NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
पश्चिम बंगाल: कोरोना की लहर और हिंसा की ख़बरों के बीच छठे चरण का मतदान जारी
विधानसभा चुनाव में छठे चरण के तहत राज्य की 43 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है। इस चरण में उत्तर 24 परगना जिले की 17 सीटों के अलावा नादिया और उत्तर दिनाजपुर की नौ-नौ तथा पूर्वी वर्द्धमान की आठ सीटों पर मतदान हो रहा है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
22 Apr 2021
पश्चिम बंगाल: कोरोना की लहर और हिंसा की ख़बरों के बीच छठे चरण का मतदान जारी
फ़ोटो साभार: सोशल मीडिया

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के रिकॉर्ड मामले सामने आने के बीच विधानसभा चुनाव में छठे चरण के तहत राज्य की 43 सीटों पर बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है। दोपहर बारह बजे ख़बर लिखे जाने तक 37 फ़ीसदी से ज़्यादा मतदान की सूचना है।

हालांकि इस चरण का चुनाव भी बाक़ी चरणों की तरह हिंसा युक्त ही रहा है। मतदान से पूर्व ही बमबाजी की ख़बरें आईं। 

कई मतदान केंद्रों पर मतदान आरंभ होने से पहले ही मतदाताओं की लंबी कतार देखी गई।

इस चरण में उत्तर 24 परगना जिले की 17 सीटों के अलावा नादिया और उत्तर दिनाजपुर की नौ-नौ तथा पूर्वी वर्द्धमान की आठ सीटों पर मतदान हो रहा है।

इस चरण में एक करोड़ से अधिक मतदाता 306 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे। मतदाताओं में 53.21 लाख पुरुष और 50.65 लाख महिला मतदाता हैं जबकि 256 उभयलिंगी मतदाता हैं।

स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए छठे चरण में केंद्रीय बलों की कम से कम 1,071 कंपनियों को तैनात किया गया है।

केतूग्राम में देसी बम फटने से दो लोग घायल, तीन व्यक्ति गिरफ़्तार

पश्चिम बंगाल के पूर्व वर्धमान जिले के केतूग्राम विधानसभा क्षेत्र में एक घर में देसी बम फटने से दो लोग घायल हो गए। इस सीट पर बृहस्पतिवार को चुनाव के छठे चरण में मतदान हो रहा है।

पुलिस के मुताबिक धमाका मंगलवार रात केतूग्राम ब्लॉक-1 में बेरू ग्राम पंचायत के अंतर्गत चिनिसपुर गांव में हुआ।

घटना के संबंध में उसी गांव के तीन निवासियों को गिरफ्तार किया गया है। कटवा की एक अदालत ने उन्हें सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ध्रुव दास ने कहा कि घटनास्थल से बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद हुई है।

अब तक के चुनाव हुआ भारी मतदान

पश्चिम बंगाल में आठ चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव में लगातर हिंसा और ईवीएम की गड़बड़ियों के बीच भारी मतदान हो रहा है। 

राज्य में पहले चरण में 84.13 प्रतिशत, दूसरे चरण में 86.11 फीसद, तीसरे चरण में 84.61 प्रतिशत और चौथे चरण में 79.90 फीसद पांचवे चरण 82.49 प्रतिशत मतदान हुआ।   

छठे चरण का मतदान आज, 22 अप्रैल को जारी है। सातवें चरण का मतदान 26 अप्रैल और आठवें तथा अंतिम चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। मतगणना दो मई को होगी।

पश्चिम बंगाल में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले 10,000 की संख्या को पार कर गए। 

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

West Bengal Elections 2021
WB Elections Update
Coronavirus
BJP
TMC
mamta banerjee

Related Stories

राज्यपाल की जगह ममता होंगी राज्य संचालित विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति, पश्चिम बंगाल कैबिनेट ने पारित किया प्रस्ताव

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !


बाकी खबरें

  • bihar
    अनिल अंशुमन
    बिहार शेल्टर होम कांड-2’: मामले को रफ़ा-दफ़ा करता प्रशासन, हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान
    05 Feb 2022
    गत 1 फ़रवरी को सोशल मीडिया में वायरल हुए एक वीडियो ने बिहार की राजनीति में खलबली मचाई हुई है, इस वीडियो पर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान ले लिया है। इस वीडियो में एक पीड़िता शेल्टर होम में होने वाली…
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    सत्ता में आते ही पाक साफ हो गए सीएम और डिप्टी सीएम, राजनीतिक दलों में ‘धन कुबेरों’ का बोलबाला
    05 Feb 2022
    राजनीतिक दल और नेता अपने वादे के मुताबिक भले ही जनता की गरीबी खत्म न कर सके हों लेकिन अपनी जेबें खूब भरी हैं, इसके अलावा किसानों के मुकदमे हटे हो न हटे हों लेकिन अपना रिकॉर्ड पूरी तरह से साफ कर लिया…
  • beijing
    चार्ल्स जू
    2022 बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक के ‘राजनयिक बहिष्कार’ के पीछे का पाखंड
    05 Feb 2022
    राजनीति को खेलों से ऊपर रखने के लिए वो कौन सा मानवाधिकार का मुद्दा है जो काफ़ी अहम है? दशकों से अमेरिका और उसके यूरोपीय सहयोगियों ने अपनी सुविधा के मुताबिक इसका उत्तर तय किया है।
  • karnataka
    सोनिया यादव
    कर्नाटक: हिजाब पहना तो नहीं मिलेगी शिक्षा, कितना सही कितना गलत?
    05 Feb 2022
    हमारे देश में शिक्षा एक मौलिक अधिकार है, फिर भी लड़कियां बड़ी मेहनत और मुश्किलों से शिक्षा की दहलीज़ तक पहुंचती हैं। ऐसे में पहनावे के चलते लड़कियों को शिक्षा से दूर रखना बिल्कुल भी जायज नहीं है।
  • Hindutva
    सुभाष गाताडे
    एक काल्पनिक अतीत के लिए हिंदुत्व की अंतहीन खोज
    05 Feb 2022
    केंद्र सरकार आरएसएस के संस्थापक केबी हेडगेवार को समर्पित करने के लिए  सत्याग्रह पर एक संग्रहालय की योजना बना रही है। इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करने के उसके ऐसे प्रयासों का देश के लोगों को विरोध…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License