NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
कोविड-19 टीके को जमा करने की प्रवृत्ति को लेकर डब्ल्यूएचओ ने अमीर देशों को चेतावनी दी
कुछ अमीर देशों ने पहले ही आवश्यकता से अधिक खुराक जमा कर ली है जबकि अधिकांश ग़रीब देशों को एक भी खुराक नहीं मिली है।
पीपल्स डिस्पैच
23 Feb 2021
कोविड-19 टीके को जमा करने की प्रवृत्ति को लेकर डब्ल्यूएचओ ने अमीर देशों को चेतावनी दी

दुनिया के अमीर देशों द्वारा अधिक से अधिक COVID टीकों को खरीदने और स्टोर करने की मची होड़ को उजागर करते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस एडनम गेब्रिसस ने सोमवार 22 फरवरी को कहा कि इसने गरीब देशों और दुनिया के सबसे कमजोर लोगों तक टीके देने की प्रक्रिया में COVAX कार्यक्रम को नजरअंदाज किया है।

टेड्रोस ने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में समृद्ध देश सीधे इन टीकों के उत्पादकों के पास पहुंच जाते हैं और अपने लिए अधिक से अधिक टीके की खुराक सुरक्षित कर लेते हैं। इनमें से कुछ देशों ने टीके को इकट्ठा कर लिया है जो दो बार तक उनके यहां के लोगों को टीका लगाने के लिए पर्याप्त हो सकते हैं। इसके कारण बड़ी संख्या में गरीब देशों को अब तक एक भी खुराक नहीं मिले हैं और COVAX कार्यक्रम को नजरअंदाज किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वित्त पोषित गवी और डब्ल्यूएचओ के नेतृत्व में COVAX कार्यक्रम को पिछले साल उन सभी देशों को वैक्सीन डिलीवरी की सुविधा देने के लिए शुरू किया गया था जिन देशों की भले ही खरीदने की क्षमता पर्याप्त न हो। हालांकि, अभी तक ये कार्यक्रम उच्च कीमतों और टीकों की कमी के कारण गरीब देशों को किसी तरह की मदद पहुंचाने में विफल रहा है।

हालांकि जी-7 देशों ने इस कार्यक्रम के लिए 4.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर देने का वादा किया है लेकिन डब्ल्यूएचओ प्रमुख का कहना है कि ये पैसा पर्याप्त नहीं होगा क्योंकि टीके का कुल उत्पादन सीमित है और जो भी उत्पादन होता है उसे अमीर देशों द्वारा इकट्ठा कर लिया जाता है।

टेड्रोस बड़ी संख्या में उन वैश्विक राजनयिकों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने अमीर देशों के बीच वैक्सीन राष्ट्रवाद को लेकर चिंता व्यक्त की है। पिछले हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बोलते हुए महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने टीकों की जमाखोरी के लिए अमीर देशों की आलोचना की थी जिससे ऐसी स्थिति पैदा हो गई है जहां केवल 10 देशों ने अब तक कुल टीकाकरणों का 75% हासिल कर लिया है जबकि 130 देशों को इसकी एक भी खुराक नहीं मिली है।

पिछले हफ्ते वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन के नवनिर्वाचित प्रमुख नोजोजी ओकोनजो- ल्विला ने रायटर से बात करते हुए अमीर देशों के बीच "वैक्सीन राष्ट्रवाद" को लेकर चेतावनी दी थी और कहा था कि "कोई भी तब तक सुरक्षित नहीं है जब तक सभी सुरक्षित नहीं हैं" और "यदि अन्य देशों में टीकाकरण नहीं होता है तो यह विश्व के लिए झटका होगा।”

WHO
Coronavirus
COVID-19
corona vaccine

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • bharat_ek_mauj
    न्यूज़क्लिक टीम
    भारत एक मौज: एंटीनैशनल गिरोह में शामिल हुआ इंफ़ोसिस; गोदी मीडिया के सर चढ़ा  तालिबान का भूत
    12 Sep 2021
    भारत एक मौज के इस एपिसोड में संजय राजौरा पांचजन्य द्वारा इंफ़ोसिस पर लगाए गए आरोप और गोदी मीडिया की तालिबान पर जुनूनी कवरेज पर चुटकी ले रहे हैं।
  • सड़क में गड्ढे...: एक स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    सड़क में गड्ढे...: एक स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम
    12 Sep 2021
    तिरछी नज़र: गड्ढे सड़क बनवाने में बरती गई ईमानदारी का परिचायक हैं। सड़क बनाने में जितनी अधिक ईमानदारी बरती गई होती है गड्ढे उतनी ही जल्दी और उतने ही ज़्यादा बनते हैं।
  • ‘प्रेस की आज़ादी पर हमला': एडिटर्स गिल्ड, डीयूजे ने मीडिया घरानों पर आयकर विभाग द्वारा “सर्वे” की निंदा की
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    ‘प्रेस की आज़ादी पर हमला': एडिटर्स गिल्ड, डीयूजे ने मीडिया समूहों पर आयकर विभाग के “सर्वे” की निंदा की
    12 Sep 2021
    गिल्ड ने न्यूज़क्लिक और न्यूज़लॉन्ड्री के दफ़्तरों में आईटी द्वारा ‘सर्वे’ की आलोचना करते हुए कहा कि आज़ाद मीडिया को परेशान करने और डराने-धमकाने की इस ख़तरनाक रवैये को रोका जाना चाहिए।
  • महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे (दाएं) और नारायण दत्तात्रय आप्टे (बाएं)।
    अनिल जैन
    विडंबना: अब गोडसे ही नहीं आप्टे को भी ‘पूजने’ की तैयारी, मेरठ में लगेगी मूर्ति?
    12 Sep 2021
    महात्मा गांधी के हत्यारों में से एक नारायण आप्टे की मूर्ति लगाने की कोशिशों के पीछे कौन-सी ताकतें हैं, उनका क्या राजनीतिक मकसद है और मूर्ति लगाने के लिए मेरठ शहर का ही चयन क्यों किया गया है, इन सारे…
  • karnala
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    करनाल में किसानों की बड़ी जीत; एसडीएम सिन्हा के ख़िलाफ़ बैठी जांच, मृत किसान के परिवार को मिली दो नौकरियां
    11 Sep 2021
    'समझौते के मुताबिक, सरकार पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश द्वारा बस्तारा टोल प्लाजा पर लाठीचार्ज प्रकरण की जांच करेगी। जांच पूरी होने तक आयुष सिन्हा जबरन छुट्टी पर रहेंगे। इसी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License