NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अब दयाल सिंह कॉलेज को बर्बाद करने की साज़िश?
दिल्ली के दयाल सिंह कॉलेज के चेयरमैन ने कॉलेज पर किया एक दिन का कब्ज़ा, प्रिंसिपल को किया निलंबित।
न्यूजक्लिक रिपोर्ट
25 Sep 2018
दयाल सिंह कॉलेज

दिल्ली के बड़े शिक्षा संस्थान दयाल सिंह कॉलेज में स्थिति नाज़ुक बनी हुई है। सोमवार को पूरा दिन कॉलेज का गेट बंद रहा और सैकड़ों छात्र, शिक्षक और खुद प्रिंसिपल को बाहर रहना पड़ा। आरोप है कि गेट पर चेयरमैन के बाउंसर और एबीवीपी के छात्रों ने शिक्षकों और छात्रों के साथ बदसलूकी और मारपीट की और पुलिस वहां तमाशा देखती रही।

यह पूरा मामला तब गरमाया जब कॉलेज के चेयरमैन अमिताभ सिन्हा ने सोमवार को जीबीएम (जनरल बॉडी मीटिंग) बुलाई और मनमानी से कॉलेज को बंद करा दिया। छात्रों का कहना है कि उन्हें कॉलेज बंद किये जाने की जानकारी नहीं थी, इसीलिए वहां सैकड़ों की संख्या में छात्र बाहर इकठ्ठा हो गये। छात्रों का आरोप है कि चेयरमैन इस मीटिंग के ज़रिये अध्यक्ष पद से हटाए गए एबीवीपी के छात्र को फिर से बहाल करने का प्रयास कर रहे थे। 

दरअसल कॉलेज में 12 सितम्बर को ही चुनाव हुए हैं और इसमें एबीवीपी के उम्मीदवार रोहन अवाना जीते थे। लेकिन उन पर नियमों के उल्लंघन करने के आरोप सिद्ध हुए। सूत्र बताते हैं कि उन्होंने बिना अनुमति के एक बड़ी रैली निकाली और आचार संहिता और दूसरे नियमों के उल्लंघन किया। इस वजह से दयाल सिंह कॉलेज के प्रिंसिपल आई इस बक्शी ने उन्हें बर्खास्त कर दिया। बर्खास्तगी के नोटिस के बाद चेयरमैन ने भी एक नोटिस जारी किया जिसमें इस मामले को बेहतर तरीके से सुलझाने की बात कही गयी। यही वजह है कि यह जीबीएम बुलाई गयी थी। कॉलेज के चेयरमैन अमिताभ सिन्हा संघ से जुड़े हुए हैं और बीजेपी के प्रवक्ता भी रह चुके हैं। इसीलिए इस मामले में पक्षपात के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। 

दिल्ली विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार हर कॉलेज में कॉलेज के प्रिंसिपल ही इलेक्शन अफसर नियुक्त किये गए थे। किसी भी कॉलेज के चेयरमैन की कॉलेज के चुनावों में कोई भूमिका नहीं होती। यही वजह है कि प्रिंसिपल आईके बक्शी ने इस जीबीएम को गैर कानूनी घोषित किया और इसका बहिष्कार किया। 

छात्रों के अनुसार सोमवार सुबह 8 बजे जब वह कॉलेज पहुँचे तो अजीब नज़ारा देखा। गेट पर एबीवीपी के छात्र और बाउंसर थे। उन्होंने छात्रों और शिक्षको के  साथ बदसलूकी और मारपीट की। प्रिंसिपल जब वहाँ पहुंचे तो उन्होंने पुलिस से इस मामले में दखल देने को कहा। लेकिन पुलिस का कहना था कि यह उनका अन्दरूनी मामला है और पुलिस इसमें कुछ नहीं कर सकती। जबकि छात्रों द्वारा सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो में भी देखा जा सकता है कि छात्रों और शिक्षकों के साथ लगातार मारपीट और बदसलूकी हो रही थी। दयाल सिंह कॉलेज में फिज़िक्स के शिक्षक नवीन गौड़ के हाथों को बाउंसरों ने इतनी ज़ोर से मोड़ा कि वह काफी चोटिल हो गये । इस मामले के खिलाफ लोधी कॉलोनी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज़ की गयी है।

बाहर करीब 300 छात्र मौजूद थे और 50 शिक्षक। छात्रों ने चेयरमैन के खिलाफ नारे लगाए और कुछ शिक्षकों ने छात्रों को सम्बोधित किया। शाम तक सब वापस चले गए। बताया जा रहा है कि जीबीएम में प्रिंसिपल को हटाने और शाम के बैच के प्रिंसिपल को सुबह भी नियुक्त किये जाने का फरमान जारी किया गया है। यह छात्रों और शिक्षकों को मंज़ूर नहीं है और सूचना मिलने तक शिक्षक आगे के संघर्ष के लिए योजना बना रहे थे। 

दयाल सिंह कॉलेज के हिंदी के शिक्षक राजीव कुंवर ने कहा "कॉलेज के लोकतंत्र को पूरी तरीके से  ख़त्म किया जा रहा है। लोकतान्त्रिक ढाँचे की जगह तानाशाही को लाया जा रहा है। अगर प्रशासन इसके खिलाफ कुछ नहीं करता तो कॉलेज पूरी तरह बर्बाद हो सकता है।"

लेकिन यह पहली बार नहीं है जब दयाल सिंह कॉलेज में माहौल इस तरह गरमाया हो। इस साल जनवरी में कॉलेज के छात्र कॉलेज के विभाजन के खिलाफ एक सभा कर रहे थे, तब एबीवीपी के कुछ छात्रों ने वहाँ आकर मारपीट की। हालांकि उन्हें वहाँ से खदेड़ दिया गया लेकिन छात्रों का कहना था कि इन्हें चेयरमैन द्वारा ही शह मिली हुई थी। छात्रों के विरोध के चलते फिलहाल कॉलेज का बँटवारा नहीं हुआ है। इस मामले को लेकर भी कॉलेज के शिक्षक कोर्ट गए थे।

इसके साथ ही कोशिश यह भी की गयी थी कि कॉलेज का नाम दयाल सिंह कॉलेज से बदलकर वंदे मातरम कॉलेज कर दिया जाए। जो भी इसका विरोध करता उसे 'देशद्रोही' कह देने का दौर भी चला। लेकिन आख़िरकार विरोध के चलते इस फैसले से पीछे हटना पड़ा।

फिलहाल छात्रों और शिक्षकों का कहना है कि वह चेयरमैन के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे। शिक्षकों के हड़ताल पर जाने के आसार हैं। छात्र -शिक्षक यह माँग कर रहे हैं कि अमिताभ सिन्हा को चेयरमैन के पद से हटाया जाए। 

dyal singh college
Delhi
Delhi University
students
College Teacher
ABVP

Related Stories

कार्टून क्लिक: उनकी ‘शाखा’, उनके ‘पौधे’

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग

अलीगढ़ : कॉलेज में नमाज़ पढ़ने वाले शिक्षक को 1 महीने की छुट्टी पर भेजा, प्रिंसिपल ने कहा, "ऐसी गतिविधि बर्दाश्त नहीं"

दिल्ली: रामजस कॉलेज में हुई हिंसा, SFI ने ABVP पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिसिया कार्रवाई पर भी उठ रहे सवाल

धनशोधन क़ानून के तहत ईडी ने दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ़्तार किया

दिल्ली: दलित प्रोफेसर मामले में SC आयोग का आदेश, DU रजिस्ट्रार व दौलत राम के प्राचार्य के ख़िलाफ़ केस दर्ज

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

डीयूः नियमित प्राचार्य न होने की स्थिति में भर्ती पर रोक; स्टाफ, शिक्षकों में नाराज़गी

बच्चों को कौन बता रहा है दलित और सवर्ण में अंतर?


बाकी खबरें

  • स्टालिन और मोदी
    नीलाम्बरन ए
    मोदी-स्टालिन मुलाकात: संघवाद और राज्य की स्वायत्तता अब अहम मसले हो सकते हैं  
    17 Jun 2021
    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन 13 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक पत्र लिख कर उनसे हाइड्रोकॉर्बन एक्सप्लोरेशन के लिए मांगी गई निविदाओं को राज्य के कानून का ‘उल्लंघन’ बताते हुए उसको…
  • दिल्ली: अदालत ने बिना राशन कार्ड वाले लाभार्थियों की सीमा को चुनौती देने वाली अर्ज़ी पर दिल्ली सरकार से जवाब तलब किया
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: अदालत ने बिना राशन कार्ड वाले लाभार्थियों की सीमा को चुनौती देने वाली अर्ज़ी पर दिल्ली सरकार से जवाब तलब किया
    17 Jun 2021
    “27 मई के संबंधित दिशानिर्देश में इस योजना के तहत लाभार्थियों की 20 लाख की मनमानी सीमा तय कर दी गयी है। बीस लाख की इस सीमा का कोई तर्कसंगत आधार नहीं जान पड़ता है। इस योजना के तहत जिन लोगों को लाभों…
  • किसान आंदोलन: ट्रेड यूनियनों ने किया 26 जून के ‘कृषि बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ आह्वान का समर्थन
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    किसान आंदोलन: ट्रेड यूनियनों ने किया 26 जून के ‘कृषि बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ आह्वान का समर्थन
    17 Jun 2021
    केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच निरंतर सक्रिय रूप से एसकेएम की तीन कृषि कानूनों और बिजली विधेयक को निरस्त करने तथा एमएसपी को कानूनी गारंटी देने की मांगों का समर्थन करता रहा है। एकजुटता और…
  • हरियाणा में आशा कार्यकर्ताओं ने निगरानी रखे जाने के डर से सरकार के ट्रैकिंग ऐप को नकारा
    सागरिका किस्सू
    हरियाणा में आशा कार्यकर्ताओं ने निगरानी रखे जाने के डर से सरकार के ट्रैकिंग ऐप को नकारा
    17 Jun 2021
    हाल के दिनों में आशा कार्यकर्ताओं को अपने दैनिक लक्ष्यों को अपडेट करने के लिए एमडीएम 360 शील्ड नामक एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के लिए कहा गया था। यह एप्लीकेशन संबंधित अधिकारियों को कार्यकर्ताओं की…
  • RBI
    भाषा
    कोविड महामारी की दूसरी लहर में लोगों का बैंक जमा घटा, हाथ में रखी नकदी भी कम हुई: आरबीआई लेख
    17 Jun 2021
    लेख में कहा गया है कि बैंक कर्ज की तुलना में बैंक जमा में गिरावट की दर भी अधिक रही है। यह बताता है कि इस बार बैंकों में जमा की जाने वाली घरेलू बचत घटी है। यह पहली लहर के दौरान देखी गई बचत में वृद्धि…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License