NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
पहली बार खिलाड़ियों को ‘वर्चुअली’ राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया गया
इस साल 74 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिये चुना गया जिसमें पांच को खेल रत्न और 27 को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया। इनमें से 60 खिलाड़ियों ने भारतीय खेल प्राधिकरण के 11 केंद्रों से वर्चुअल समारोह में हिस्सा लिया।
भाषा
29 Aug 2020
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कोविड-19 महामारी के कारण शनिवार को ऑनलाइन आयोजित किये गये समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़यों को सालाना राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया जो कई शहरों से ‘लाग इन’ हुए।

इस साल 74 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिये चुना गया जिसमें पांच को खेल रत्न और 27 को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया। इनमें से 60 खिलाड़ियों ने भारतीय खेल प्राधिकरण के 11 केंद्रों से वर्चुअल समारोह में हिस्सा लिया।

क्रिकेटर रोहित शर्मा (खेल रत्न) और इशांत शर्मा (अर्जुन पुरस्कार) समारोह में शामिल नहीं हो सके क्योंकि वे इंडियन प्रीमियर लीग की प्रतिबद्धता के लिये संयुक्त अरब अमीरात में हैं जबकि स्टार पहलवान विनेश फोगाट (खेल रत्न) और बैडमिंटन खिलाड़ी सत्विकसाइराज रंकीरेड्डी (अर्जुन पुरस्कार) को कोविड-19 पॉजिटिव पाये जाने के बाद समारोह से हटना पड़ा।

रोहित और विनेश के अलावा तीन अन्य खेल रत्न पुरस्कार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा, पैरालंपिक स्वर्ण पदकधारी मरियप्पन थांगवेलु और महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल को दिये गये जिन्होंने समारोह में हिस्सा लिया।

मनिका ने पुणे से जबकि थांगवेलु और रानी ने भारतीय खेल प्राधिकरण के बंगलुरू केंद्र से ‘लॉग इन’ किया।

राष्ट्रपति कोविंद ने भाग लेने वाले पुरस्कार विजेताओं की प्रशंसा की जिनके नाम पुकारे गये और उनकी उपलब्धियों बतायी गयीं। हालांकि राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल की कमी महसूस हुई, जहां यह समारोह आयोजित किया जाता है।

खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने समारोह शुरू होने से पहले कहा, ‘‘कोविड-19 के दौरान यह पहला पुरस्कार समारोह है जिसमें राष्ट्रपति उपस्थित हुए हैं। ’’

इस साल खिलाड़ियों के नकद पुरस्कारों में बढ़ोतरी की गयी है। आज सुबह खेल रत्न की पुरस्कार राशि को 25 लाख रुपये तक बढ़ा दिया गया जो पहले 7.5 लाख रुपये थी।

अर्जुन पुरस्कार हासिल करने के लिये समारोह में 22 खिलाड़ी ऑनलाइन हुए, उन्हें 15 लाख रुपये दिये गये जो राशि पहले की तुलना में 10 लाख रुपये अधिक है।

द्रोणाचार्य (आजीवन) पुरस्कारों की राशि पहले पांच लाख हुआ करती थी जिसे 15 लाख रुपये कर दिया है। वहीं नियमित द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेताओं को 10 लाख रुपये प्रदान किये गये जो पहले पांच लाख रुपये होती थी।

ध्यानचंद्र पुरस्कार विजेताओं को पांच लाख के बजाय 10 लाख रुपये दिये गये।

कोविड-19 के कड़े प्रोटोकॉल के कारण पुरस्कार के 44 साल के इतिहास में पहली बार हुआ जब विजेता, मेहमान और अन्य गणमान्य व्यक्ति दरबार हॉल में इकट्ठा नहीं हो सके।

राष्ट्रपति कोविंद ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और भरोसा जताया कि भारत 2028 लास एंजिलिस ओलंपिक में शीर्ष 10 देशों में शामिल रहने के अपने लक्ष्य को हासिल कर सकता है।

एक से अधिक घंटे समय तक चले समारोह के दौरान राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई। आप सभी ने अपने प्रदर्शन से सभी भारतीयों को अविस्मरणीय क्षण प्रदान किये हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि प्रत्येक की भागीदारी के बूते किये गये सामूहिक प्रयासों से भारत एक खेल महाशक्ति के तौर पर सामने आयेगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य 2028 ओलंपिक खेलों में शीर्ष 10 पोडियम में रहने वाले देशों में शामिल होना है। हम निश्चित रूप से इस लक्ष्य को हासिल करेंगे। ’’

उन्होंने कहा कि भारत को खेल संस्कृति बनाने की जरूरत है और हर किसी को इसे हासिल करने के लिये काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्व खेल महामारी से प्रभावित हैं लेकिन साथ ही उम्मीद जतायी कि खिलाड़ी इस अनुभव से मजबूत होकर निकलेंगे।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘कोविड-19 ने विश्व खेलों को बहुत प्रभावित किया है। ओलंपिक खेल स्थगित हो चुके हैं। हमारे देश में भी सभी खेल गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। खिलाड़ी और कोच अभ्यास और टूर्नामेंट के रुकने से कम प्रेरित हो सकते हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि खिलाड़ी इस परीक्षा से मानसिक रूप से और मजबूत होकर निकलेंगे और उपलब्धियों का नया इतिहास रचेंगे। ’’

इस साल अर्जुन पुरस्कार हासिल करने वालों में स्टार धाविका दुती चंद, महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा, गोल्फर अदिति अशोक और पुरूष हॉकी टीम स्ट्राइकर आकाशदीप सिंह शामिल थे।

द्रोणाचार्य लाइफटाइम पुरस्कार आठ कोचों को दिया गया जिसमें तीरंदाजी कोच धर्मेंद तिवारी, नरेश कुमार (टेनिस), शिव सिंह (मुक्केबाजी) और रमेश पठानिया (हॉकी) शामिल हैं।

नियमित वर्ग में हॉकी कोच ज्यूड फेलिक्स और निशानेबाजी कोच जसपाल राणा सहित पांच को द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजा गया।

शुक्रवार को एक दुखद घटना हुई जब द्रोणाचार्य (आजीवन) विजेता एथलेटिक्स कोच पुरूषोत्तम राय का दिल का दौरा पड़ने से बेंगलुरू में निधन हो गया।

इस साल ध्यानचंद पुरस्कार 15 कोचों को दिया गया है जिसमें सुखविदंर सिंह संधू (फुटबॉल), तृप्ति मुर्गुंडे (बैडमिंटन) और नंदन बाल (टेनिस) शामिल हैं।

गोल्फर अदिति अशोक और पूर्व फुटबॉलर सुखविंदर सिंह संधू इसमें हिस्सा नहीं ले सके क्योंकि वे देश से बाहर हैं।

केंद्रों पर स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधित सभी प्रोटोकॉल का पालन किया गया। बल्कि पुरस्कार विजेता पीपीई किट पहने दिखे।

खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार प्रत्येक पुरस्कार विजेता को केंद्र में आने से पहले कोविड-19 जांच से गुजरना पड़ा।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों 2020 के विजेताओं की सूची

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों 2020 के विजेताओं की सूची इस प्रकार है।

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार :

रोहित शर्मा (क्रिकेट), मरियप्पन थांगवेलु (पैरा एथलीट), मनिका बत्रा (टेबल टेनिस), विनेश फोगाट (कुश्ती), रानी रामपाल (हॉकी)

अर्जुन पुरस्कार :

अतनु दास (तीरंदाजी), दुती चंद (एथलेटिक्स), सात्विक साईराज रंकीरेड्डी (बैडमिंटन), चिराग चंद्रशेखर शेट्टी (बैडमिंटन), विश्वेश भृगुवंशी (बास्केटबॉल), मनीष कौशिक (मुक्केबाजी), लवलिना बोरगोहान (मुक्केबाजी), दीप्ति शर्मा (क्रिकेट), सावंत अजय अनंत (अश्वारोही), संदेश झिंगन (फुटबॉल), अदिति अशोक (गोल्फ), आकाशदीप सिंह (हॉकी), दीपिका (हॉकी), दीपक (कबड्डी), काले सारिका सुधाकर (खो खो), दत्तू बबन भोकानल (रोइंग), मनु भाकर (निशानेबाजी), सौरभ चौधरी (निशानेबाजी), मधुरिका पाटकर (टेबल टेनिस), दिविज शरण (टेनिस), शिवा केशवन (शीतकालीन खेल), दिव्या काकरान (कुश्ती), राहुल अवारे कुश्ती), सुयश नारायण जाधव (पैरा तैराक), संदीप (पैरा एथलीट), मनीष नरवाल (पैरा निशानेबाजी)।

द्रोणाचार्य पुरस्कार (लाइफटाइम): धर्मेंद्र तिवारी (तीरंदाजी), पुरुषोत्तम राय (एथलेटिक्स), शिव सिंह (मुक्केबाजी), रोमेश पठानिया (हॉकी), कृष्ण कुमार हुड्डा (कबड्डी), विजय भालचंद्र मुनीश्वर (पैरा पावरलिफ्टिंग), नरेश कुमार (टेनिस), ओम प्रकाश दहिया (कुश्ती)।

द्रोणाचार्य पुरस्कार (नियमित श्रेणी) : ज्यूड फेलिक्स (हॉकी), योगेश मालवीय (मल्लखंब), जसपाल राणा (निशानेबाजी), कुलदीप कुमार हांडू (वुशु), गौरव खन्ना (पैरा बैडमिंटन)।

ध्यानचंद पुरस्कार: कुलदीप सिंह भुल्लर (एथलेटिक्स), जिंसी फिलिप्स (एथलेटिक्स), प्रदीप श्रीकृष्ण गंधे (बैडमिंटन), तृप्ति मुर्गुंडे (बैडमिंटन), एन उषा (मुक्केबाजी), लखा सिंह (मुक्केबाजी), सुखविंदर सिंह संधू (फुटबॉल), अजीत सिंह (हॉकी), मनप्रीत सिंह (कबड्डी), जे रंजीत कुमार (पैरा एथलेटिक्स), सत्यप्रकाश तिवारी (पैरा बैडमिंटन), मंजीत सिंह (रोइंग), स्वर्गीय श्री सचिन नाग (तैराकी), नंदन बाल (टेनिस), नेत्रपाल हुड्डा(कुश्ती)।

तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार : अनीता देवी, कर्नल सरफराज सिंह, टाका तमुत, नरेंद्र सिंह, केवल हिरेन कक्का, सतेंद्र सिंह, गजानंद यादव, स्वर्गीय मगन बिस्सा।

मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ट्रॉफी: पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़

राष्ट्रीय खेल प्रत्साहन पुरस्कार :

उभरते हुए और युवा प्रतिभा की पहचान और उनका पोषण : लक्ष्य संस्थान, सेना खेल संस्थान ।

कॉरपोरेट की सामाजिक जिम्मेदारी के तहत खेलों को प्रोत्साहन: तेल एवं प्रकृति गैस निगम।

खिलाड़ियों को रोजगार और खेल कल्याण के उपाय : वायु सेना खेल नियंत्रण बोर्ड।

विकास के लिए खेल: अंतरराष्ट्रीय खेल प्रबंधन संस्थान (आईआईएसएम)

Ramnath Kovind
COVID-19
National Sports Awards
Kiren Rijiju
Virtually National Sports Awards

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

महामारी के दौर में बंपर कमाई करती रहीं फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • tikoniya
    लाल बहादुर सिंह
    मोदी भारी राजनीतिक कीमत चुका कर ही अब अजय मिश्रा टेनी को मंत्री बनाये रख सकते हैं
    12 Oct 2021
    आज अंतिम अरदास के मौके पर पूरा देश लखीमपुर खीरी के शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दे रहा है तथा घटनास्थल तिकोनिया में पूरे देश से आये किसानों का विराट संगम हो रहा है।
  • New Service Rules in Jammu and Kashmir
    डॉ राधा कुमार
    ज़ुल्म के दरवाज़े खोलते जम्मू-कश्मीर के नये सेवा नियम
    12 Oct 2021
    बर्ख़ास्त किये गये ज़्यादातर लोगों के ख़िलाफ़ जो आरोप क़ायम किये गये हैं, वे गंभीर हैं, लेकिन चूंकि आम लोगों के सामने इसे लेकर कोई सबूत नहीं रखा गया है, इसलिए यह साफ़ नहीं है कि इन आरोपों में दम है…
  • facebook
    प्रबीर पुरकायस्थ
    एक व्हिसलब्लोअर की जुबानी: फेसबुक का एल्गोरिद्म कैसे नफ़रती और ज़हरीली सामग्री को बढ़ावा देता है
    12 Oct 2021
    बेशक, यह सवाल पूछा जा सकता है कि जब फेसबुक के सिलसिले में ये सभी सवाल पहले भी उठाए जाते रहे हैं, तो इसमें नया क्या है। इस सब में बड़ी खबर यह है कि अब हमारे पास इसके सबूत हैं कि फेसबुक को इसकी पूरी…
  • Fb
    सोनाली कोल्हटकर
    समझिए कैसे फ़ेसबुक का मुनाफ़ा झूठ और नफ़रत पर आधारित है
    12 Oct 2021
    फ़ेसबुक की पूर्व कर्मचारी फ़्रांसेस हौगेन द्वारा किए गए खुलासों से पता चलता है कि दुनिया का सबसे बड़ा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अच्छी तरह जानता है कि उसके प्लेटफॉर्म का समाज पर किस तरह नकारात्मक प्रभाव…
  • attack on dalit
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    राजस्थान में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या, तमिलनाडु में चाकू से हमला कर ली जान
    12 Oct 2021
    दलित समाज के लोगों पर हमलों की घटना लगातार सामने आ रही हैं। एक तरफ जहां राजस्थान के हुनुमानगढ़ जिले में दलित युवक जगदीश की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, वहीं तमिलनाडु के तंजावुर में दलित युवक प्रभाकरण की…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License