NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
हम देश बचाने निकले हैं, चलो हमारे साथ चलो
यास्मीन ने कहा कि सीएए लाकर सरकार ने देश में जिस भेदभाव की नींव डाली और एक समुदाय को अलग थलग करने की साज़िश रची उसी भेदभाव को हमारे आंदोलन के मंच जड़ से उखाड़ फेंक रहे हैं
सरोजिनी बिष्ट
01 Feb 2020
shaheen bagh

"असल में सरकार चाहती कुछ और थी और हो कुछ और रहा है," जब उनसे पूछा गया कि सरकार चाहती क्या थी और क्या हो रहा है तो एक हल्की सी मुस्कान उसके होंठो पर तैरने लगी बोली देखो इस दृश्य को जहां हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई सब एक साथ एक शामियाने के नीचे एकजुट होकर एक मजबूत और धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र होने की गवाही दे रहे हैं। वहीं न केवल यहां बल्कि देश के जिन भी हिस्सों में सीएए एनआरसी एनपीआर के खिलाफ आंदोलन चल रहे हैं वहां भी कुछ ऐसी बानगी देखने को मिल रही है।

जब ये इल्ज़ाम मढ़ दिया गया हो कि ये केवल मुस्लिमों का आंदोलन बनकर रह गया है, ऐसे में जब सब कम्यूनिटी के लोग आकर साथ दें और इसे अपना भी आंदोलन बताए तो अनेकता में एकता का सपना साकार सा हो उठता है। पहले ही दिन से धरने में शामिल यास्मीन अली की इन बातों ने दिल को गहराई तक छू लिया। उसने कहा वे लोग बुद्धि विहीन हैं जो शाहीन बाग़ को मिनी पाकिस्तान बोल रहे हैं आज शाहीन बाग़ मिनी भारत की तस्वीर पेश कर रहा है और संविधान की प्रस्तावना को साकार कर रहा है।

यास्मीन ने कहा कि सीएए लाकर सरकार ने देश में जिस भेदभाव की नींव डाली और एक समुदाय को अलग थलग करने की साज़िश रची उसी भेदभाव को हमारे आंदोलन के मंच जड़ से उखाड़ फेंक रहे हैं, हर धर्म हर समुदाय के अमन पसंद लोग यहां आकर भाईचारे धर्मनिरपेक्षता और इंसानियत का संदेश दे रहे हैं जो हमारे संविधान की मूलभूत आत्मा भी है।

यास्मीन उन लोगों में से हैं जिन्होंने शाहीन बाग में खुले आसमान के नीचे मुट्ठी भर महिलाओं के बल पर आंदोलन शुरू किया था पर आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिल रहे समर्थन से बेहद खुश है। जब उनसे पूछा गया कि, इस पूरे आंदोलन के दौरान हम देख रहे हैं कि किस कदर एक स्वत: स्फूर्त आंदोलन को राजनैतिक पार्टियों का आंदोलन बताकर ख़ारिज करने की कोशिश चल रही है आख़िर क्यों तो उनका जवाब था "सिर्फ इसलिए कि इन आंदोलनों की बागडोर महिलाओं ने संभाली और उनकी सोच यह कहती है कि महिलाओं में इतनी ताकत नहीं कि वे अपने बूते किसी आंदोलन को इतने लंबे समय तक टिका कर रख सके" जानने की प्रबल इच्छा थी कि आख़िर धरने पर बैठने से पहले उन महिलाओं के दिल दिमाग में क्या विचार आया जो कभी न तो किसी धरने प्रदर्शन का हिस्सा रहीं और न कभी किसी राजनैतिक पार्टियों की रैलियों में गईं।

इस पर नाज़नीन ने बताया कि जिस दिन जामिया में पुलिस दमन की नृशंस घटना हुई उसी दिन शाम के वक़्त इलाके की कुछ महिलाओं ने इस मुद्दे पर बात की और पुलिसिया ज्यादती के ख़िलाफ़ प्रोटेस्ट करने का फैसला किया। उन्होंने कहा चूंकि हमने स्वयं अपनी आंखों से पुलिस का अत्याचार देखा और यह भी देखा कि किस कदर पुलिस निहत्थे और निर्दोष छात्रों को बुरी तरह पीट रही है। माहौल बिगाड़ने में पुलिस की भूमिका थी बावजूद इसके पुलिस को निर्दोष और छात्रों को दोषी करार दिया जा रहा है तब हम इलाके की महिलाओं ने निर्दोष छात्रों के हक़ और देश में लाए जा रहे काले कानून के विरोध में धरने पर बैठने का फैसला किया।

इंसाफ के लिए धरने पर बैठी इन महिलाओं ने शायद ही सोचा होगा की बीस की संख्या से शुरू हुआ ये आंदोलन जल्दी ही बीस लाख और बीस करोड़ या उससे भी आगे पहुंच जाएगा। इसमें दो राय नहीं कि पूरे देश में शुरू हुए आंदोलनों को प्रेरणा शाहीन बाग ने ही दी और केवल प्रेरणा नहीं दी बल्कि उन महिलाओं को भी घर से निकलने की हिम्मत और जज्बा दिया जिनकी दुनिया चारदीवारी और परिवार तक ही सिमट कर रह गई थी। शाहीन बाग में जब महिलाएं धरने पर बैठी तो उनके सिर पर एक अदद ढंग का शामियाना तक नहीं था। यास्मीन ने बताया कि पन्नी बांधकर हम लोग बैठे थे धीरे धीरे हम लोग बीस से चालीस हुए फिर चालीस से अस्सी और अब तो गिनती भी संभव नहीं।

सचमुच अब तो गिनती भी संभव नहीं देश के हर कोने कोने से इंकलाब की मुट्ठियां तन उठी हैं दमन जारी है बावजूद इसके हर आंदोलनकारी की जुबां पर बस यही हैः-

हम देश बचाने निकले हैं चलो हमारे साथ चलो
संविधान बचाने निकले हैं चलो हमारे साथ चलो

CAA
NRC
NPR
Protest against NRC
Protest against CAA
Shaheen Bagh
Jamia Milia Islamia
hindu-muslim
Religion Politics
Secularism
modi sarkar
Narendra modi
Amit Shah

Related Stories

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

छात्र संसद: "नई शिक्षा नीति आधुनिक युग में एकलव्य बनाने वाला दस्तावेज़"

दलितों पर बढ़ते अत्याचार, मोदी सरकार का न्यू नॉर्मल!

शाहीन बाग से खरगोन : मुस्लिम महिलाओं का शांतिपूर्ण संघर्ष !

CAA आंदोलनकारियों को फिर निशाना बनाती यूपी सरकार, प्रदर्शनकारी बोले- बिना दोषी साबित हुए अपराधियों सा सुलूक किया जा रहा

आईपीओ लॉन्च के विरोध में एलआईसी कर्मचारियों ने की हड़ताल

यूपी: खुलेआम बलात्कार की धमकी देने वाला महंत, आख़िर अब तक गिरफ़्तार क्यों नहीं

सार्वजनिक संपदा को बचाने के लिए पूर्वांचल में दूसरे दिन भी सड़क पर उतरे श्रमिक और बैंक-बीमा कर्मचारी

झारखंड: केंद्र सरकार की मज़दूर-विरोधी नीतियों और निजीकरण के ख़िलाफ़ मज़दूर-कर्मचारी सड़कों पर उतरे!

दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को मिला व्यापक जनसमर्थन, मज़दूरों के साथ किसान-छात्र-महिलाओं ने भी किया प्रदर्शन


बाकी खबरें

  • leather industry
    न्यूज़क्लिक टीम
    बंद होने की कगार पर खड़ा ताज नगरी का चमड़ा उद्योग
    10 Feb 2022
    आगरा का मशहूर चमड़ा उद्योग और उससे जुड़े कारीगर परेशान है। इनका कहना है कि सरकार इनकी तरफ ध्यान नही दे रही जिसकी वजह से पॉलिसी दर पॉलिसी इन्हें नुकसान पे नुक्सान हो रहा है।
  • Lakhimpur case
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    लखीमपुर कांड: मुख्य आरोपी और केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा को मिली ज़मानत
    10 Feb 2022
    केंद्रीय मंत्री के बेटे की ओर से पेश वकील ने अदालत से कहा था कि उनका मुवक्किल निर्दोष है और उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं है कि उसने किसानों को कुचलने के लिए घटना में शामिल वाहन के चालक को उकसाया था।
  • uttarakhand
    मुकुंद झा
    उत्तराखंड चुनाव : टिहरी बांध से प्रभावित गांव आज भी कर रहे हैं न्याय की प्रतीक्षा!
    10 Feb 2022
    उत्तराखंड के टिहरी ज़िले में बने टिहरी बांध के लिए ज़मीन देने वाले ग्रामीण आज भी बदले में ज़मीन मिलने की आस लगाए बैठे हैं लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
  •  Bangladesh
    पीपल्स डिस्पैच
    बांग्लादेश: सड़कों पर उतरे विश्वविद्यालयों के छात्र, पुलिस कार्रवाई के ख़िलाफ़ उपजा रोष
    10 Feb 2022
    बांग्लादेश में शाहजलाल विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्रों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई के बाद, देश के कई विश्वविद्यालयों में छात्र एकजुटता की लहर दौड़ गई है। इन प्रदर्शनकारी छात्रों ने…
  • Newsletter
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    वैश्विक निरक्षरता के स्थिर संकट के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाएँ
    10 Feb 2022
    संयुक्त राष्ट्र ने नोट किया कि 'दुनिया भर में 150 करोड़ से अधिक छात्र और युवा कोविड-19 महामारी के कारण बंद स्कूल और विश्वविद्यालयों से प्रभावित हो रहे हैं या प्रभावित हुए हैं'; कम से कम 100 करोड़…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License