NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
आईटीबीपी के जवान ने गोलीबारी की, छह जवानों की मौत
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के एक जवान ने गोलीबारी की जिसमें कुल छह जवानों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए।
भाषा
04 Dec 2019
आईटीबीपी के जवान ने गोलीबारी की, छह जवानों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर। साभार : प्रभात ख़बर 

रायपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के एक जवान ने गोलीबारी की जिसमें कुल छह जवानों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। इसमें हमला करने वाला जवान भी शामिल है।
हालांकि पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि हमलावर जवान ने आत्महत्या की या जवाबी कार्रवाई में उसकी मौत हुई है।


बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज. पी ने बताया कि जिले के धौड़ाई पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कड़ेनार गांव में स्थित आईटीबीपी की 45वीं बटालियन के शिविर में जवान मसुदुल रहमान ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में चार जवानों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा तीन अन्य जवान घायल हो गए।


सुंदराज ने बताया कि घटना में रहमान की भी मौत हो गई तथा बाद में एक घायल जवान ने दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि इस घटना में हिमाचल प्रदेश निवासी प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह, पंजाब निवासी प्रधान आरक्षक दलजीत सिंह, पश्चिम बंगाल निवासी आरक्षक सुरजीत सरकार और आरक्षक बिश्वरूप महतो और केरल निवासी आरक्षक बीजीश की मौत हो गई जबकि केरल निवासी एस बी उल्लास और राजस्थान निवासी सीताराम दून घायल हुए हैं।


पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि रहमान ने खुद को गोली मारी या उसके साथियों ने जवाबी कार्रवाई में उसे मार गिराया। इस घटना में मारे गए जवानों की राइफल की जांच के बाद ही जानकारी मिल सकेगी कि जवानों ने रहमान पर गोली चलाई है या नहीं। इस संबंध में जानकारी ली जा रही है।


इससे पहले पुलिस ने आशंका जताई थी कि रहमान जवाबी कार्रवाई में मारा गया है।
सुंदरराज ने बताया कि दोनों घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा जा रहा है।
 

 

India
chhttisgadh
security forces
ITBP

Related Stories

ग्लेशियर टूटने से तो आपदा आई, बांध के चलते मारे गए लोगों की मौत का ज़िम्मेदार कौन!

विकास के नाम पर हिमालय से खिलवाड़ का नतीजा है यह आपदा

सुरक्षा बलों में भी कम नहीं है महिलाओं का शोषण-उत्पीड़न : ITBP की पूर्व डिप्टी कमांडेंट की कहानी

सीसीडी के संस्थापक सिद्धार्थ का शव मिला, पुलिसकर्मियों ने आत्महत्या का संदेह जताया

बिहार ही नहीं पूरे देश में बीमार है स्वास्थ्य सेवा!

झारखंड विधान सभा चुनाव 2019 : भूख से मरनेवालों की बढ़ती कतार !

महाराष्ट्र : बद से बदतर होते जा रहे हैं सूखे के हालात

गुवाहाटी में मॉल के बाहर ग्रेनेड विस्फोट में 12 लोग घायल


बाकी खबरें

  • street
    दमयन्ती धर
    गुजरात: नगर निगमों ने मांसाहारी खाद्य पदार्थ बेचने वाले ठेलों को प्रतिबंधित किया, हॉकर्स पहुंचे हाई कोर्ट
    06 Dec 2021
    अकेले अहमदाबाद में ही 6000 से ज्यादा, ठेले पर मांसाहारी खाद्य पदार्थ बेचने वाले विक्रेता हैं। इनमें से ज्यादातर उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा से आए लोग हैं, जिनका परिवार इस आय पर निर्भर है।
  • up
    सोनिया यादव
    यूपी: 69 हज़ार शिक्षक भर्ती मामले में युवाओं पर लाठीचार्ज, लेकिन घोटाले की जवाबदेही किसकी?
    06 Dec 2021
    69 हज़ार शिक्षक भर्ती का मामला पिछले तीन सालों से अधर में लटका हुआ है। निराश अभ्यर्थियों ने जब लखनऊ में धांधली और घोटाले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, तो पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया।
  • Bihar
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः 204 विद्यालयों के पास नहीं है अपना भवन, ज़मीन पर बैठकर बच्चे करते हैं पढ़ाई
    06 Dec 2021
    बिहार के वैशाली ज़िले में ऐसे 204 विद्यालय हैं जिनके पास अपना भवन नहीं है। कुछ जगहों पर बच्चों को पेड़ के पास पढ़ाया जा रहा है तो कहीं सामुदायिक भवन में कक्षाएँ चल रही हैं।
  • Babri Demolition
    सुमन गुप्ता
    6 दिसंबर महज़ एक तारीख़ रह गई : अयोध्या के चेहरे पर नहीं कोई शिकन
    06 Dec 2021
    याद उन्हें है, जिन्हें लगता है कि इस दिन 16वीं सदी की एक मस्जिद ताक़त के बल पर ढहा दी गई और कोई दंडित नहीं हुआ या फिर उन्हें जिन्हें यह एहसास है कि यह महज़ एक भवन को ढहाना नहीं था...।
  • Babri Masjid
    न्यूज़क्लिक टीम
    बाबरी विध्वंस की पूरी कहानी, क्या हुआ, कब हुआ, क्यों हुआ!
    06 Dec 2021
    6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद को ढहा दिया गया...भारत के लोकतंत्र के इतिहास में इसे एक बुरे दिन के तौर पर याद किया जाता है। जिस दिन सरेआम देश के संविधान की धज्जियां उड़ा दी गईं। हालांकि तब…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License