NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
आंदोलन
उत्पीड़न
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति
लखीमपुर के बाद अंबाला में भी भाजपा नेता पर लगे किसानों को गाड़ी से कुचलने का आरोप
किसानों ने आरोप लगाया है कि अंबाला के नारायणगढ़ में वरोध कर रहे उनके काफिले पर भी गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की गई। गाड़ी चढ़ाने का आरोप भाजपा सांसद नायब सैनी पर लग रहा है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
07 Oct 2021
kisan
Image courtesy : Haryana Congress

हरियाणा: अभी देश  उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी हत्याकांड से उबरा भी नहीं था कि आज यानि गुरूवार को हरियाणा में भी किसान संगठनों ने दावा किया कि विरोध कर रहे किसानों पर भाजपा सांसद के क़ाफिले ने उन पर गाड़ी चढ़ा दी।  इस मुद्दे पर मुख्य विपक्षी कांग्रेस ने आरोप लागते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नायब सैनी के काफिले ने अंबाला के नारायणगढ़ में विरोध कर रहे किसान पर गाड़ी चढ़ा दी।  किसान संगठनों का दावा है कि यह हमला एक साज़िश के तहत किया गया है। इसको लेकर एक शिकायत थाने में भी दी गई है।

क्या है पूरा मामला?

मिल रही जानकारी के मुताबिक गुरूवार को हरियाणा के अंबाला जिले के नारायणगढ़ में  एक सम्मान समरोह में खेल मंत्री संदीप सिंह और कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नायब सैनी पहुंच थे। इसकी जानकारी  जैसे ही किसानों को मिली तो किसान कार्यक्रम का विरोध करने पहुंच गए। किसानों ने जमकर नारेबाजी की और सड़क पर काले झंडे लेकर उनका विरोध शुरू कर दिया। इस विरोध में एक किसान घायल भी हो गया। किसान ने आरोप लगाया है कि उसके ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की गई। काफिले की आखिरी गाड़ी द्वारा किसान भवन प्रीत को टक्कर मारने का आरोप है। भवनप्रीत ने ही स्थानीय थाने में लिखित शिकायत की है। हालांकि अभी इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज़ नहीं हुई है। किसानों का कहना है कि घायल किसान को सांसद  काफ़िले में शामिल इनोवा गाड़ी ने कुचलने की कोशिश की थी।  

 हरियाणा कांग्रेस ने भाजपा पर हमला करते हुए ट्वीट कर लिखा, “कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नायब सैनी के क़ाफ़िले ने अंबाला के नारायणगढ़ में विरोध कर रहे किसान पर चढ़ाई गाड़ी, ऐसे अमानवीय कृत्य के लिए जनता कभी माफ नहीं करेगी। किसानों पर अत्याचार बर्दाश्त करने लायक नहीं है, भाजपाई अहंकार का नाश होगा।”

कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नायब सैनी के क़ाफ़िले ने अंबाला के नारायणगढ़ में विरोध कर रहे किसान पर चढ़ाई गाड़ी, ऐसे अमानवीय कृत्य के लिए जनता कभी माफ नहीं करेगी।

किसानों पर अत्याचार बर्दाश्त करने लायक नहीं है, भाजपाई अहंकार का नाश होगा। pic.twitter.com/ZvpwBG6GWL

— Haryana Congress (@INCHaryana) October 7, 2021

बता दें कि किसान संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में किसान पिछले दस महीनों से विवादित तीन कृषि कानूनों के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी दौरान ही एसकेएम ने देशभर में भाजपा के मंत्री और नेताओं के सार्वजानिक कार्यक्रम का विरोध करने का एलान कर रखा है। इसी के तहत किसान देशभर में भाजपा नेताओं का विरोध कर रहे हैं। इससे पहले रविवार को यूपी के लखीमपुर खीरी में प्रदर्शन कर रहे किसानों को गाड़ी से कुचलने का मामला सामने आया था। कुछ वीडियो भी आए हैं जिनमें साफतौर पर दिख रहा है कि किसानों का एक काफिला हाथों में काले झंडे लिए लिए सड़क पर चल रहा था कि तभी पीछे से किसानों को एक गाड़ी रौंदते हुए आगे निकल जाती है।

Lakhimpur
Ambala
Haryana
BJP
farmers protest
agrarian crisis

Related Stories

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

राम सेना और बजरंग दल को आतंकी संगठन घोषित करने की किसान संगठनों की मांग

रुड़की से ग्राउंड रिपोर्ट : डाडा जलालपुर में अभी भी तनाव, कई मुस्लिम परिवारों ने किया पलायन

हिमाचल प्रदेश के ऊना में 'धर्म संसद', यति नरसिंहानंद सहित हरिद्वार धर्म संसद के मुख्य आरोपी शामिल 

ग़ाज़ीपुर; मस्जिद पर भगवा झंडा लहराने का मामला: एक नाबालिग गिरफ़्तार, मुस्लिम समाज में डर

लखीमपुर हिंसा:आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करने के लिए एसआईटी की रिपोर्ट पर न्यायालय ने उप्र सरकार से मांगा जवाब

टीएमसी नेताओं ने माना कि रामपुरहाट की घटना ने पार्टी को दाग़दार बना दिया है

चुनाव के रंग: कहीं विधायक ने दी धमकी तो कहीं लगाई उठक-बैठक, कई जगह मतदान का बहिष्कार

कौन हैं ओवैसी पर गोली चलाने वाले दोनों युवक?, भाजपा के कई नेताओं संग तस्वीर वायरल


बाकी खबरें

  • Chhattisgarh
    रूबी सरकार
    छत्तीसगढ़: भूपेश सरकार से नाराज़ विस्थापित किसानों का सत्याग्रह, कांग्रेस-भाजपा दोनों से नहीं मिला न्याय
    16 Feb 2022
    ‘अपना हक़ लेके रहेंगे, अभी नहीं तो कभी नहीं’ नारे के साथ अन्नदाताओं का डेढ़ महीने से सत्याग्रह’ जारी है।
  • Bappi Lahiri
    आलोक शुक्ला
    बप्पी दा का जाना जैसे संगीत से सोने की चमक का जाना
    16 Feb 2022
    बप्पी लाहिड़ी भले ही खूब सारा सोना पहनने के कारण चर्चित रहे हैं पर सच ये भी है कि वे अपने हरफनमौला संगीत प्रतिभा के कारण संगीत में सोने की चमक जैसे थे जो आज उनके जाने से खत्म हो गई।
  • hum bharat ke log
    वसीम अकरम त्यागी
    हम भारत के लोग: समृद्धि ने बांटा मगर संकट ने किया एक
    16 Feb 2022
    जनवरी 2020 के बाद के कोरोना काल में मानवीय संवेदना और बंधुत्व की इन 5 मिसालों से आप “हम भारत के लोग” की परिभाषा को समझ पाएंगे, किस तरह सांप्रदायिक भाषणों पर ये मानवीय कहानियां भारी पड़ीं।
  • Hijab
    एजाज़ अशरफ़
    हिजाब के विलुप्त होने और असहमति के प्रतीक के रूप में फिर से उभरने की कहानी
    16 Feb 2022
    इस इस्लामिक स्कार्फ़ का कोई भी मतलब उतना स्थायी नहीं है, जितना कि इस लिहाज़ से कि महिलाओं को जब भी इसे पहनने या उतारने के लिए मजबूर किया जाता है, तब-तब वे भड़क उठती हैं।
  • health Department
    एम.ओबैद
    यूपी चुनाव: बीमार पड़ा है जालौन ज़िले का स्वास्थ्य विभाग
    16 Feb 2022
    "स्वास्थ्य सेवा की बात करें तो उत्तर प्रदेश में पिछले पांच सालों में सुधार के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ। प्रदेश के जालौन जिले की बात करें तो यहां के जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक पिछले चार साल से…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License