NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति
मज़दूर-किसान, मछुआरे और हॉकर्स: 26 नवंबर को सभी की हड़ताल की तैयारी
महाराष्ट्र में औपचारिक क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारी, जिनमें निगमों में काम करने वाले कर्मचारी भी शामिल हैं, वे भी अपनी काम करने की जगहों से हड़ताल का समर्थन करेंगे।
अमय तिरोदकर
24 Nov 2020
 26 नवंबर
प्रतीकात्मक तस्वीर

महाराष्ट्र में संविधान दिवस के मौके पर हर जिले के कलेक्टर कार्यालय के सामने हज़ारों लोगों के जुटने की संभावना है। यह जमावड़ा कई संगठनों की मांग पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कामगारों और किसानों की एकता का प्रदर्शन किया जाएगा।

राज्य के श्रम संगठनों ने गुरुवार को औद्योगिक इलाकों में पूर्ण बंद की योजना बनाई है, वहीं किसान संगठन दिल्ली की तरफ कूच करेंगे। औपचारिक क्षेत्र में काम करने वाले या जिन्हें निगमों ने नौकरी दी है, वे भी अपनी काम की जगहों से हड़ताल में हिस्सा ले रहे होंगे।

शनिवार को ऑल इंडिया किसान सभा के डॉ अशोक धवाले, किसानों के नेता राजू शेट्टी, सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर, किशोर धमाले, INTUC नेता जयप्रकाश छाजेड़, मुंबई यूनियन लीडर शंकर साल्वी, ट्रेड यूनियनवादी उदय भट्ट, जन आंदोलनंची संघर्ष समिति के संयोजक विश्वास उतागी एक बैठक में शामिल हुए, जिसमें विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई गई।

JASS के संयोजक उतागी कहते हैं, "हम सभी जिलों के लिए तैयारी कर रहे हैं। संगठन के सदस्य कर्मचारियों, किसानों और मज़दूरों को इकट्ठा कर रहे हैं। हर जगह पोस्टर और बैनर लगाए जा रहे हैं। वे लोग पूरे दिन कलेक्टोरेट ऑफिस पर प्रदर्शन करेंगे।"

यह भी तय किया गया है कि किसान संगठन राज्य की हर तहसील में प्रदर्शन करेंगे। डॉ धावाले कहते हैं, "हजारों किसान दिल्ली में दो दिन के प्रदर्शन में हिस्सा लेने जाएंगे। ठीक इसी वक़्त किसान राज्य की हर तहसील और हर क्षेत्रीय कार्यालय पर दो दिन तक प्रदर्शन करेंगे। वे एक मेमोरेंडम जमा करेंगे, जिसमें नए किसान कानून को वापस लिए जाने की मांग होगी।"

इस बार स्ट्रीट वेंडर्स यूनियन, रियल एस्टेट कामग़ारों की यूनियन, कुलियों की यूनियन भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हो रही हैं। सर्व श्रमिक संगठन के नेता उदय भट्ट ने न्यूज़क्लिक को बताया, "लॉकडाउन के चलते असंगठित क्षेत्र पर बहुत असर पड़ा है। हमारी मांग है कि जब तक महामारी की स्थिति खत्म नहीं हो जाती, तब तक हर मज़दूर को 7500 रुपये दिए जाएं। हमारी आशा है कि सरकार इन मांगों पर ध्यान देगी और इन्हें मानेगी। यह हड़ताल केंद्र सरकार को चेतावनी है। यह प्रदर्शन अब मजबूत और व्यापक होता जाएगा।"

नेशनल अलायंस फॉर पीपल्स मूवमेंट (NAPM) की नेता मेधा पाटकर और दूसरे सदस्य भी 26 नवंबर को होने वाले प्रदर्शनों में हिस्सा लेंगे। उन्होंने नर्मदा बांध परियोजना से प्रभावित लोगों से भी प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए कहा है। उन्होंने कहा, "मोदी सरकार का आर्थिक मॉडल कमजोर और समाज के सबसे वंचित तबके के लोगों को दबाता जा रहा है। हमारी लड़ाई संसाधनों की इस अंधाधुंध लूट, मज़दूरों के अपमान के खिलाफ़ है। हम भारत की शांति और सौहार्द्र को बिगाड़ने वाली सांप्रदायिक विचारधारा और आम लोगों के अधिकारों को कमज़ोर किए जाने के ख़िलाफ़ है।"

राज्य के तटीय इलाकों के मछुआरों ने भी हड़ताल में भाग लेने और डीजल दरों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के ख़िलाफ़ प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। उन्होंने अपने काम को एक दिन के लिए रोकने का ऐलान किया है। फिशरमैन एक्शन कमेटी के सचिव महेंद्र पराडकर ने कहा कि सभी 6 तटवर्ती जिलों के मछुआरे इस हड़ताल का समर्थन करेंगे। वह कहते हैं, "किसानों और मज़दूरों की तरह हम भी सरकारी नीतियों की वजह से कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं। डीजल की बढ़ती कीमतों के अलावा, दूसरे मुद्दे जैसे फारसी जाल, LED फिशिंग और कानूनों को तोड़कर किए जा रहे अंतर्राज्यीय मछली शिकार से छोटे मछुआरे बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।"

राज्य की राजधानी मुंबई में सबसे बड़ी हॉकर्स यूनियन के नेता शंकर साल्वी का कहना है कि मौजूदा आर्थिक स्थिति ने समाज के छोटे वर्गों के हितों को सबसे बुरे तरीके से प्रभावित किया है। वह कहते हैं, "कोई व्यापार ही नहीं है। हम लगातार राहत पैकेजों के बारे में सुनते हैं, लेकिन उन्हें कहां लागू किया जा रहा है? भारत में असली आत्मनिर्भर किसी शहर का हॉकर होता है। लेकिन उसकी कोई परवाह नहीं कर रहा है। यह सरकार हॉकर्स की रीढ़ की हड्डी तोड़ने पर आमादा है।"

इस लेख को मूल अंग्रेज़ी में पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

Workers, Farmers, Fishermen and Hawkers: All Gear up for Strike on 26th

Nov 26-27 Strike
general strike
farmers protest
New Farm Laws
AIKSCC
Modi government
Maharashtra
Mumbai
Worker-Peasant Unity
AIKS
JASS
Medha patkar

Related Stories

गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया

राम सेना और बजरंग दल को आतंकी संगठन घोषित करने की किसान संगठनों की मांग

विशाखापट्टनम इस्पात संयंत्र के निजीकरण के खिलाफ़ श्रमिकों का संघर्ष जारी, 15 महीने से कर रहे प्रदर्शन

देशव्यापी हड़ताल: दिल्ली में भी देखने को मिला व्यापक असर

देशव्यापी हड़ताल का दूसरा दिन, जगह-जगह धरना-प्रदर्शन

मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ भारत बंद का दिखा दम !

देशव्यापी हड़ताल : दिल्ली एनसीआर के औद्योगिक क्षेत्रों में दिखा हड़ताल का असर

क्यों मिला मजदूरों की हड़ताल को संयुक्त किसान मोर्चा का समर्थन

पूर्वांचल में ट्रेड यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के बीच सड़कों पर उतरे मज़दूर

देशव्यापी हड़ताल के पहले दिन दिल्ली-एनसीआर में दिखा व्यापक असर


बाकी खबरें

  • अनीस ज़रगर
    'स्टेटहुड और चुनाव में संबंध नहीं' : जेकेपीसी नेता सज्जाद लोन
    02 Jul 2021
    सज्जाद लोन ने यह भी कहा कि पहले भी चुनाव के बहिष्कार से कुछ हासिल नहीं हुआ है और वह चुनाव में शामिल होंगे।
  • covid
    सुबोध वर्मा
    कोविड-19 महामारी से उबरने के लिए हताश भारतीयों ने लिया क़र्ज़ और बचत का सहारा
    02 Jul 2021
    असल में लोगों ने मौजूदा संकट से पार पाने के लिए अपने भविष्य की सुरक्षा के लिए जमा की बचत का सहारा लिया है। और सरकार ख़ामोश होकर बस देखती रही।
  • सागरिका किस्सू
    'हम किसी की संपत्ति नहीं हैं' : कश्मीर में सिख महिला की जल्दबाज़ी में शादी पर जम्मू-कश्मीर की महिलाओं की प्रतिक्रिया
    02 Jul 2021
    महिला द्वारा दिये गए बयान की सारी बातें अभी पता नहीं चली हैं, मगर कथित तौर पर यह सारा नरेटिव सिख मर्द और उनके सामाजिक-धार्मिक संगठन नियंत्रित कर रहे हैं जिसकी वजह से महिला की मर्ज़ी के बारे में सवाल…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में कोरोना से अब तक 4 लाख से ज़्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई
    02 Jul 2021
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 46,617 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 4 लाख 58 हज़ार 251 हो गयी है।
  • रौनक छाबड़ा
    ओएफ़बी: अनिश्चितकालीन हड़ताल से पहले, केंद्र ने ख़ुद को 'आवश्यक रक्षा सेवाओं' के श्रमिकों को दंडित करने का अधिकार दिया
    02 Jul 2021
    रक्षा फ़ेडरेशन्स ने अध्यादेश को - एस्मा की तर्ज पर बनाया 'क्रूर' और 'कठोर' क़ानून बताया है; उन्होंने इस संबंध में भविष्य की कार्रवाई पर चर्चा करने के लिए गुरुवार शाम को बैठक की।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License