं। भारत के खिलाफ मैच में नाबाद 79 रन और न्यूजीलैंड के खिलाफ मंगलवार को टीम की दूसरी जीत में 33 रन का योगदान देने का रिजवान को रैंकिंग में लाभ मिला।

 

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज ऐडन मार्कराम ने आस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ क्रमश: 40 और नाबाद 51 रन बनाये थे जिससे वह अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल करने में सफल रहे। वह आठ पायदान की छलांग से तीसरे स्थान पर काबिज हो गये। अब वह इंग्लैंड के डेविड मलान (831) और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (820) से पीछे हैं।

 

मार्कराम की पिछली सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग नौ थी।

 

अफगानिस्तान के रहमनुल्लाह गुरबाज नौ पायदान के फायदे से करियर के सर्वश्रेष्ठ 12वें स्थान पर पहुंच गये, उन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ 46 रन बनाये थे जबकि बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद नईम श्रीलंका के खिलाफ 52 गेंद में 62 रन बनाने के बाद 11 पायदान की छलांग से करियर के सर्वश्रेष्ठ 13वें स्थान पर पहुंच गये।

 

नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस अपनी टीम को सुपर 12 में पहुंचाने के बाद संयुक्त 37वें स्थान पर पहुंच गये हैं।

 

गेंदबाजों की सूची में शीर्ष नौ में सभी स्पिनर शामिल हैं। बांग्लादेश के स्पिनर महेदी हसन लगातार कसी हुई गेंदबाजी करने से नौ पायदान का लाभ हासिल कर करियर के सर्वश्रेष्ठ 12वें स्थान पर पहुंच गये।

 

भारत के खिलाफ 10 विकेट की यादगार जीत में चमके पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी अपने 31 रन में तीन विकेट चटकाने के प्रदर्शन से 11 पायदान का फायदा हासिल करने में कामयाब रहे जिससे वह 12वें स्थान पर पहुंच गये। वह अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग से सिर्फ दो स्थान पीछे हैं।

 

हारिस रऊफ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 रन देकर चार विकेट चटकाकर पाकिस्तान को लगातार दूसरी जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी और इस प्रदर्शन से उन्हें 34 पायदान का फायदा मिला जिससे वह करियर के सर्वश्रेष्ठ 17वें स्थान पर पहुंच गये।

 

बांग्लादेश के स्टार शाकिब अल हसन ने आल राउंडर खिलाड़ियों की सूची में अपना शीर्ष स्थान कायम रखा है।

 

 

virat kohli
India
Captain
icc
International Ranking
T20

Related Stories

IPL 2022:  नए नियमों और दो नई टीमों के साथ टूर्नामेंट का शानदार आगाज़

कोहली बनाम गांगुली: दक्षिण अफ्रीका के जोख़िम भरे दौरे के पहले बीसीसीआई के लिए अनुकूल भटकाव

दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के लिए सुरक्षित बायो-बबल का वादा किया

विराट के समर्थन में: राहुल & दिल्ली महिला आयोग

कश्मीरी छात्रों के ख़िलाफ़ दर्ज राजद्रोह के मामलों को वापस लेने के लिए श्रीनगर में प्रदर्शन

आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में कुमारा और दास पर जुर्माना

जर्मनी को हराकर भारत ने कांस्य पदक जीता, 41 साल बाद ओलंपिक पदक; देशभर से आ रही हैं बधाईयां

थम्स अप: पाखंड और मार्केटिंग से लैस एक चाशनी

भारतीय टीम ने एक बार फिर किया 'चोक', न्यूज़ीलैंड बना विश्व टेस्ट चैंपियन

आईपीएल 2021: भ्रम के बुलबुले और दिमाग़ में भूंसे भरे हुए आदमज़ाद


बाकी खबरें

  • election
    न्यूज़क्लिक टीम
    पंजाब चुनावः बेरोज़गार मांगे नौकरी, पार्टियों के पास नहीं जवाब
    06 Feb 2022
    पंजाब में चुनावी सरगर्मियों के बीच रोज़गार को लेकर राजनीतिक पार्टियां बात करने को लेकर बच रही है. वही इसके उलट राज्य में बेरोज़गारी सबको सता रही है. मज़दूर बताते है कि उन्हें महीने में सिर्फ़ 10 दिन…
  • History
    न्यूज़क्लिक टीम
    कैसे स्थापित की गई संसद और राजपथ पर मूर्तियां?
    06 Feb 2022
    हाल ही में प्रधानमंत्री ने घोषणा की नेताजी की मूर्ति स्थापित करने के बारे में। क्या है संसद और राजपथ पर स्थित मूर्तियों का इतिहास ? क्यों बिना किसी बातचीती और विमर्श के नेताजी की मूर्ति को स्थापित…
  • uttarakhand
    कृष्ण सिंह
    उत्तराखंड चुनाव: पहाड़ के अस्तित्व से जुड़े सवालों का नेपथ्य में चले जाना
    06 Feb 2022
    प्राकृतिक और मानव-निर्मित दोनों ही तरह की आपदाओं से जूझते इस राज्य का पहाड़ी क्षेत्र वर्तमान में जिस तरह के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय संकटों से गुजर रहा है उसमें उसके भविष्य के लिए…
  • ganga
    विजय विनीत
    Exclusive : गंगा किनारे बालू की अंधाधुंध लूट, भाजपा और सालों से जमे अफसरों की नीयत पर सवालिया निशान
    06 Feb 2022
    सिर्फ बनारस ही नहीं, पूरे प्रदेश में प्राकृतिक संसाधनों की लूट मची हुई है। इस लूट की सबसे बड़ी शिकार हुई है गंगा। इसे काशी में साफ-साफ देखा जा सकता है। सरकार और प्रशासन की लूट वाली नीति और नीयत के…
  • Uttarakhand
    मुकुंद झा
    उत्तराखंड चुनाव: राज्य में बढ़ते दमन-शोषण के बीच मज़दूरों ने भाजपा को हराने के लिए संघर्ष तेज़ किया
    06 Feb 2022
    रुद्रपुर: उत्तराखंड में चुनावी शोर है। आगामी 14 फरवरी को पूरे राज्य में एक ही चरण में मतदान होना है। हर दल अपने-अपने विकास के दावे कर रहा है। लेकिन इन सबके बीच मेहनतकश वर्ग कहीं पी
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License