NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
SC ST OBC
अपराध
उत्पीड़न
भारत
शर्मनाक: अवैध संबंध के आरोप में पति, गांव वालों ने आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया
घटना गुजरात के दाहोद जिले की है। पीड़ित महिला के पति और 18 अन्य आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है।
भाषा
14 Jul 2021
Crimes against women
चित्र साभार : India.com

दाहोद: गुजरात में दाहोद जिले के धानपुर तालुका के खजूरी गांव में एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध रखने के आरोप में 23 वर्षीय आदिवासी महिला को उसके पति एवं गांव वालों ने सजा देते हुए कथित तौर पर उसे निर्वस्त्र कर घुमाया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

धानपुर पुलिस थाने के उप निरीक्षक बी एम पटेल ने बताया कि इस कथित घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया। यह घटना इस महीने के शुरुआत में हुई और मामला प्रकाश में आने के बाद मंगलवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। पटेल ने बताया कि बुधवार को पीड़ित महिला के पति और 18 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना छह जुलाई को आदिवासी बहुल धानपुर तालुका के खजूरी गांव में हुई थी।

पटेल ने बताया कि वायरल वीडियो में पीड़ित महिला का पति और अन्य लोग उसे घसीटते, पिटाई करते और निर्वस्त्र कर घुमाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों में अधिकतर महिला के रिश्तेदार हैं और उन्होंने गांव की अन्य महिलाओं और बच्चों के सामने इस घटना को अंजाम दिया।

उन्होंने बताया कि महिला को सजा के तौर पर उसके पति को कंधे पर उठाकर चलने के लिए भी मजबूर किया गया।

अधिकारी ने बताया कि वीडियो में कुछ महिलाएं पीड़िता को कपड़े से ढंकने का प्रयास करती दिख रही हैं, जिन्हें आरोपी हटाता नजर आ रहा है। उन्होंने बताया कि विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वीडियो में नजर आ रहे सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

crimes against women
Gujarat

Related Stories

गुजरात: मेहसाणा कोर्ट ने विधायक जिग्नेश मेवानी और 11 अन्य लोगों को 2017 में ग़ैर-क़ानूनी सभा करने का दोषी ठहराया

पड़ताल: जौनपुर में 3 दलित लड़कियों की मौत बनी मिस्ट्री, पुलिस, प्रशासन और सरकार सभी कठघरे में

ग्राउंड रिपोर्टः आजमगढ़ में दलित बच्ची से रेप की घटना को दबाने में लगा पुलिसिया सिस्टम, न्याय के लिए भटकता परिवार 

एनसीआरबी: कोविड-19 उल्लंघन के कारण अपराध दर में 28% वृद्धि, एससी /एसटी के ख़िलाफ़ अपराध में 9% इज़ाफ़ा

बिजनौर: क्या राष्ट्रीय स्तर की होनहार खिलाड़ी को चुकानी पड़ी दलित-महिला होने की क़ीमत?

मूंछें रखने पर अहमदाबाद में दलित युवक को पीटा गया

क्यों दलित अस्मिता पर हो रहे हैं लगातार हमले?

आदिवासी महिलाओं से मारपीट, गर्भ में बच्चे की मौत, नहीं हुई एफआईआर

मध्यप्रदेश: महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध का लगातार बढ़ता ग्राफ़, बीस दिन में बलात्कार की पांच घटनाएं!

बलिया: मुख्यमंत्री को नाम से डर लगता है और ज़िले वालों को अपराधियों से!


बाकी खबरें

  • दुनिया में सबसे ज़्यादा टीका उत्पादन क्षमता, फिर भी भारत अपनी जनता को टीका देने में नाकाम क्यों है?
    प्रबीर पुरकायस्थ
    दुनिया में सबसे ज़्यादा टीका उत्पादन क्षमता, फिर भी भारत अपनी जनता को टीका देने में नाकाम क्यों है?
    24 May 2021
    पूछा जा सकता है कि वह क्या है जो भारत को, जो हुआ है उससे अलग तरीके से करना चाहिए था? यही बता रहे हैं प्रबीर पुरकायस्थ-
  • वक़्त आ गया है कि अमरीका इज़राइली हिंसा की फंडिंग बंद करे 
    सोनाली कोल्हटकर
    वक़्त आ गया है कि अमरीका इज़राइली हिंसा की फंडिंग बंद करे 
    24 May 2021
    निर्दोषों की मौतें खरीदने के अलावा अमेरिकियों के अरबों डॉलर करों का और क्या उपयोग हो सकता है?
  • हिमाचल प्रदेश: टनल हादसा, चार मज़दूरों की मौत का ज़िम्मेदार कौन?
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हिमाचल प्रदेश: टनल हादसा, चार मज़दूरों की मौत का ज़िम्मेदार कौन?
    24 May 2021
    मज़दूर नेताओ का कहना है इस तरह की घटनाएं सुरक्षा के आभाव में हो रही हैं और कंपनियां और उसके ठेकेदार अपने मुनाफ़े के लिए कामगारों की बलि चढाते रहते हैं और प्रशासन भी आँखें मूंदे रहता है।  
  • क्या ‘आपदा में अवसर’ है यूपी के बेसिक शिक्षा मंत्री के भाई की ग़रीब कोटे के तहत नियुक्ति?
    सोनिया यादव
    क्या ‘आपदा में अवसर’ है यूपी के बेसिक शिक्षा मंत्री के भाई की ग़रीब कोटे के तहत नियुक्ति?
    24 May 2021
    नियुक्ति की जांच के संबंध में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को लिखे एक पत्र में कहा गया है कि अरुण द्विवेदी मंत्री के भाई तो हैं ही, यहां नियुक्त होने के पहले वनस्थली विद्यापीठ, राजस्थान में मनोविज्ञान…
  • डॉक्टर्स का अपमान बन्द कीजिये रामदेव
    न्यूज़क्लिक टीम
    डॉक्टर्स का अपमान बन्द कीजिये रामदेव
    24 May 2021
    कल योग गुरु और व्यापारी रामदेव को मोदी सरकार से कड़ी फटकार मिली, उस बयान के लिए जिसमे वो ऑक्सीजन की कमी से मर रहे लोगों और दवाइयों का अनादर कर रहे थे। अभिसार शर्मा आज न्यूज़ चक्र में आपको बता रहे हैं…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License