NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका
डब्ल्यूएचओ की दी जाने वाली सभी फ़ंडिंग पर अमेरिका ने लगाई रोक
ट्रंप प्रशासन इस महामारी के कुप्रबंधन और चीन पर पर्दा डालने को लेकर डब्ल्यूएचओ को ज़िम्मेदार ठहराता रहा है।
पीपल्स डिस्पैच
15 Apr 2020
डब्ल्यूएचओ

अमेरिकी सरकार ने विश्व स्वास्थ्य संगठन को दी जाने वाली सभी आर्थिक मदद पर रोक लगा दी है। संयुक्त राष्ट्र की इस एजेंसी को फंड रोकने की घोषणा आज 15 अप्रैल को की गई। सरकार ने कहा कि यह फंड तब तक रुकी रहेगी जब तक अमेरिका नोवेल कोरोना वायरस महामारी के "कुप्रबंधन" की जांच पूरा नहीं कर लेता है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में घोषणा की, "जब तक कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने और गंभीर कुप्रबंधन को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन की भूमिका का आंकलन किया जा रहा है तब तक मैं अपने प्रशासन को फंडिंग रोकने का निर्देश दे रहा हूं।"

इस साल जनवरी महीने के अंतिम दिनों में जब COVID-19 का वैश्विक प्रसार सामने आने लगा तो ट्रम्प प्रशासन इस वायरस को लेकर चीन पर दोष मढ़ता रहा। विभिन्न मंचों पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस वायरस को "चीनी वायरस" या "वुहान वायरस" कहा था और चीनी सरकार पर महामारी फैलने से पहले शुरूआत में इसके छुपाने का आरोप लगाया था।

हाल ही में इस संकट को लेकर कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए प्रशासन ने डब्ल्यूएचओं पर निशाना साधा है। ऐसा पश्चिमी देशों विशेषकर यूएस द्वारा संकट से निपटने के लिए लागू किए गए कुछ नीतिगत उपायों की डब्ल्यूएचओ द्वारा की गई आलोचना की प्रतिक्रिया में हुआ है। ये हमला एक हफ्ता पहले यानी 7 अप्रैल को तेज़ हुआ था जब इस यूएन एजेंसी को "चीन-केंद्रित" कहने के अलावा ट्रंप ने डब्ल्यूएचओ को मदद देने पर रोक लगाने की धमकी दी थी।

डब्ल्यूएचओ को बड़ी मात्रा में योगदान देने वाला यूएस अकेला देश है जो उसके कुल वार्षिक बजट का लगभग 15% देता है। दिसंबर 2019 के अंत में चीन के वुहान में COVID-19 का प्रकोप सामने आने के बाद से डब्ल्यूएचओ वर्तमान में इसके प्रसार को रोकने के लिए दुनिया के सभी देशों के साथ मिलकर काम कर रहा है। धन की कमी वैश्विक स्तर पर गंभीर रूप से न केवल संकट से निपटने की क्षमता को प्रभावित करेगी बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय एजेंसी के रूप में इसकी मौजूदगी को कमज़ोर करेगा।

राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने डब्लूएचओ की तथाकथित कुप्रबंधन और वायरस के फैलने के मूल स्थान पर समय पर कार्रवाई करने की इसकी अनिच्छा को लेकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने यह भी कहा कि जांच 60 से 90 दिनों के बीच कहीं भी होगी और जब तक उनके अपने सवालों का जवाब नहीं मिल जाता है तब तक ये फंड रुकी रहेगी।

अमेरिका के विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं ने ट्रंप के इस फैसले की निंदा की है और अपने प्रशासन की बड़ी ग़लतियों पर पर्दा डालने और ज़िम्मेदारी से बचने का आरोप लगाया है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अमेरिका के इस फ़ैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अभी राजनीति करने का समय नहीं है। गुटेरेस ने कहा, "अभी एकजुटता का समय है और इस वायरस को और इसके विनाशकारी परिणामों को रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को एक साथ मिलकर काम करने का वक़्त है।"

America
Donald Trump
WHO
america halts funding to WHO
COVID19
corona virus outbreak

Related Stories

कोविड मौतों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर मोदी सरकार का रवैया चिंताजनक

कोविड-19 महामारी स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में दुनिया का नज़रिया नहीं बदल पाई

WHO की कोविड-19 मृत्यु दर पर भारत की आपत्तियां, कितनी तार्किक हैं? 

हासिल किया जा सकने वाला स्वास्थ्य का सबसे ऊंचा मानक प्रत्येक मनुष्य का मौलिक अधिकार है

क्या बूस्टर खुराक पर चर्चा वैश्विक टीका समता को गंभीर रूप से कमज़ोर कर रही है?

अमेरिका में कोविड-19 के 75 प्रतिशत मामले ओमीक्रॉन स्वरूप के, ऑस्ट्रेलिया में भी मामले बढ़े

यात्रा प्रतिबंधों के कई चेहरे

ओमीक्रॉन को रोकने के लिए जन स्वास्थ्य सुविधाएं, सामाजिक उपाय तत्काल बढ़ाने की ज़रूरत : डब्ल्यूएचओ

स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को डब्ल्यूटीओ के एजेंडे की परवाह क्यों करनी चाहिए?

अब कोविड-19 के नए स्वरूप ‘ओमीक्रॉन’ का डर, दुनियाभर के देशों ने लगायी यात्रा पाबंदियां


बाकी खबरें

  • No more rape
    सोनिया यादव
    दिल्ली गैंगरेप: निर्भया कांड के 9 साल बाद भी नहीं बदली राजधानी में महिला सुरक्षा की तस्वीर
    29 Jan 2022
    भारत के विकास की गौरवगाथा के बीच दिल्ली में एक महिला को कथित तौर पर अगवा कर उससे गैंग रेप किया गया। महिला का सिर मुंडा कर, उसके चेहरे पर स्याही पोती गई और जूतों की माला पहनाकर सड़क पर तमाशा बनाया गया…
  • Delhi High Court
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: तुगलकाबाद के सांसी कैंप की बेदखली के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने दी राहत
    29 Jan 2022
    दिल्ली हाईकोर्ट ने 1 फरवरी तक सांसी कैंप को प्रोटेक्शन देकर राहत प्रदान की। रेलवे प्रशासन ने दिल्ली हाईकोर्ट में सांसी कैंप के हरियाणा में स्थित होने का मुद्दा उठाया किंतु कल हुई बहस में रेलवे ने…
  • Villagers in Odisha
    पीपल्स डिस्पैच
    ओडिशा में जिंदल इस्पात संयंत्र के ख़िलाफ़ संघर्ष में उतरे लोग
    29 Jan 2022
    पिछले दो महीनों से, ओडिशा के ढिंकिया गांव के लोग 4000 एकड़ जमीन जिंदल स्टील वर्क्स की एक स्टील परियोजना को दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। उनका दावा है कि यह परियोजना यहां के 40,000 ग्रामवासियों की…
  • Labour
    दित्सा भट्टाचार्य
    जलवायु परिवर्तन के कारण भारत ने गंवाए 259 अरब श्रम घंटे- स्टडी
    29 Jan 2022
    खुले में कामकाज करने वाली कामकाजी उम्र की आबादी के हिस्से में श्रम हानि का प्रतिशत सबसे अधिक दक्षिण, पूर्व एवं दक्षिण पूर्व एशिया में है, जहाँ बड़ी संख्या में कामकाजी उम्र के लोग कृषि क्षेत्र में…
  • Uttarakhand
    सत्यम कुमार
    उत्तराखंड : नदियों का दोहन और बढ़ता अवैध ख़नन, चुनावों में बना बड़ा मुद्दा
    29 Jan 2022
    नदियों में होने वाला अवैज्ञानिक और अवैध खनन प्रकृति के साथ-साथ राज्य के खजाने को भी दो तरफ़ा नुकसान पहुंचा रहा है, पहला अवैध खनन के चलते खनन का सही मूल्य पूर्ण रूप से राज्य सरकार के ख़ज़ाने तक नहीं…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License