NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
राजनीति
जहां हमेशा धर्म संकट में रहता है, वहां वैज्ञानिक दृष्टिकोण की ज़रूरत आन पड़ी!
इस समय वैज्ञानिक सोच की बड़ी ज़रूरत महसूस की जा रही है। उस अख़बार में भी वैज्ञानिक सोच का इश्तिहार छप रहा है जिस अख़बार को लोग ख़रीदते ही राशिफल देखने के लिये हैं।
राज कुमार
25 Apr 2021
कोरोना
फोटो साभार: आजतक

देश का स्वास्थ्य ढांचा चरमराया हुआ है। ऑक्सीजन, बेड और वेंटिलेटर के लिये हाहाकार मचा है। लोगों को लगातार संदेश दिया जा रहा है कि वो मास्क पहनें, दो गज की दूरी रखें, घर पर रहें, रूढ़िवादी और अंधविश्वासी सोच और तौर-तरीकों से बचें, वैज्ञानिक दृष्टिकोण को अपनाएं। लापरवाही ना करें, इससे स्वास्थ्य ढांचे पर दबाव बढेगा और लचर व्यवस्था पसर जाएगी।

इस समय वैज्ञानिक सोच की बड़ी ज़रूरत महसूस की जा रही है। उस अख़बार में भी वैज्ञानिक सोच का इश्तिहार छप रहा है जिस अख़बार को लोग ख़रीदते ही राशिफल देखने के लिये हैं। उन चैनलों से भी गाहे-बगाहे वैज्ञानिकता का संदेश दिया जा रहा है जिन पर ख़बर कम और बाबाओं के प्रवचन ज्यादा प्रसारित होते हैं। जिस देश में हमेशा धर्म संकट में रहता है वहां वैज्ञानिक दृष्टिकोण की सख़्त ज़रूरत आन पड़ी है।

जिस जनता को सदियों से कूट-कूट कर कर्मकांड और अंधविश्वास का पाठ पढ़ाया गया है अब उससे एकदम वैज्ञानिक व्यवहार की उम्मीद की जा रही है। वो भी अधूरी। क्योंकि सवाल पूछना वैज्ञानिक दृष्टिकोण का मूल है, लेकिन सवाल पूछने की मनाही है। धार्मिक अंधविश्वास और भाग्यवाद कहता है सवाल मत करो जो कह दिया उसे मानो। जबकि वैज्ञानिक दृष्टिकोण कहता है सवाल करो और जानों। जानने के लिए सवाल पूछना ज़रूरी है, जिसकी मनाही है। तो इसलिये आपसे मात्र इतनी ही उम्मीद है कि बस हाथ धोओ, मास्क लगाओ, बाहर मत निकलो, घर में रहो, सवाल मत पूछो, प्रचार पर भरोसा करो और उसे मानो। भाषणवीर कोरोना योद्धा चुनाव प्रचार से वापस आ गया है। वो युगपुरुष अकेला ही कोरोना को मार भगाएगा। वो मात्र भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व को बचाएगा। आप उसे वोट दो, भाग्य पर भरोसा रखो, किस्मत के भरोसे रहो, जो होगा देखा जाएगा, हौसला ज्यादा रखो क्योंकि आक्सीजन कम है।

भयानक लापरवाही करके देश में आपातकालीन हालात बना देने वाले नेता साधारण लोगों को लापरवाही ना बरतने के भाषण पिला रहे हैं। लेकिन लोगों के पास सिर्फ भाषण सुनने के लिए कान ही नहीं हैं, बल्कि देखने के लिए आंखें भी हैं। जब मास्क पहनने की बात होती है तो कान उसे रिसिव करके दिमाग तक पहुंचाता है, तभी आंखें भाषणबाज़ को पब्लिक में बिना मास्क देख लेती हैं और अपना संदेश दिमाग को भेज देती हैं। दिमाग में उलझन खड़ी हो जाती है। लोग सोचने लगते हैं सब ढोंग ही है। महामारी और ढोंग गुत्थम-गुत्था कर दिए जाते हैं और देखते-देखते बात बिगड़ जाती है। जिस राज्य में अब तक चुनाव की बहार थी वहां भी कोरोना का विस्फोट हो जाता है। सारा मज़ा ही चौपट हो जाता है। प्रधान सेवक और गृहमंत्री बेमन से चुनाव रणक्षेत्र से वापस लौटते हैं और लोगों को कहते हैं कि लापरवाही ना करें।

लोग तबाही की आहट सुनते हैं। लॉकडाउन लग गया तो, खाएंगे क्या, गांव कैसे जाएंगे, ऑक्सीज़न की कमी है, बेड मिल नहीं रहे, टेस्ट कहां कराएं, हमें कोरोना हो गया तो, क्या इलाज़ मिल पाएगा वगैरह-वगैरह सवाल उन्हें घेर लेते हैं। तभी वर्चुअल चुनाव रैली से भाषण निपटाकर प्रधानमंत्री अवतरित होते हैं और कहते हैं लापरवाही नहीं बरतनी। ऐसे में डरे हुये लोग लापरवाही से तौबा कर मास्क और हाथ धोने पर फोकस कर लेते हैं। जब पूरा विश्व समाधान के लिए विज्ञान की तरफ टकटकी लगाए देख रहा होता है। तभी भाजपा के सांसद समेत अनेक नेता उम्मीद की एक किरण फोड़ते हैं। जिनका चिकित्सा से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है, वो कोरोना का इलाज़ खोज लाते हैं। कहते हैं गौमूत्र से कोरोना ठीक हो जाएगा। वो बस यहीं तक नहीं रूकते बल्कि जनहित के लिए गोबर स्नान व गौमूत्र पार्टी का भव्य आयोजन करते हैं। स्नान के दौरान गोबर आंख में फंसता है और वैज्ञानिक दृष्टि को मोतियाबिंद हो जाता है। गोबर से लिपटी वैज्ञानिक दृष्टिकोण की ज़रूरत सूखकर और भी सख़्त हो जाती है।

हर विषय पर ज्ञान झाड़ने वाले प्रधान सेवक वैज्ञानिक दृष्टिकोण जैसे गंभीर विषय को कैसे छोड़ते। उनकी एक महान उक्ति याद आ रही है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक समस्या पर बोलते हुए कहा था कि जलवायु परिवर्तन कोई ख़तरा नहीं है, बल्कि असल में हम बूढ़े हो रहे हैं। इस बात पर बच्चे भी हंसने लगे थे। आप भी हंस रहे होंगे। लेकिन बात हंसी की नहीं बल्कि चिंता की है। सोचकर देखिये अगर ऐसे वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाले व्यक्ति के भाषणों को सारे प्रचार माध्यम, सभी भाषाओं में लाइव करने लगें तो देश में वैज्ञानिक दृष्टिकोण की हालत क्या होगी। और अगर ऐसा आदमी ऐसी बातें लगातार बोलता ही रहे तो? अगर हर प्रचार माध्यम पर वो ही हर समय बोलता रहे तो? अगर उसे हरेक विषय पर बोलना हो तो? आप समझ सकते हैं कि वो अकेला ही हर कोण से वैज्ञानिक दृष्टिकोण की चूलें हिला सकता है। जबकि हमारे पास तो ऐसी विभूति हर शाख पे बैठी है।

(लेखक स्वतंत्र पत्रकार एवं ट्रेनर हैं। आप सरकारी योजनाओं से संबंधित दावों और वायरल संदेशों की पड़ताल भी करते हैं। विचार व्यक्तिगत हैं।)

Coronavirus
COVID-19
Religion Politics
Corona Crisis
Pandemic Coronavirus

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Bulli Bai', 'Sully Deals
    न्यूज़क्लिक टीम
    बुल्ली बाई और सुल्ली डील जैसे ऐप्स क्या दर्शाते हैं?
    16 Jan 2022
    बुल्ली बाई और सुल्ली डील जैसे ऐप्स के आने के बाद कई नयी चीज़ें सामने आयीं. क्या ऐसा पहली बार हुआ? 'इतिहास के पन्ने मेरी नज़र से' के इस अंग में वरिष्ठ पत्रकार नीलांजन बताते हैं कि दक्षिणपंथी विचार ने…
  • पीपल्स डिस्पैच
    ऑस्ट्रेलिया : बढ़ते मामलों के बीच ट्रेड यूनियनों ने मुफ़्त कोविड टेस्टिंग की मांग की
    16 Jan 2022
    ऑस्ट्रेलिया में सिर्फ़ 2 हफ़्तों में कोविड के क़रीब 10 लाख मामले सामने आए हैं, जो दुनिया भर में ओमिक्रोन के मामलों के सबसे बड़े आंकड़ों में से एक है। इस बीच, स्कॉट मॉरिसन सरकार क्लोज़ कांटैक्ट श्रमिकों के…
  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता: सभी से पूछता हूं मैं… मुहब्बत काम आएगी कि झगड़े काम आएंगे
    16 Jan 2022
    हमारे दौर के बेहतरीन शायर अशोक रावत हमारे समय की सच्चाइयों को बहुत ही बेबाकी से अपनी ग़ज़लों के ज़रिये पेश कर रहे हैं। इतवार की कविता में पढ़ते हैं उनकी ऐसी ही एक नई ग़ज़ल।  
  • education
    अजय कुमार
    यूपी चुनाव: बदहाल शिक्षा क्षेत्र की वे ख़ामियां जिन पर खुलकर चर्चा होनी चाहिए लेकिन नहीं होती!
    16 Jan 2022
    उत्तर प्रदेश के सभी दलों के राजनीतिक कार्यकर्ता शिक्षा के महत्व पर बात करते हैं। प्रचार प्रसार करते समय बच्चों को स्कूल भेजने की बात करते हैं। लेकिन राजनीति अंतिम तौर पर केवल चुनाव से जुड़ी हुई…
  • bjp punjab
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: ‘ज़िंदा लौट आए’ मतलब लौट के...
    16 Jan 2022
    यह एक बहुत ही सुखद समाचार रहा। सरकार जी पर हमला किसने किया, कब किया, कैसे किया, किसी को भी नहीं पता। परन्तु सरकार जी सकुशल लौट आए, यह सबको पता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License