NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका
यूएस में वॉल्वो ट्रक प्लांट के कर्मचारियों ने समझौते को पुरज़ोर तरीक़े से ख़ारिज किया
वोल्वो ट्रक नॉर्थ अमेरिका के क़रीब 3,000 कर्मचारियों ने कंपनी और यूएडब्ल्यू वार्ताकारों द्वारा किए गए अस्थायी समझौते को 91% वोट से खारिज कर दिया जिससे हड़ताल फिर से शुरू होने की संभावना बढ़ गई है।
पीपल्स डिस्पैच
18 May 2021
यूएस में वॉल्वो ट्रक प्लांट के कर्मचारियों ने समझौते को पुरज़ोर तरीक़े से ख़ारिज किया

अमेरिका में दुनिया के सबसे बड़े वोल्वो ट्रक प्लांट में श्रमिक संघ द्वारा आयोजित कॉन्ट्रैक्ट वोट में कर्मचारियों ने एक अस्थायी समझौते के खिलाफ भारी मतदान किया। रविवार 16 मई को हुए मतदान के परिणामों में 2,900 से अधिक यूनियन सदस्यों में से 91% ने इस समझौते को खारिज कर दिया जिसे उनकी कीमत पर तैयार समझौते के रुप में देखा गया जो कंपनी को लाभ पहुंचाने वाला है।

मतगणना रविवार को देर रात तक जारी रहा। इसे गत मध्य रात में जारी किया गया। इसके अंतिम परिणाम से पता चलता है कि 91% सदस्यों ने काम के समय और इस समझौते के सामान्य विवरण से निपटने वाली सामान्य तथा प्रति घंटा विवरण के खिलाफ वोट दिया। 83% से अधिक सदस्यों ने वेतन विवरण के खिलाफ वोट किया, जिसमें वेतन और लाभ को लेकर प्रावधान शामिल हैं।

इस मतदान को वॉल्वो ट्रक्स नॉर्थ अमेरिका (वीटीएनए) और यूनाइटेड ऑटोमोबाइल, एयरोस्पेस एंड एग्रीकल्चर इम्प्लीमेंट वर्कर्स ऑफ अमेरिका (यूएडब्ल्यू) के स्थानीय संस्करण (लोकल 2069) के अधिकारियों के खिलाफ खासकर यूनियन वार्ताकारों की प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है।

कंपनी के साथ नए अनुबंध के लिए महीनों की असफल बातचीत के बाद वीटीएनए कर्मचारी 17 अप्रैल को हड़ताल पर चले गए थे। हड़ताल के 13 दिन बाद यूनियन वार्ताकारों द्वारा 30 अप्रैल को यह घोषणा करने के बाद कि उन्होंने वीटीएनए के साथ पांच साल के अनुबंध के लिए एक अस्थायी समझौते कर लिया है इस हड़ताल को एकतरफा समाप्त कर दिया गया।

रिपोर्टों के अनुसार, इस समझौते का विवरण प्रकाशित नहीं किया गया था और यूएवी द्वारा पूर्ण दस्तावेज जारी करने की स्थापित प्रथा के खिलाफ जाते हुए यूनियन के अधिकारियों द्वारा केवल संक्षिप्त पर्चे बांटे गए थे।

हड़ताल समाप्त होने के कुछ दिनों बाद ही मजदूर यूनियन हॉल से एक प्रति प्राप्त करने में सक्षम थे। इस समझौते के सबसे विवादास्पद हिस्सों में से एक दो-स्तरीय वेतन प्रणाली को पुनः लागू करना, स्वास्थ्य सेवा में अत्यधिक वृद्धि करना और तथ्य यह है कि वार्ताकार एक "अल्टर्नेटिव वर्क शेड्यूल" प्रोविजन पर सहमत हुए जो वीटीएनए को लंबे समय अवधि को लागू करने के लिए अधिक नियंत्रण दे सकता था।

America
US
Volvo truck plant
Volvo truck plant workers in

Related Stories

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

90 दिनों के युद्ध के बाद का क्या हैं यूक्रेन के हालात

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आईपीईएफ़ पर दूसरे देशों को साथ लाना कठिन कार्य होगा

यूक्रेन युद्ध से पैदा हुई खाद्य असुरक्षा से बढ़ रही वार्ता की ज़रूरत

यूक्रेन में संघर्ष के चलते यूरोप में राजनीतिक अर्थव्यवस्था पर प्रभाव 

क्या दुनिया डॉलर की ग़ुलाम है?

छात्रों के ऋण को रद्द करना नस्लीय न्याय की दरकार है

यूक्रेन में छिड़े युद्ध और रूस पर लगे प्रतिबंध का मूल्यांकन

पड़ताल दुनिया भर कीः पाक में सत्ता पलट, श्रीलंका में भीषण संकट, अमेरिका और IMF का खेल?

बाइडेन ने फैलाए यूक्रेन की सीमा की ओर अपने पंख


बाकी खबरें

  • Afganistan
    शिरीष खरे
    वैश्विक महामारी कोरोना में शिक्षा से जुड़ी इन चर्चित घटनाओं ने खींचा दुनिया का ध्यान
    30 Nov 2021
    कोविड-19 महामारी से यूं तो दुनिया के ज्यादातर देशों में एजुकेशन सिस्टम प्रभावित हुआ है, लेकिन अमेरिका के संदर्भ में महत्त्वपूर्ण बात यह है कि अन्य देशों के मुकाबले यह अपेक्षाकृत अधिक ताकतवर और विकसित…
  • muzaffarpur Motiabind Operation
    एम.ओबैद
    बिहारः डॉक्टरों की लापरवाही से 26 लोगों की गई आंखों की रोशनी, आंख निकालने की नौबत
    30 Nov 2021
    मुज़फ़्फ़रपुर आंखों के हॉस्पिटल में 60 लोगों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ था, जिनमें 26 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई। संक्रमण इतना बढ़ गया है कि कुछ लोगों की आंख निकालनी पड़ सकती है।
  • UP TET
    भाषा
    टीईटी पेपर लीक मामला: उप्र एसटीएफ ने एक प्रिंटिंग प्रेस के मालिक को गिरफ़्तार किया
    30 Nov 2021
    एसटीएफ की नोएडा इकाई के एसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि जांच में पता चला है कि कोलकाता, नोएडा, दिल्ली में स्थित विभिन्न प्रिंटिंग प्रेस में टीईटी की परीक्षा के प्रश्न पत्र छपवाए गए थे। 
  • Indian team
    भाषा
    दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के लिए सुरक्षित बायो-बबल का वादा किया
    30 Nov 2021
    भारत ए मंगलवार से ब्लोमफोंटेन में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ दूसरा अनौपचारिक टेस्ट खेलेगा। विराट कोहली और उनकी टीम नौ दिसंबर को यहां पहुंचेगी लेकिन देश में कोविड का ओमीक्रोन प्रारूप मिलने के बाद दौरे…
  • MGNREGA
    रवीन्द्र नाथ सिन्हा
    पश्चिम बंगाल में मनरेगा का क्रियान्वयन खराब, केंद्र के रवैये पर भी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उठाए सवाल
    30 Nov 2021
    मनरेगा जॉब कार्ड दिए जाने में पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस समर्थकों को ही प्रायः वरीयता दी जाती है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने यह भी शिकायत की है कि केंद्र सरकार भी इस योजना के कार्यान्वयन…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License