NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
विज्ञान
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अमेज़न जंगल की आग ख़तरनाक क्यों है?
रिपोर्ट के अनुसार डिफ़ोरेस्टेशन (वनों की कटाई और आग) को इसका प्रमुख कारण माना जाता है।
28 Aug 2019
अमेज़न जंगल

अमेज़न के जंगल में पिछले कई दिनों से आग लगी है और यह इतना भयानक है कि इसके धुएं ने आसपास के शहरों और इलाक़ों को काले बादलों की तरह ढक दिया है। यह बताया गया है कि ब्राजील के राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (आइएनपीई) ने इस साल 72,000 से ज़्यादा आग की घटना को रिकॉर्ड किया है जो कि पिछले वर्ष से लगभग 80% ज़्यादा है। सबसे ज़्यादा चिंता की बात ये है कि आग लगने की इन घटनाओं में से 9,000 से अधिक घटनाएं पिछले सप्ताह हुई है।

इस आग ने पश्चिमोत्तर ब्राजील के कई बड़े अमेज़न राज्यों को अपनी चपेट में ले लिया है। नासा ने 11 अगस्त को कहा कि आग इतनी भयावह है कि इसे अंतरिक्ष से देखा जा सकता है।

डिफ़ोरेस्टेशन का आरोप

द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक़ जुलाई महीने में ही अमेज़न वर्षावन का 519 वर्ग मील (1,345 वर्ग किलोमीटर) नुक़सान हुआ है। यह क्षेत्र टोक्यो से दोगुना है। एक ही महीने में अमेज़न में वनों के नुक़सान का यह रिकॉर्ड बन गया है। ब्राज़ील के उपग्रहों से मिले आंकड़ों से पता चलता है कि लगभग तीन फुटबॉल मैदानों के क्षेत्र के बराबर अमेज़न के पेड़ हर मिनट नष्ट हो रहे हैं। जुलाई 2018 से वनों के नुकसान का कुल क्षेत्र 39% से अधिक हो गया है। लकड़ी प्राप्त करने, पशुपालन करने और खनन के लिए पिछले 50 वर्षों में अमेज़न के जंगलों का पांचवां हिस्सा पहले ही काट और जला दिया गया है। इंटरसेप्ट के अनुसार लगभग 3,00,000 वर्ग मील जितना वनों की कटाई हुई है या उसे जलाया गया है। ये क्षेत्र टेक्सास और अमेरिका से बड़ा है।

कोई वन ऐसे मोड़ पर पहुंच जाता है कि जहां वनों की कटाई और उसके जलने से वनों का अधिक नुक़सान होता है जिससे क्षेत्र शुष्क हो जाता है। इस तरह वनों का नुक़सान बढ़ जाता है। अमेज़न में बारिश का अधिकांश हिस्सा इस वर्षावन द्वारा ही होता है। ज़ाहिर है, जैसे ही पेड़ ग़ायब होते हैं वर्षा में गिरावट आती है। विशेषज्ञों का मानना है कि अमेज़न अंतिम छोर तक पहुंचने वाला है जहां से वह पहले की स्थिति में वापस नहीं आ सकता है। जैसा कि अमेज़न में वर्षा का आधा हिस्सा इस वर्षावन द्वारा ही तैयार होता है ऐसे में ये विनाश इस क्षेत्र को सूखा बना देगा और आग की घटनाएं अधिक होने लगेगी।

अमेज़न डिफ़ोरेस्टेशन और जलवायु परिवर्तन पर इसके प्रभाव से संबंधित विषय के विशेषज्ञ अड्रियाने म्यूलबर्ट कहते हैं, "पिछले कुछ वर्षों में [वाइल्डफ़ायर] बारिश की कमी को लेकर काफ़ी ज़्यादा हुए, लेकिन इस साल तो काफ़ी नमी रही है। ऐसे में यह हमें सोचने को मजबूर करता है कि यह वनों की कटाई (डिफ़ोरेस्टेशन) से पैदा हुई आग है।"

वनों के नुकसान (डिफ़ोरेस्टेशन) की मौजूदा प्रवृत्ति जो परेशान करने वाली है वह अमेज़न वर्षावन के स्थायी रूप से ग़ायब होने की संभावना है। डाइबैक वह स्थिति है जिसमें जंगल सूख जाता है और जल जाता है। जब यह डाईबैक शुरू हो जाता है तो ये जंगल ऐसे बिंदु पर पहुंच जाएगा जहां कोई भी मानवीय प्रयास "पहुंच से परे" हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में क्या होगा जब अमेज़न सवाना जैसे भूखंड में में बदल जाएगा।

दक्षिण पंथी जायर बोल्सनारो ने ब्राजील की कमान संभालते ही तबाही शुरु हो गई। बोल्सनारो प्रशासन ने प्राकृतिक भूमि भंडार पर सुरक्षा को ढीला करने के लिए काम किया है। बोल्सनारो प्रशासन ने नीतिगत स्तर पर परिवर्तनों के संदर्भ में जो पहली चीज़ें की थीं उनमें से एक है कि ब्राजील के एफयूएनएआइ (द नेशनल इंडियन फ़ाउंडेशन) से संरक्षित क्षेत्रों के रूप में स्वदेशी भूमि को प्रमाणित करने के लिए प्राधिकरण का कृषि मंत्रालय को स्थानांतरण। हालांकि, मूल निवासी समुदायों द्वारा भारी विरोध के कारण इस बदलाव को रिज़र्व करना पड़ा।

दुनिया का सबसे बड़ा वर्षावन होने के चलते अमेज़न दुनिया के कार्बन-डाइऑक्साइड स्तर को नियंत्रित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पौधे और पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं और वातावरण में ऑक्सीज़न लौटाते हैं जिस प्रक्रिया के ज़रिए वे जीवित रहते हैं। इस प्रक्रिया को प्रकाश संश्लेषण कहते हैं। अमेज़न 2.1 मिलियन वर्ग मील को कवर करता है। घना जंगल होने के कारण इसे इस ग्रह का फेफड़ा कहा जाता है। निस्संदेह, यही कारण है कि अमेज़न का बेहतर स्थिति में होना बेहद महत्वपूर्ण है ऐसे समय में जब जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग अपने चरम बिंदु पर पहुंच चुका है।

Amazon Wildfire
Amazon Deforestation
Bolsanaro
Lungs of the Earth.

Related Stories


बाकी खबरें

  • club house
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बुल्ली और सुल्ली डील के बाद ‘क्लब हाउस चैट’ का मामला, हरियाणा से तीन आरोपी गिरफ़्तार
    21 Jan 2022
    देश में नफ़रतों का दौर जारी है, बुल्ली और सुल्ली ऐप के बाद ‘क्लब हाउस चैट’ का मामला सामने आया है। जिस अब गिरफ़्तारी भी हुई है।
  • amar jawan jyoti
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    अमर जवान ज्योति को राष्ट्रीय समर स्मारक की लौ में मिलाने पर पूर्व सैनिकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया
    21 Jan 2022
    पूर्व एयर वाइस मार्शल मनमोहन बहादुर ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री को टैग करते हुए उनसे इस आदेश को रद्द करने की अपील की।
  •  George Floyd
    एपी
    जॉर्ज फ्लॉयड हत्या मामले की सुनवाई करने वाले अधिकतर न्यायाधीश श्वेत
    21 Jan 2022
    इन निर्णायकों का चयन पुलिस अधिकारियों टोउ थाओ, थॉमस लेन और जे क्वेंग से संबंधित मामले की सुनवाई के संबंध में किया गया है। 
  • amar jwan
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    अमर जवान ज्योति को बुझाने का मतलब इतिहास को मिटाना है: कांग्रेस
    21 Jan 2022
    राष्ट्रीय राजधानी में इंडिया गेट पर पिछले 50 साल से जल रही अमर जवान ज्योति का शुक्रवार को राष्ट्रीय समर स्मारक पर जल रही लौ में विलय किया जाएगा। 
  • bjp
    भाषा
    संभल में भाजपा प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज
    21 Jan 2022
    पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि असमोली विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र सिंह रिंकू और 50 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता और कोविड-19 दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के आरोप…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License