NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
बात बोलेगी: बांग्लादेश से जॉय बांग्ला, जय मतुआ समाज से मोदी बंगाल में कितने वोट खींचेंगे?
चुनाव की महिमा: जिस प्रधानमंत्री को अपने घर से कुछ किलोमीटर दूर बैठे लाखों किसानों का दुख-दर्द समझ नहीं आता, वह सरहद पार करके पश्चिम बंगाल के मतुआ समाज को रिझाने के लिए ऐन मतदान वाले दिन वहां पहुंच जाते हैं और समाज के प्रतिनिधियों से मिलते हैं।
भाषा सिंह
27 Mar 2021

पश्चिम बंगाल के मतदाता आज जब 30 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाल रहे थे, उस समय उनके सामने कौन सी सबसे बड़ी तस्वीर आ रही थी। निश्चित तौर पर जॉय बांग्ला जॉय बांग्ला कहते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर थी। सरहद पार से वह पश्चिम बंगाल के चुनाव की कमान संभाले हुए नज़र आ रहे थे। जिस प्रधानमंत्री को अपने घर से कुछ किलोमीटर दूर बैठे लाखों किसानों का दुख-दर्द नहीं समझ आता, वह कुछ किलोमीटर चलकर न तो उनके पास पहुंच पाते हैं और न ही उन्हें अपने पास बुला पाते हैं। लेकिन पश्चिम बंगाल के चुनाव की महिमा कितनी अपरंपार है कि वह सरहद पार करके पश्चिम बंगाल के मतुआ समाज को रिझाने के लिए ऐन मतदान वाले दिन वहां पहुंच जाते हैं और समाज के प्रतिनिधियों से मिलते हैं और उनके गुरु हरिचंद ठाकुर का गुणगान करते हैं।

कहने की जरूरत नहीं इसका सजीव प्रसारण दिन भर चलता रहता है। तमाम मीडिया घराने खुलकर पूरी बेशर्मी के साथ इसे पश्चिम बंगाल फतह से भी जोड़ते हैं। प. बंगाल की आबादी में 24 फीसदी दलित समाज के लोग हैं, जिसमें से करीब 16 फीसदी मतुआ समाज के लोग है। बताया जाता है कि प. बंगाल की 294—विधानसभा सीटों में से 50 सीटों पर मतुआ समाज का वोट निर्णायक होता है। प्रधानमंत्री कहीं भी जाते हैं, विदेश दौरे पर होते हैं, उसका कवरेज मीडिया को करना ही होता है, मीडिया करता ही है। इसका भरपूर फायदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उठाते हैं। इससे पहले कर्नाटक विधानसभा चुनावों के समय भी वह मतदान के दिन नेपाल पहुंचे थे। शिव अराधना करते हुए, उन्होंने कर्नाटक के शिव भक्तों को प्रभावित किया था। 

इसे भी पढ़े : बात बोलेगी : प. बंगाल विजय के इरादे से मोदी की बांग्लादेश यात्रा!

बांग्लादेश में जाकर उन्होंने ओराकांडी में (मतुआ बहुल इलाके) लड़कियों के स्कूल, प्राइमरी स्कूल खोलने आदि तमाम घोषणाएं की। इसका असर पश्चिम बंगाल के मतुआ समाज पर नहीं पड़ेगा, ऐसा कहना-सोचना राजनीतिक नासमझी तो होगी ही, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की क्षमता और दूरदृष्टि की अनदेखी भी होगी। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की दलित बस्तियों में जब हमने इस बारे में बात की तो वे भी बहुत आशान्वित नजर आये कि हो सकता है कि उनके दिन भी ऐसे ही फिरें। मौजूदा हालात से बेहद परेशान और ममता सरकार की अनदेखी से नाराज बारी विधानसभा क्षेत्र के सोनू वाल्मीकि ने कहा, देखिए अभी से प्रधानमंत्री दलित समाज के लिए इतनी दूर जाकर इतना कर रहे हैं तो फिर पश्चिम बंगाल में उनकी सरकार आ जाएगी तो वे कितना परिवर्तन करेंगे। जब उनसे पूछा कि ये तो मतुआ समाज के लिए हैं, तो उन्होंने कहा, हैं तो वे भी दलित समाज का ही हिस्सा ना।

image

कोलकाता के हावड़ा में दलित बस्ती- बेलगछिया भगाड़। कूड़े के ढेर के बीच बेहद अमानवीय स्थिति में जीवन।

इसी तरह से घरों में झाड़ू पोछा करने वाली माली हारी का कहना है, आज मैंने सारा काम छोड़कर मोदी जी का भाषण सुना। कितना दर्द से उन्होंने दलित समाज के लिए बात की। वह सबका ध्यान रखते हैं, यहां भी हमारे लिए कुछ करेंगे, इसका मुझे पूरा भरोसा है।

लेकिन वहीं इसी समाज के राम मोंडल ने कहा, ये सब चुनावी जुमला है, ठीक 15 लाख रुपये की तरह। लेकिन अब सब घर में टीवी है, लोग सुबह से शाम तक जयगान सुनता है, तो दिमाग को फिरेगा ही न। बाकी कसर मोबाइल पूरी कर देता है।

मामला साफ है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बांग्लादेश यात्रा से जो हासिल करना था, वह उन्होंने बखूबी कर लिया। अब इसका असर जमीन पर कितनी सीटों पर पड़ेगा , यह तो परिणाम के दिन ही सामने आएगा।

(भाषा सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं।)

इन्हें भी पढ़े :

 बंगाल चुनाव: भाजपा का बंगाली और प्रवासी के बीच ध्रुवीकरण का ख़तरनाक खेल

 बंगाल चुनावः तृणमूल नेताओं को भगवा पहनाकर चुनावी बिसात बैठा रही भाजपा!

 बंगाल चुनाव: महिला विरोधी, अभद्र भाषा पर टिका भाजपा का प्रचार

West Bengal Elections 2021
WB Elections Update
PM Modi's Bangladesh Visit
BJP
TMC
Matua Community

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • cartoon
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    ख़बर भी-नज़र भी: …लीजिए छापेमारी के साथ यूपी चुनाव बाक़ायदा शुरू!
    18 Dec 2021
    आयकर विभाग की टीम ने आज सपा नेताओं के घर और कैंप कार्यालयों पर छापेमारी की है। इसपर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि “भाजपा का हार का डर जितना बढ़ता जायेगा, विपक्षियों पर छापों का दौर भी उतना…
  • sudan
    पवन कुलकर्णी
    सूडान के दारफुर क्षेत्र में हिंसा के चलते 83,000 से अधिक विस्थापित: ओसीएचए 
    18 Dec 2021
    सूडान की राजधानी खार्तूम, खार्तूम नार्थ, ओम्डुरमैन सहित देशभर के कई राज्यों के कई अन्य शहरों में गुरूवार 16 दिसंबर को विरोध प्रदर्शनों के दौरान “दारफुर का खून बहाना बंद करो” और “सभी शहर दारफुर हैं”…
  • air india
    भाषा
    पायलटों की सेवाएं समाप्त करने का निर्णय खारिज किये जाने के खिलाफ एअर इंडिया की अर्जी अदालत ने ठुकराई
    18 Dec 2021
    अदालत ने कहा, ‘‘सरकार और उसकी इकाई एक आदर्श नियोक्ता के रूप में कार्य करने के लिए बाध्य हैं और इसलिए, उसे पायलटों को ऐसे समय संगठन (एअर इंडिया) की सेवा करने के अधिकार से वंचित करते नहीं देखा जा सकता…
  • Goa Legislative Assembly
    राज कुमार
    गोवा चुनाव 2022: राजनीतिक हलचल पर एक नज़र
    18 Dec 2021
    स्मरण रहे कि भाजपा ने जिन दो पार्टियों के बल पर सरकार बनाई थी वो दोनों ही पार्टियां भाजपा का साथ छोड़ चुकी है। गोवा फॉरवर्ड पार्टी कांग्रेस का समर्थन कर रही है तो महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी तृणमूल…
  • Nuh
    सबरंग इंडिया
    नूंह के रोहिंग्या कैंप में लगी भीषण आग का क्या कारण है?
    18 Dec 2021
    हरियाणा के नूंह में लगी आग में रोहिंग्याओं की 32 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। उत्तर भारत के रोहिंग्या शरणार्थी शिविर में इस साल इस तरह की यह तीसरी आग है
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License