NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने जॉर्ज फ्लॉयड के नाम वाला पुलिस सुधार बिल पास किया
रिपब्लिकन और राष्ट्रपति ट्रम्प ने इस बिल का विरोध किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 24 जून को बिल को वीटो करने की धमकी दी है।
पीपल्स डिस्पैच
26 Jun 2020
अमेरिका

25 जून को पुलिस हिरासत में जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के ठीक एक महीने के बाद अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रजेन्टेटिव्स) ने उनके नाम वाला एक पुलिस सुधार बिल पारित किया। प्रस्तावित अधिनियम को जॉर्ज फ्लॉयड जस्टिस इन पुलिसिंग एक्ट कहा गया है और पुलिस सुधारों के लिए कुछ व्यापक प्रावधान हैं जिसमें पुलिस कर्मियों को अपने शक्ति के दुरुपयोग के प्रयास में क़ानूनी बाधाओं को समाप्त करना शामिल है।

इस प्रस्तावित अधिनियम में सभी प्रकार के पुलिस दुर्व्यवहारों की जांच के लिए 2.5 बिलियन यूएसडी का फंड उपलब्ध कराया गया है और "नेक होल्ड" के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है जिससे जॉर्ज फ्लॉयड की मौत हो गई। इस विधेयक में कुछ समुदायों में सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस बल के प्रतिस्थापन का भी प्रस्ताव है। यह "नो नॉक" वारंट को समाप्त करने का प्रस्ताव करता है और पुलिस को सरप्लस सैन्य उपकरणों के प्रवाह पर रोक लगाता है।

हालांकि, ये बिल बीएलएम की प्रमुख मांग की चर्चा नहीं करता है जो पुलिस की फंड को रोक रहा है और अन्य सामुदायिक सेवाओं के लिए इस राशि का उपयोग कर रहा है।

इस बिल को डेमोक्रेटिक पार्टी के नियंत्रित वाले सदन में 236 सदस्यों द्वारा इसके पक्ष में मतदान के बाद पारित कर दिया गया जबकि 181 सदस्यों ने इसका विरोध किया। ये मतदान व्यापक रूप से रिपब्लिकन पार्टी के पार्टी लाइन पर डाला गया था जो इस बिल का विरोध कर रही थी। पार्टी लाइन के ख़िलाफ़ सिर्फ तीन रिपब्लिकन गए और इस बिल के पक्ष में मतदान किया।

हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी ने कहा, "जॉर्ज फ्लॉयड जस्टिस एंड पुलिसिंग एक्ट मूल रूप से सुनियोजित नस्लवाद से निपटने के लिए पुलिसिंग की संस्कृति को बदलेगा, पुलिस की बर्बरता पर अंकुश लगाएगा और हमारे पुलिस विभागों में जवाबदेही लाएगा।"

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 24 जून को बिल को वीटो करने की धमकी दी है। रिपब्लिकन पार्टी ने पुलिस सुधार का एक मामूली संस्करण पेश किया है, जिसे सीनेट में पेश किया जाएगा जहां इसका बहुमत है।

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार दोनों संस्करणों के बीच समझौता होने की संभावना है जिसके पहले से ही कुछ सामान्य बिंदु हैं जैसे कि कदाचार के आरोपी अधिकारियों के लिए एक राष्ट्रीय रजिस्ट्री का निर्माण करना। हालांकि, अगर डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन के बीच एक साझा आधार की तलाश करने का प्रयास विफल हो जाता है तो ये बिल कानून नहीं बन पाएगा।

George Floyd
Policing Act
Racism
America
Donand Trump

Related Stories

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

जॉर्ज फ्लॉय्ड की मौत के 2 साल बाद क्या अमेरिका में कुछ बदलाव आया?

क्या दुनिया डॉलर की ग़ुलाम है?

छात्रों के ऋण को रद्द करना नस्लीय न्याय की दरकार है

यूक्रेन में छिड़े युद्ध और रूस पर लगे प्रतिबंध का मूल्यांकन

पड़ताल दुनिया भर कीः पाक में सत्ता पलट, श्रीलंका में भीषण संकट, अमेरिका और IMF का खेल?

प्रधानमंत्री ने गलत समझा : गांधी पर बनी किसी बायोपिक से ज़्यादा शानदार है उनका जीवन 

लखनऊ में नागरिक प्रदर्शन: रूस युद्ध रोके और नेटो-अमेरिका अपनी दख़लअंदाज़ी बंद करें

यूक्रेन पर रूस के हमले से जुड़ा अहम घटनाक्रम

यूक्रेन की बर्बादी का कारण रूस नहीं अमेरिका है!


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2 हज़ार नए मामले, 71 मरीज़ों की मौत
    19 Mar 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,075 नए मामले सामने आए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.06 फ़ीसदी यानी 27 हज़ार 802 हो गयी है।
  • Nehru
    न्यूज़क्लिक टीम
    पैगाम-ए-आज़ादी। जवाहरलाल नेहरु पर लेक्चर अदित्या मुख़र्जी द्वारा। लोकतंत्रशाला
    18 Mar 2022
    पैगाम-ए-आजादी श्रंखला लोकतंत्रशाला और न्यूजक्लिक की एक संयुक्त पहल है, जो हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान पर केंद्रित है। श्रृंखला का यह व्याख्यान जवाहरलाल नेहरू पर केंद्रित होगा और आदित्य…
  • असद शेख़
    ओवैसी की AIMIM, मुसलमानों के लिए राजनीतिक विकल्प या मुसीबत? 
    18 Mar 2022
    यूपी चुनाव के परिणाम आ चुके हैं, भाजपा सरकार बनाने जा रही है, इस परिप्रेक्ष्य में हम ओवैसी की पार्टी से जुड़े तीन मुख्य मुद्दों पर चर्चा करेंगें– पहला ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल…
  • neo librelism
    प्रभात पटनायक
    नवउदारवादी व्यवस्था में पाबंदियों का खेल
    18 Mar 2022
    रूस के ख़िलाफ़ अब तक जो पाबंदियां लगायी गयी हैं, उनमें सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा रूसी बैंकों तथा अन्य वित्तीय संस्थाओं को, पश्चिमी दुनिया के वित्तीय ताने-बाने से काटे जाने का ही है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    विज्ञापन में फ़ायदा पहुंचाने का एल्गोरिदम : फ़ेसबुक ने विपक्षियों की तुलना में "बीजेपी से लिए कम पैसे"  
    18 Mar 2022
    रिपोर्ट्स में पता चला है कि 2019-2020 में हुए दस चुनावों में से नौ में बीजेपी को कांग्रेस की तुलना में विज्ञापनों के लिए फ़ेसबुक पर 29 फ़ीसदी कम कीमत चुकानी पड़ी थी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License