NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
विज्ञान
भारत
आईआईएससी के अध्ययन से पता चला, ध्यान देने में दिमाग का कौन सा हिस्सा है जिम्मेदार
भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) में अनुसंधानकर्ताओं ने मस्तिष्क में एक ऐसे हिस्से का पता लगाया है जो इंसान के किसी चीज पर ध्यान देने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। इस नयी खोज से एडीएचडी जैसी समस्या के नये उपचार तरीके विकसित करने में मदद मिल सकती है ।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
13 Sep 2019
mind
Image courtesy:Patrika

भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) में अनुसंधानकर्ताओं ने मस्तिष्क में एक ऐसे हिस्से का पता लगाया है जो इंसान के किसी चीज पर ध्यान देने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। इस नयी खोज से एडीएचडी जैसी समस्या के नये उपचार तरीके विकसित करने में मदद मिल सकती है।

‘अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर’ अथवा एडीएचडी ध्यान देने में कमी की समस्या है।पीएनएएस में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि ध्यान मस्तिष्क की सबसे बाहरी परत के साथ जुड़ा होता है। इसे सेरेब्रल कॉरटेक्स कहा जाता है जो कि जानकारी, सोच, स्मृति, भाषा और चेतना से जुड़ा है।

शोधकर्मियों के मुताबिक, हाल ही में वैज्ञानिकों ने सुपीरियर कोलिकुलस (एससी) कहे जाने वाले मस्तिष्क के मध्यवर्ती हिस्से का ध्यान से संबंध होने की दिशा में अध्ययन किया था। भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरू में सहायक प्रोफेसर और अध्ययन में शामिल देवराजन श्रीधरन ने बताया कि एससी क्रमिक विकास की प्रक्रिया के साथ मस्तिष्क का संरक्षित मध्यवर्ती हिस्सा है। यह मछली, छिपकली, पक्षियों और स्तनधारी जंतुओं सहित सभी कशेरुकी जंतुओं में पाया जाता है।

आंखों के पलक झपकने को नियंत्रित करने में इसकी भूमिका का अध्ययन किया गया।

अध्ययनकर्मियों के अनुसार पूर्व के अध्ययनों में कहा गया था कि जब एससी सक्रिय होता है तो बंदर ज्यादा ध्यान देते हैं और यह जब सुसुप्त होते हैं तो उनका ध्यान भटक जाता है।अध्ययनकर्मी एससी की गतिविधि को फंक्शनल एमआरआई कहे जाने वाली एक अलग इमैजिंग तकनीक के जरिए अध्ययन करना चाहते हैं। इससे काम के दौरान दिमाग के विभिन्न हिस्से में सक्रिय रक्त ऑक्सजीन स्तर की पहचान की जा सकती है।

अध्ययन की सह-लेखक वर्षा श्रीनिवासन ने बताया कि एफएमआरआई के जरिए हम जांच करेंगे कि क्या एससी की गतिविधि का संवेदनशीलता और पक्षपात जैसे व्यवहार से कोई जुड़ाव है। इस तरह से यह भी समझने का प्रयास किया जा सकता है कि क्या एससी-कोरटेक्स के जुड़ाव से एडीएचडी जैसी ध्यान संबंधी समस्या का पता लगाया जा सकता है ।

IISC
Indian Institute of Science
Scientists
Superior Colliculus
Human mind
mindset

Related Stories

शोधः हृदय मांसपेशियों की कोशिकाओं में फैटी एसिड को नियंत्रित करने संबंधी नई जानकारी मिली

मानवता को बचाने में वैज्ञानिकों की प्रयोगशालाओं के बाहर भी एक राजनीतिक भूमिका है

वैज्ञानिकों की अपील: आइये तर्क और आपसी विचार की रौशनी फैलाने के लिए वोट करें


बाकी खबरें

  • kisan andolan
    न्यूज़क्लिक टीम
    किसान आंदोलन का एक साल: जश्न के साथ नई चुनौतियों के लिए तैयार
    26 Nov 2021
    दिल्ली की सीमाओं पर किसान आंदोलन को आज एक साल पूरा हो गया। 26 नवंबर 2020 को शुरू हुआ यह आंदोलन आज अहम मोड़ पर है। पहली जीत के तौर पर यह आंदोलन तीनों कृषि क़ानूनों को वापस करा चुका है और अब दूसरी बड़ी…
  • kisan andolan
    न्यूज़क्लिक टीम
    ग्राउंड रिपोर्ट: किसानों ने Mr. PM को पढ़ाया संविधान का पाठ
    26 Nov 2021
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने दिल्ली की सरहद टिकरी बॉर्डर पर बैठीं किसान औरतों और मर्दों के साथ-साथ नेताओं से बात करके यह जानने की कोशिश की कि आखिर मोदी की घोषणा पर उन्हें क्यो नहीं…
  • sex ratio
    अजय कुमार
    1000 मर्दों पर 1020 औरतों से जुड़ी ख़ुशी की ख़बरें सच की पूंछ पकड़कर झूठ का प्रसार करने जैसी हैं!
    26 Nov 2021
    औरतों की संख्या मर्दों से ज़्यादा है - यह बात NFHS से नहीं बल्कि जनगणना से पता चलेगी।
  • up police
    विजय विनीत
    जंगलराज: प्रयागराज के गोहरी गांव में दलित परिवार के चार लोगों की नृशंस हत्या
    26 Nov 2021
    दलित उत्पीड़न में यूपी, देश में अव्वल होता जा रहा है और इस सरकार में दलितों व कमजोरों को न्याय मिलना दूर की कौड़ी हो गया है। यदि प्रयागराज पुलिस ने दलित परिवार की शिकायत पर कार्रवाई की होती और सवर्ण…
  • kisan andolan
    मुकुंद झा
    किसान आंदोलन के एक साल बाद भी नहीं थके किसान, वही ऊर्जा और हौसले बरक़रार 
    26 Nov 2021
    26 नवंबर 2020 को दिल्ली की सीमाओं से शुरू हुए किसान आंदोलन के एक साल पूरे होने पर टिकरी, सिंघू और ग़ाज़ीपुर बॉर्डर हज़ारों की संख्या में किसान पहुंचे और आंदोलन को अन्य मांगों के साथ जारी रखने का अहम…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License