NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
केनोशा में दो प्रदर्शनकारियों को मारने वाले श्वेत वर्चस्ववादी को लगभग 12 घंटे बाद गिरफ़्तार किया गया
पड़ोसी राज्य इलिनोइस में लगभग 12 घंटे बाद इस हत्या के सिलसिले में 17 वर्षीय काइल रिटेनहाउस को गिरफ़्तार कर लिया गया।
पीपल्स डिस्पैच
27 Aug 2020
केनोशा

विस्कॉन्सिन के केनोशा में पुलिस की मौजूदगी के बावजूद दो नस्लवाद-विरोधी प्रदर्शनकारियों की गोली मारकर हत्या करने के कुछ घंटे बाद बुधवार 26 अगस्त को पड़ोसी राज्य इलिनोइस में 17 वर्षीय काइल रिटेनहाउस को गिरफ़्तार कर लिया गया। मंगलवार के वीडियो में प्रदर्शनकारियों पर रिटेनहाउस के गोली चलाने को देखा गया था। ये प्रदर्शनकारी 23 अगस्त को केनोशा में जैकब ब्लेक को गोली मारने की घटना की निंदा करने के लिए इकट्ठा हुए थे। मंगलवार को ये गोलीबारी श्वेत वर्चस्ववादी ने भारी भीड़ पर की। गोलीबारी करने के बाद रिटेनहाउस ने अपने एआर-15 राइफल के साथ उस स्थल को छोड़ दिया और घटना स्थल पर पहुंच रहे पुलिस से आसानी बच गए।

अपने गृह राज्य में गिरफ़्तारी के बाद रिटेनहाउस पर जानबूझकर हत्या का आरोप लगाया गया। उसे भगोड़ा भी क़रार दिया गया है।

इन घटनाओं ने पुलिस की भागीदारी या रिटेनहाउस द्वारा प्रदर्शनकारियों के उत्पीड़न और गोलीबारी में मिलीभगत या शामिल होने के लेकर श्वेत वर्चस्ववादी सतर्कता समूह केनोशा गार्ड के सदस्यों के बारे में कई सवाल उठाए हैं जो "कामकाज की रक्षा" करने के लिए हथियार के साथ शहर में घूमते हैं। सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित एक अन्य वीडियो में केनोशा पुलिस के सदस्यों को केनोशा गार्ड के सदस्यों के साथ बातचीत करते हुए देखा गया जिसमें उन्होंने वहां होने के लिए धन्यवाद दिया और उन्हें पानी की बोतलें देते देखा गया। रिटेनहाउस कोनेशा से नहीं है लेकिन संभवतः ब्लेक को गोली मारने के बाद विरोध प्रदर्शनों को हथियार से जवाब देने के लिए केनोशा गार्ड द्वारा फेसबुक पर किए गए कॉल का जवाब दे रहा था। इसके बाद पोस्ट को हटा लिया गया जिसमें कहा गया है, "कोई भी देशभक्त हथियार उठाने और हमारे शहर की बुराई करने वालों से बचाव करने के लिए तैयार है?"

इस बीच, सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि ब्लेक के परिवार के सामने रविवार 23 अगस्त को पुलिस अधिकारियों द्वारा उनके पीठ में 7 बार गोली मारने के मामले में ब्लेक के लिए न्याय किया जाए। मांग करने वाले इन प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने हिंसात्मक कार्रवाई की। रविवार से प्रदर्शनकारियों ने केनोशा पुलिस विभाग तक मार्च किया और उन पर आंसू गैस के गोले दागे गए और डंडे चलाए गए। अब तक, इसमें शामिल अधिकारियों को "प्रशासनिक अवकाश" पर भेज दिया गया है, लेकिन उन्हें गिरफ़्तार नहीं किया गया है और न ही इस गोलीबारी के लिए गंभीरता से कार्रवाई की गई है। इस बीच ब्लेक गंभीर स्थिति में है और कमर से नीचे तक लकवाग्रस्त होने की संभावना है।

 

केनोशा के साथ-साथ देश भर के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन जारी रहने की उम्मीद है जो 25 मई को मिनियापोलिस में जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस द्वारा हत्या के बाद नियमित रूप से हो रहे हैं।

two protesters in Kenosha arrested
Kyle Rittenhouse
anti-racist protesters
Wisconsin

Related Stories

विस्कॉन्सिन में एक अश्वेत व्यक्ति को पुलिस के गोली मारने के बाद अमेरिका में ताजा विरोध प्रदर्शन


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    रोहतक : मारुति सुज़ुकी के केंद्र में लगी आग, दो कर्मियों की मौत
    12 Apr 2022
    मज़दूर संगठन ने दोषियों पर कार्रवाई और मृतकों के लिए 50 लाख मुआवज़े की रखी मांग
  • नीलांजन मुखोपाध्याय
    मुझे अगले नवरात्रों से ख़ौफ़ क्यों लगता है
    12 Apr 2022
    अब नवरात्रों में चलाने वाले नौ दिवसीय अनुष्ठान का मतलब भौतिक स्थान और/या क्षेत्र को चिह्नित करने के मामले में अधिक है, जैसा कि कई जानवर करते हैं, और इसलिए अधिकांश ईश्वर-भक्त हिंदू अनुयायी अपनी इच्छा…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 796 नए मामले, 19 मरीज़ों की मौत
    12 Apr 2022
    देश में अब तक कोरोना से पीड़ित 98.76 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 25 लाख 4 हजार 329 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: लेडी हार्डिंग अस्पताल के बाहर स्वास्थ्य कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी, छंटनी के ख़िलाफ़ निकाला कैंडल मार्च
    12 Apr 2022
    स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड महामारी के भीषण दौर में 100 दिन काम करने वाले कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को नियमितीकरण में प्राथमिकता देने की बात करते हुए सर्कुलर भी जारी किया था। पर अब केंद्र सरकार…
  • अजय कुमार
    दवाई की क़ीमतों में 5 से लेकर 5 हज़ार रुपये से ज़्यादा का इज़ाफ़ा
    12 Apr 2022
    भारत जैसे देश में दवाई की महंगाई बाजार की बनाई हुई है, लागत की नहीं। दवाई के महंगाई का हाल ऐसा है कि कई लोग महंगे दवाई के आभाव में दम तोड़ देते हैं। कई लोग दवा खरीद ही नहीं पाते और बीमारी से जूझते…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License