NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
‘श्रमिक विशेष’ ट्रेन से गिरकर मालदा में महिला की मौत
अधिकारियों ने बताया कि मिजोरम की रहने वाली वनलल मंघाई जुवाली मुंबई से नगालैंड जा रही एक ट्रेन से अपने घर लौट रही थीं।
भाषा
02 Jun 2020
श्रमिक विशेष
Image courtesy: Youtube

समसी/ मालदा: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मंगलवार को 26 वर्षीय एक महिला की चलती हुई श्रमिक विशेष ट्रेन से गिरने से मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि मिजोरम की रहने वाली वनलल मंघाई जुवाली मुंबई से नगालैंड जा रही एक ट्रेन से अपने घर लौट रही थीं।

मालदा टाउन के जीआरपी प्रभारी भास्कर प्रधान ने बताया कि जुवाली डिब्बे के दरवाजे के पास खड़ीं थीं और झपकी आने की वजह से वह चलती ट्रेन से गिर गईं।

उन्होंने बताया कि यह घटना मालदा टाउन स्टेशन से ट्रेन के रवाना होने के कुछ देर बाद भगबानपुर रेल फाटक और श्रीपुर रेल फाटक के बीच हुई। महिला के सहयात्रियों ने तत्काल ट्रेन की जंजीर खींची। रेलवे पुलिस तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंची और जुवाली को अस्पताल लेकर गई लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शरीर पर गहरे जख्म के निशान थे।

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि जुवाली पिछले दो महीने से पुणे में फंसी हुई थीं और वह अब अपने घर लौट रही थीं। उनके परिवार को इसकी सूचना दे दी गई है।

प्रधान ने बताया कि एक अन्य घटना में पदातिक एक्सप्रेस से कोलकाता से जलपाईगुड़ी जा रही 62 वर्षीय एक महिला की ट्रेन में मौत हो गई। रीता शेरपा नाम की महिला दार्जिलिंग की रहनेवाली थीं और मालदा टाउन स्टेशन से ट्रेन के रवाना होने के कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई।

उनकी मौत के पीछे की वास्तविक वजह जानने की कोशिश जारी है और उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

shramik special train
Women died in shramik train
IRCTC
train accidents

Related Stories

पाकिस्तान में रेल दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 65 हुई

पूर्वी ताइवान में ट्रेन हादसा : 34 लोगों की मौत, कई घायल

महाराष्ट्र से पैदल ही अपने गांव-घर लौट रहे 14 प्रवासी मज़दूरों की मालगाड़ी से कुचलकर मौत

लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, 15 घायल

कानपुर के पास पूर्वा एक्सप्रेस पटरी से उतरी, कई घायल


बाकी खबरें

  • bhasha
    न्यूज़क्लिक टीम
    ओमिक्रोन सबक़: कोरोना अमीर-गरीब देश में फ़र्क़ नहीं करता, अफ्रीका को छोड़ना महंगा पड़ा
    01 Dec 2021
    "पड़ताल दुनिया भर की" में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने ओमिक्रोन के दुनिया पर मंडराते ख़तरे को जोड़ा अफ्रीका की अनदेखी से और इस पर बात की न्यूज़क्लिक के प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ से।
  • sudha bhardwaj
    न्यूज़क्लिक टीम
    एल्गार परिषद मामले में सुधा भारद्वाज को ज़मानत, सरकार के पास मृत किसानों के नहीं हैं आंकड़े और अन्य
    01 Dec 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी सुधा भारद्वाज को मिली ज़मानत, सरकार के पास नहीं हैं मृत किसानों के आंकड़े और अन्य ख़बरों पर।
  • Sudha Bharadwaj gets bail in Elgar Parishad case
    न्यूज़क्लिक टीम
    एल्गार परिषद मामले में सुधा भारद्वाज को ज़मानत मिली
    01 Dec 2021
    बंबई उच्च न्यायालय ने एल्गार परिषद माओवादी संबंध मामले में वकील सुधा भारद्वाज को बुधवार को जमानत प्रदान कर दी। अदालत ने भारद्वाज को इस आधार पर जमानत प्रदान कि उनके खिलाफ निश्चित अवधि में आरोपपत्र…
  • mamta
    न्यूज़क्लिक टीम
    ममता बनर्जी की प्रशांत-पॉलिटिक्स और भाजपा की मौज!
    01 Dec 2021
    प. बंगाल में भाजपा के विरुद्ध शानदार चुनावी जीत के बाद टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी की सियासत का रास्ता कुछ बदलता नज़र आ रहा है।
  • CPIM PORTEST
    न्यूज़क्लिक टीम
    दिल्ली: अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ते हमलों के विरोध में माकपा का प्रदर्शन
    01 Dec 2021
    आज 1 दिसंबर को दिल्ली के संसद से कुछ ही दूरी संसद मार्ग पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी CPI(M) ने पूरे देश में और खासकर राजधानी के आसपास के इलाकों में अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ते…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License