NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
'आई लव मुस्लिम्स' लिखने पर बीजेपी नेता की धमकी से परेशान छात्रा ने की आत्महत्या
बैंगलोर में चिकमंगलूर की मुदीगीर की पुलिस ने रविवार की शाम को अनिल राज जो कि बीजेपी के हिंदू युवा मोर्चा संगठन के नेता है को बीकॉम की छात्रा धन्याश्री की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
प्रीति यादव
09 Jan 2018
love jihad
Image Courtesy : News Nation

बैंगलोर में चिकमंगलूर की मुदीगीर की पुलिस ने रविवार की शाम को अनिल राज जो कि बीजेपी के हिंदू युवा मोर्चा संगठन के नेता है को बीकॉम की छात्रा धन्याश्री की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। खबर के अनुसार धन्याश्री ने शनिवार को अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके पर एक सुसाईड नोट मिला जिसमें बीजेपी नेता अनिल राज समेत चार और लोगों के नाम लिखे थे जिनको धन्याश्री ने अपनी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया। धन्याश्री ने नोट में लिखा कि इस घटना ने उसकी जिंदगी और पढ़ाई-लिखाई को बर्बाद कर दिया है। दरअसल इन पांचों ने शनिवार की शाम को धन्याश्री के घर जाकर उसको और उसकी माँ को डराया और धमकाया। साथ ही धन्याश्री को उसके मुस्लिम दोस्त के साथ घूमने फिरने के लिए मना किया। इन्हीं सब धमकियों से परेशान होकर कर शनिवार शाम को धन्याश्री ने आत्महत्या कर ली।

मामला धन्याश्री और उसके दोस्त संतोष की व्हाटसप पर बातचीत का है जब दोनों बात करते समय हिंदू-मुस्लिम और जाति-धर्म के मुद्दों पर बहस करने लगे। संतोष ने धन्याश्री को मुस्लिमों से दूर रहने के लिए कहा, क्योंकि धन्याश्री की एक लड़के से दोस्ती थी जो कि मुस्लिम है। बहस के दौरान धन्याश्री  ने व्हाटसप मैसेज में लिखा “I LOVE MUSLIMS”  इसी बात से गुस्सा होकर धन्याश्री के दोस्त संतोष ने ये मैसेज सोशल मीडिया पर डाल दिया और साथ ही क्षेत्र के बजरंल दल और विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों को भेज दिया। उसके बाद से ये मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस के अनुसार अरोपी अनिल और बाकि लोगों का कहना है कि धन्याश्री की मुस्लिम लड़के से दोस्ती थी और वो उसके साथ घूमती फिरती थी। आरोपी ने इसे “लव जिहाद” का नाम देकर धन्याश्री और उसकी चेतावनी दी।

पुलिस को सुसाइड नोट के अलावा लड़की का मोबाईल फोन मौके से मिला जिससे पता चला कि लड़की का उसके मुस्लिम दोस्त के साथ एक फ़ोटो है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। पुलिस ने कहा कि आरोपी अनिल के अलावा बाकि चार लोगों की तलाश जारी है जो जिन्होंने लड़की की फ़ोटो को लव जिहाद का एंगल देकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत आत्महत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी कर दी है। 

लव जिहाद
बजरंग दल
धन्याश्री

Related Stories

ABVP ने अपने असली रंग फिर से दिखाए : JNUSU के पूर्व अध्यक्ष पर हमला

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली की सड़कों पर उतरी महिलाएं

हिंदुत्व पेज द्वारा अंतर-धार्मिक वैवाहिक जोड़े की सूची प्रकाशित कर हिंसा भड़काने का प्रयास

किसका साथ, किसका विकास?

साम्प्रदायिकता और सरकार: एक पंथ दो काज का नया उदाहरण

नरोदा पाटिया नरसंहार पीड़ित शकीला बानो की कहानी

लव जिहाद की हकीक़त

उतरती “मोदी लहर” और फासीवाद से मुक़ाबले की गम्भीर होती चुनौती

भगवा ब्रिगेड की राजनीति

विभाजक राजनीति और विकास के भ्रम की हार


बाकी खबरें

  • sudha
    भाषा
    अदालत ने सुधा भारद्वाज को 50,000 रुपये के मुचलके पर जेल से रिहा करने की अनुमति दी
    08 Dec 2021
    बंबई उच्च न्यायालय ने एक दिसंबर को भारद्वाज को तकनीकी खामी के आधार पर जमानत प्रदान कर दी थी और विशेष एनआईए अदालत को उनकी जमानत की शर्तों और रिहाई की तारीख पर फैसला लेने का निर्देश दिया था।
  • DU
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    डीयू कैंपस खोलने की मांग और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विरोध में छात्र-शिक्षकों का प्रदर्शन
    08 Dec 2021
    इस विरोध प्रदर्शन का आह्वान शिक्षक, छात्र, नौजवान और अन्य सामजिक संगठनों के संयुक्त मंच- ऑल इण्डिया फोरम फॉर राइट टू एजुकेशन (AIFRTE) ने किया।
  • cpm
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मध्य प्रदेश: धान और बाजरा उत्पादक किसानों की लूट और खाद के संकट को लेकर माकपा का मुख्यमंत्री को पत्र
    08 Dec 2021
    मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने कहा है कि बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2250 रुपए होने के बावजूद मंडियों में किसानों को 1400 से 1600 रुपए के बीच बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
  • du
    जगन्नाथ कुमार यादव
    डीयू: कैंपस खोलने को लेकर छात्रों के अनिश्चितकालीन धरने को एक महीना पूरा
    08 Dec 2021
    प्रशासन की ओर से पूर्ण रूप से कैंपस खोले जाने को लेकर अभी तक कोई ठोस पहल नहीं की गयी है। हालांकि पीजी एवं स्नातक के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए शोध कार्य, प्रैक्टिकल तथा प्रोजेक्ट वर्क, और शोध…
  • COVID UPDATE
    न्यूज़क्लिक टीम
    देश में 24 घंटों में 8,439 नए मामले, 195 मरीज़ों की मौत
    08 Dec 2021
    दिल्ली: देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन के मामले रोज़ाना बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र समेत 5 राज्यों में ओमिक्रॉन के मामले सामने आए हैं। देश में अब ओमिक्रॉन के कुल मामले बढ़कर 2
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License