NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
झारखंड में पांच चरणों में मतदान, 23 दिसंबर को मतगणना
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव पांच चरणों में 30 नवंबर से होगा।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
01 Nov 2019
jharkhand election
फोटो साभार : एनडीटीवी ख़बर

हरियाणा की खट्टर और महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार के बाद झारखंड में बीजेपी की रघुवर सरकार के लिए इम्तिहान का वक्त आ गया है। आज, शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है। इसके मुताबिक कुल 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा के लिए 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में मतदान होगा और 23 दिसंबर को मतगणना होगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने इस बारे में घोषणा की। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक राज्य में 30 नवंबर को पहले चरण, सात दिसंबर को दूसरे चरण, 12 दिसंबर को तीसरे चरण, 16 दिसंबर को चौथे और 20 दिसंबर को पांचवें एवं आखिरी चरण का मतदान होगा।

झारखंड विधानसभा में कुल 81 सीटे हैं। इनमें से नौ सीटें अनुसूचित जाति (एससी) और 28 अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित हैं।
 
झारखंड में कुल 3.29 करोड़ जनसंख्या है, जिसमें 2.26 करोड़ मतदाता हैं। इनमें करीब 1.18 करोड़ पुरुष और करीब 1.08 करोड़ महिला हैं। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 240 बताई जाती है।

चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि यहां 100 प्रतिशत मतदाताओं के पास वोटर आईडी कार्ड है।

आपको बता दें कि पहले झारखंड के चुनाव हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के साथ ही होने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन चुनाव आयोग ने ऐसा नहीं किया।

कुछ जानकारों ने इसके पीछे छठ पूजा की वजह बताई। कुछ का कहना था कि झारखंड नक्सलवाद की वजह से एक संवेदनशील राज्य है, इसलिए इसके चुनाव अलग से कराए जाने की ज़रूरत है। 

हालांकि बहुत राजनीतिक जानकारों का मानना था कि झारखंड में बीजेपी की स्थिति डवांडोल है, इसलिए वह तीनों राज्यों में एक साथ चुनाव नहीं चाहती थी। उनके मुताबिक बीजेपी हरियाणा और महाराष्ट्र में अपनी वापसी को आसान समझती थी। इसलिए हरियाणा और महाराष्ट्र की जीत का फायदा आगे जाकर झारखंड में मिले इसी वजह से इसे साथ नहीं कराया गया, लेकिन अब ये पासा पलट गया है, क्योंकि हरियाणा और महाराष्ट्र में भी उसकी उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं मिले हैं। महाराष्ट्र में तो अब शिवसेना से सत्ता की लड़ाई ने भी उसे पशोपेश में डाल दिया है।

लेकिन अब जनवरी से पहले चुनाव ज़रूरी हैं, क्योंकि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी को समाप्त हो रहा है। आज चुनाव की घोषणा होते ही पूरे राज्य में आचार संहिता लागू हो गई है।
jharkhand.png

चुनाव का पूरा कार्यक्रम : कुल सीटें 81

पहला चरण

पहले चरण में 13 सीटों पर चुनाव

अधिसूचना - 6 नवंबर

नामांकन की आख़िरी तारीख- 13 नवंबर

नामांकन पत्रों की जांच- 14 नवंबर

नाम वापसी- 16 नवंबर

मतदान -30 नवंबर

दूसरा चरण

दूसरे चरण में 20 विधानसभा सीटों पर चुनाव

अधिसूचना- 11 नवंबर

नामांकन की आख़िरी तारीख- 18 नवंबर

नामांकन पत्रों की जांच- 19 नवंबर

नाम वापसी- 21 नवंबर

मतदान- 7 दिसंबर

तीसरा चरण

तीसरे चरण में 17 विधानसभा सीटों पर मतदान

अधिसूचना- 16 नवंबर

नामांकन की आख़िरी तारीख़- 25 नवंबर

नाम वापसी- 28 नवंबर

मतदान- 12 दिसंबर

चौथा चरण

चौथे चरण में 15 विधानसभा सीटों पर मतदान

अधिसूचना- 22 नवंबर

नामांकन की आख़िरी तारीख़- 29 नवंबर

नाम वापसी- 2 दिसंबर

मतदान- 16 दिसंबर

पांचवा चरण

पांचवे चरण में 16 विधानसभा सीटों पर मतदान

अधिसूचना- 26 नवंबर

नामांकन की आख़िरी तारीख़- 3 दिसंबर

नाम वापसी- 6 दिसंबर

मतदान- 20 दिसंबर 

Jharkhand
election commission of India
Jharkhand Assembly Elections
BJP
Raghubar Das
Polling in five phases in Jharkhand

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • भाषा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री इस महीने के अंत में भारत आ सकते हैं
    05 Apr 2022
    जॉनसन की भारत यात्रा 22 अप्रैल के आसपास हो सकती है। पिछले साल कोविड-19 महामारी के कारण दो बार ब्रिटेन के प्रधानमंत्री को भारत का दौरा रद्द करना पड़ा था। 
  • भाषा
    आगे रास्ता और भी चुनौतीपूर्ण, कांग्रेस का फिर से मज़बूत होना लोकतंत्र के लिए ज़रूरी: सोनिया गांधी
    05 Apr 2022
    ‘‘हम भाजपा को, सदियों से हमारे विविधतापूर्ण समाज को एकजुट रखने और समृद्ध करने वाले सौहार्द व सद्भाव के रिश्ते को नुकसान नहीं पहुंचाने देंगे।’’
  • भाषा
    'साइबर दूल्हो' से रहें सावधान, साइबर अपराध का शिकार होने पर 1930 पर करें फोन
    05 Apr 2022
    अगर आप अपने परिवार के किसी सदस्य की शादी के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन विज्ञापन देख रहे हैं, तो थोड़ा होशियार हो जाएं। साइबर ठग अब शादी के नाम पर भी ठगी करने में जुट गए हैं। देश के महानगरों मे अब तक इस तरह…
  • मीनुका मैथ्यू
    श्रीलंकाई संकट : राजनीति, नीतियों और समस्याओं की अराजकता
    05 Apr 2022
    वित्तीय संस्थानों के कई हस्तक्षेपों के बावजूद श्रीलंकाई सरकार अर्थव्यवस्था की व्यवस्थित गिरावट को दूर करने में विफल रही है।
  • इंद्रजीत सिंह
    विभाजनकारी चंडीगढ़ मुद्दे का सच और केंद्र की विनाशकारी मंशा
    05 Apr 2022
    इस बात को समझ लेना ज़रूरी है कि चंडीगढ़ मुद्दे को उठाने में केंद्र के इस अंतर्निहित गेम प्लान का मक़सद पंजाब और हरियाणा के किसानों की अभूतपूर्व एकता को तोड़ना है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License