NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अम्मू की कहानी
"[सदस्यीय संविधान समिति] में केवल 15 महिलाएं ही थीं, लेकिन उनमें से हर एक महिला अनोखी थी। उन सबने आज़ादी के आंदोलन में पुलिस की लाठी खाई थीं। उनमें से सभी महिलाओं के अधिकार, उनकी समानता और लैंगिक न्याय की ज़बर्दस्त पक्षधर थीं...उन 15 महिलाओं में अम्मू स्वामीनाथन भी थीं।"
सुभाषिनी अली
14 Aug 2019
story of ammu
Image Courtesy: Free Press Journal

सन १९५०, २६ जनवरी को देश में संविधान लागू किया गया। संविधान तैयार करने में बहुत समय लगा था। संविधान तैयार करने के लिए 425 सदस्यीय संविधान समिति का चुनाव किया गया था। इन सदस्यों में केवल 15 महिलाएं ही थीं, लेकिन उनमें से हर एक महिला अनोखी थी। उन सबने आज़ादी के आंदोलन में पुलिस की लाठी खाई थीं। उनमें से सभी महिलाओं के अधिकार, उनकी समानता और लैंगिक न्याय की ज़बर्दस्त पक्षधर थीं। संविधान समिति की हर बैठक में वे उपस्थित रहती थीं और हर बहस में आगे बढ़कर भाग लेती थीं। उन 15 महिलाओं में अम्मू स्वामीनाथन भी थीं।

अम्मू का जन्म केरल के पालघाट जिले के आनकरा गांव के एक नायर परिवार में हुआ था। इसलिए वह अपनी मां के घर में ही पली-बढ़ी। सबसे छोटी होने के कारण वह बहुत लाडली थी। पिता की मृत्यु बचपन में ही हो गई। उनकी मां परिवार की मुखिया थी और उनके मज़बूत व्यक्तित्व का असर अम्मू पर पड़ा। घर से दूर केवल लड़कों को पढ़ने भेजा जाता था, इसलिए अम्मू स्कूल नहीं गई। उन्हें घर पर ही मलयालम में थोड़ी बहुत शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिला।

जब अम्मू तेरह साल की थी, तब मद्रास से स्वामीनाथन नाम के वकील उनके घर आए। बचपन में ही अम्मू के पिता ने उनकी प्रतिभा को पहचानते हुए उनकी मदद की थी। छात्रवृतियों के सहारे स्वामीनाथन को देश-विदेश में पढ़ने का मौका मिला और उन्होंने मद्रास में वकालत शुरू कर दी थी। जब उन्होंने घर बसाने की सोची, तो मदद करने वाले अम्मू के पिता को याद किया।

स्वामीनाथन को आनकरा पहुंचने के बाद अम्मू के पिता के देहांत की खबर मिली। स्वामीनाथन ने अपना प्रस्ताव अम्मू की मां के सामने ही रख दिया-अगर उनकी कोई बेटी शादी के लायक हो, तो वह उससे शादी करने के लिए उत्सुक हैं। अम्मू की मां ने कहा, सबसे छोटी ही बची है, लेकिन वह तो बहुत चंचल स्वभाव की है। वह घर क्या संभालेगी?

स्वामीनाथन को अम्मू की बातें अच्छी लगीं और उन्होंने पूछ लिया, क्या तुम मुझसे शादी करोगी? अम्मू ने कहा, कर सकती हूं। पर मैं गांव में नहीं, शहर में रहूंगी। और मेरे आने-जाने के बारे में कोई कभी सवाल न पूछे। स्वामीनाथन ने सारी शर्तें मान लीं।

उस ज़माने में किसी ब्राह्मण की शादी नायर महिला से नहीं होती थी, केवल संबंध संभव था। स्वामीनाथन संबंध जैसी महिला-विरोधी प्रथा के विरोधी थे। उसने अम्मू से शादी की और विलायत जाकर कोर्ट मैरिज भी की। ब्राह्मण समाज ने इसका विरोध किया।

अम्मू ने लैंगिक और जातिगत उत्पीड़न का हर स्तर पर विरोध किया। वह हमेशा मानती थी कि नायर एक पिछड़ी जाति है। उन्होंने चुनाव लड़ा और संविधान सभा की सदस्य चुनी गई। महिलाओं के अधिकारों के पक्ष में उन्होंने हमेशा बात की। महिलाओं को समान कानूनी अधिकार दिलवाने के लिए डॉ. आंबेडकर के अथक प्रयासों के साथ खुद को उन्होंने पूरी ताकत के साथ जोड़ा।

संविधान पारित होने के बाद भी वह सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहीं। वह लोकसभा और राज्यसभा की सदस्य बनीं, साथ ही, स्त्री शिक्षा के क्षेत्र में भी बहुत योगदान किया। यह अम्मू नामक महिला की नहीं, संभावनाओं की कहानी है। वे संभावनाएं, जो तमाम महिलाओं में दबकर बुझ जाती हैं। वे संभावनाएं, जिनको अनुकूल परिस्थितियां और वातावरण प्रतिभा, हुनर और बड़े योगदान करने की क्षमता में परिवर्तित करते हैं। और हां, अम्मू मेरी नानी भी थीं!

First published in Amar Ujala on January 24, 2018.

( सौजन्य : आईसीएफ )

Constitution of India
gender justice
Annihilation of caste
constitution committee
equal rights for women
Ambedkar
independence day
republic day
freedom fighter
Women Rights

Related Stories

मायके और ससुराल दोनों घरों में महिलाओं को रहने का पूरा अधिकार

विचारों की लड़ाई: पीतल से बना अंबेडकर सिक्का बनाम लोहे से बना स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी

विशेष: क्यों प्रासंगिक हैं आज राजा राममोहन रॉय

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक आदेश : सेक्स वर्कर्स भी सम्मान की हकदार, सेक्स वर्क भी एक पेशा

मोदी सरकार 'पंचतीर्थ' के बहाने अंबेडकर की विचारधारा पर हमला कर रही है

ख़ान और ज़फ़र के रौशन चेहरे, कालिख़ तो ख़ुद पे पुती है

RTI क़ानून, हिंदू-राष्ट्र और मनरेगा पर क्या कहती हैं अरुणा रॉय? 

एलएसआर के छात्रों द्वारा भाजपा प्रवक्ता का बहिष्कार लोकतंत्र की जीत है

यति नरसिंहानंद : सुप्रीम कोर्ट और संविधान को गाली देने वाला 'महंत'

भारतीय लोकतंत्र: संसदीय प्रणाली में गिरावट की कहानी, शुरुआत से अब में कितना अंतर?


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव मामले घटकर 10 लाख से नीचे आए 
    08 Feb 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 67,597 नए मामले सामने आए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 9 लाख 94 हज़ार 891 हो गयी है।
  • Education Instructors
    सत्येन्द्र सार्थक
    शिक्षा अनुदेशक लड़ रहे संस्थागत उत्पीड़न के ख़िलाफ़ हक़ की लड़ाई
    08 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को आश्वस्त किया था कि 2019 तक उन्हें नियमित कर दिया जायेगा। लेकिन इस वादे से भाजपा पूरी तरह से पलट गई है।
  • Chitaura Gathering
    प्रज्ञा सिंह
    यूपी चुनाव: मुसलमान भी विकास चाहते हैं, लेकिन इससे पहले भाईचारा चाहते हैं
    08 Feb 2022
    पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक गांव के मुआयने से नफ़रत की राजनीति की सीमा, इस इलाक़े के मुसलमानों की राजनीतिक समझ उजागर होती है और यह बात भी सामने आ जाती है कि आख़िर भाजपा सरकारों की ओर से पहुंचायी जा…
  • Rajju's parents
    तारिक़ अनवर, अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी चुनाव : गांवों के प्रवासी मज़दूरों की आत्महत्या की कहानी
    08 Feb 2022
    महामारी की शुरूआत होने के बाद अपने पैतृक गांवों में लौटने पर प्रवासी मज़दूरों ने ख़ुद को बेहद कमज़ोर स्थिति में पाया। कई प्रवासी मज़दूर ऐसी स्थिति में अपने परिवार का भरण पोषण करने में पूरी तरह से असहाय…
  • Rakesh Tikait
    प्रज्ञा सिंह
    सरकार सिर्फ़ गर्मी, चर्बी और बदले की बात करती है - राकेश टिकैत
    08 Feb 2022
    'वो जाटों को बदनाम करते हैं क्योंकि उन्हें कोई भी ताक़तवर पसंद नहीं है' - राकेश टिकैत
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License