NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अर्थव्यवस्था
अदालत की अवमानना के बाद आरकॉम की दिवालिया प्रक्रिया अपनाने की घोषणा
वर्ष 2018 के मई महीने में एनसीएलटी ने आरकॉम मामले में कॉर्पोरेट इन्सॉल्वेंसी रिज़ॉल्यूशन प्रक्रिया शुरू की जिस पर एनसीएलएटी ने रोक लगा दिया था। इससे कंपनी के प्रबंधन को मामले को हल करने का मौका मिल गया।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
04 Feb 2019
R.COM
IMAGE COURTESY- NDTV

अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (आरकॉम) ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल की मुंबई बेंच के समक्ष स्वैच्छिक दिवालियापन प्रक्रिया के लिए आवेदन करने की घोषणा की। कंपनी ने इसकी घोषणा एक फरवरी को की है। यह घोषणा अपने लेनदारों को लगभग 46,000 करोड़ का क़र्ज़ अदा करने के लिए 'मुद्रीकरण और संकल्प योजना’ को शुरु करने के इसके फैसले को लेकर एक आकस्मिक परिवर्तन है।

यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब आरकॉम अक्टूबर में दिए गए सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश का पालन करने में विफल रही है जिसमें अदालत ने टेलीकॉम इक्विप्मेंट मैन्यूफैक्चर एरिक्सन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को ब्याज सहित 550 करोड़ रुपए बकाया देने का आदेश दिया था। टेलीकॉम इक्विप्मेंट मैन्यूफैक्चर एरिक्सन इसके परिचालन लेनदारों में से एक है। हाल ही में आरकॉम को उस वक़्त एक और झटका लगा जब दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने एक बार फिर अनिल अंबानी के भाई मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली R.GIO को उसके स्पेक्ट्रम बिक्री करने को अस्वीकार कर दिया था क्योंकि R.GIO ने आरकॉम के किसी भी पिछले बकाया का देनदार होने से साफ तौर पर इनकार कर दिया।

यदि एनसीएलटी आरकॉम की याचिका को स्वीकार करता है तो कंपनी को क़र्ज़ की अदायगी पर 180 दिन का ऋण स्थगन (90 दिन तक की और छूट) दिवालिया संरक्षण मिल जाएगा। आरकॉम के लेनदारों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, चाइना डेवलपमेंट बैंक, यूनियन बैंक, केनरा बैंक, आईडीबीआई बैंक, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक और एचएसबीसी सहित अन्य बैंक शामिल हैं।

आरकॉम ने शुक्रवार को कहा कि "एनसीएलटी के माध्यम से समाधान सभी हितधारकों के सर्वोत्तम हित में है जो अदालत द्वारा मंज़ूर किए गए एक समयबद्ध प्रक्रिया के माध्यम से अंतिम स्थिति, निश्चितता और पारदर्शिता सुनिश्चित करता है।" कंपनी ने दावा किया कि एक आम परिसंपत्ति संकल्प योजना और कई क़ानूनी चुनौतियों के लिए इसके ऋण दाताओं के बीच अंतर जैसे कारकों ने इसे दिवालियापन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर किया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल मई महीने में एनसीएलटी ने स्वीकार किया था कि एरिक्सन द्वारा दायर एक याचिका के बाद आरकॉम और इसकी दो सहायक कंपनियां रिलायंस टेलिकॉम लिमिटेड (आरएलटी) तथा रिलायंस इंफ्राटेल लिमिटेड (आरआईएल) इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड 2016 (आईबीसी) के तहत समाधान प्रक्रिया करना चाहती है। एनसीएलटी ने इसी महीने में कॉर्पोरेट इन्सॉल्वेंसी रिजॉल्यूशन प्रोसेस शुरू करने के लिए इंटरिम रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल्स (आईआरपी) की भी नियुक्ति की थी। जब आरकॉम ने इस आदेश को नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (एनसीएलएटी) में चुनौती दी तो एनसीएलटी के आदेश पर रोक लगा दी गई और कंपनी के प्रबंधन को उसका बकाया क़र्ज़ अदा करने और संचालन की अनुमति दे दी गई।

पिछले कुछ महीनों में आरकॉम अपना बकाया क़र्ज़ अदा करने के लिए 18,100 करोड़ रुपए में सौदा कर स्पेक्ट्रम, फाइबर तथा बुनियादी ढांचा सहित अपनी अन्य संपत्ति R.GIO को बेचने की कोशिश कर रही थी। इस सौदे का कुछ हिस्सा (टावरों और फाइबर की बिक्री) भी पूरा हो गया और आरकॉम को लगभग 3,000 करोड़ रुपए प्राप्त हो गया। लेकिन कंपनी एरिक्सन (सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद) को भुगतान करने में देरी करती रही। इसके बजाय इसने लाइसेंस और स्पेक्ट्रम रद्द होने के ख़तरे को लेकर डीओटी के 774 करोड़ रुपए की बैंक गारंटी को जारी रखा।

हालांकि आरकॉम के स्वैच्छिक दिवालिया प्रारंभ होने से इसके प्रवर्तकों को आईबीसी के तहत कंपनी को क़ायम रखने की अधिक संभावना है।

 

 

 

 

 

 

R.COM
reliance industry
RELIANCE COMMUNICATION
BANKRUPTCY
INSOLVENCY

Related Stories

धन्नासेठों की बीमार कंपनियों से पैसा वसूलने वाला क़ानून पूरी तरह बेकार

लवासा बैंकरप्सी : NCLT ने देनदारों को ''संगठित औद्योगिक दिवाला प्रक्रिया'' अपनाने का आदेश दिया

अक्टूबर में तीन एजेंसियों ने पतंजलि की ''बैंक ऋण सुविधा'' की रेटिंग गिराई

उद्योगपति-राजनेता और अफसर : ये गठजोड़ क्या कहता है?

अनिल अंबानी को 4 हफ्ते में 453 करोड़ चुकाने के आदेश, वरना होगी जेल

अरुंधति, लोकपाल और रिलायंस : पूर्व सचिव ने उठाए गंभीर सवाल लेकिन सरकार खामोश

अरुंधति भट्टाचार्य और रिलायंस : सवाल नैतिकता का है


बाकी खबरें

  • Antony Blinken
    एम. के. भद्रकुमार
    रूस को अमेरिकी जवाब देने में ब्लिंकन देरी कर रहे हैं
    21 Jan 2022
    रूस की सुरक्षा गारंटी देने की मांगों पर औपचारिक प्रतिक्रिया देने की समय सीमा नजदीक आने के साथ ही अमेरिकी कूटनीति तेज हो गई है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के क़रीब साढ़े तीन लाख नए मामले सामने आए
    21 Jan 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के साढ़े तीन लाख के क़रीब यानी 3,47,254 नए मामले सामने आए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 5.23 फ़ीसदी यानी 20 लाख 18 हज़ार 825 हो गयी है।
  • jute mill
    रबीन्द्र नाथ सिन्हा
    बंगाल : जूट मिल बंद होने से क़रीब एक लाख मज़दूर होंगे प्रभावित
    21 Jan 2022
    नौ प्रमुख ट्रेड यूनियनों ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से हस्तक्षेप की मांग की है।
  • online education
    सतीश भारतीय
    ऑनलाइन शिक्षा में विभिन्न समस्याओं से जूझते विद्यार्थियों का बयान
    21 Jan 2022
    मध्यप्रदेश के विद्यार्थियों और शिक्षकों की प्रतिक्रियाओं से स्पष्ट ज्ञात हो रहा है कि इस वक्त ऑनलाइन शिक्षा एक औपचारिकता के रूप में विद्यमान है। सरकार ने धरातलीय हकीकत जाने बगैर ऑनलाइन शिक्षा कोरोना…
  • Ukraine
    न्यूज़क्लिक टीम
    पड़ताल दुनिया भर कीः यमन का ड्रोन हमला हो या यूक्रेन पर तनाव, कब्ज़ा और लालच है असल मकसद
    20 Jan 2022
    'पड़ताल दुनिया भर की' में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबु धाबी पर किये ड्रोन हमले की असल कहानी पर प्रकाश डाला न्यूज़क्लिक के प्रधान संपादक…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License