NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति
अनाज मंडी अग्निकांड को लेकर मज़दूरों का प्रदर्शन, कहा-ज़िंदा जलाकर मारना बंद करो
इस घटना से गुस्साए मज़़दूर दिल्ली में लगातर प्रदर्शन कर रहे है। बुधवार को मज़दूर संगठन ऑल इण्डिया सेंटर कॉउंसिल ऑफ़ ट्रेड यूनियन ने मुख्यमंत्री निवास पर विरोध प्रदर्शन किया। 
मुकुंद झा
11 Dec 2019
workers protest

दिल्ली के फिल्मिस्तान के अनाज मंडी के पास भीड़ भाड़ा वाले बाजार क्षेत्र में 8 दिसंबर को सुबह 4 बजे एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस घटना में 43 लोग मारे गए और लगभग 16 गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक हो सकती है। कारखाने की आग में मारे गए अधिकांश मज़दूर पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले थें।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग लगने के समय तीन मंजिला इमारत के अंदर लगभग 300 लोग सो रहे थे। हताहतों में 10 साल की उम्र तक के बच्चे भी शामिल हैं। ।

इस घटना से गुस्साए मज़़दूर दिल्ली में लगातर प्रदर्शन कर रहे है। मंगलवार को भी मज़दूरों के एक समूह ने प्रदर्शन किया था। आज, बुधवार को मज़दूर संगठन ऑल इण्डिया सेंटर कॉउंसिल ऑफ़ ट्रेड यूनियन ने मुख्यमंत्री निवास पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एक डेलिगेशन भी सीएम से मिलने गया। इसने सरकार को एक ज्ञापन सौंपा।

“सरकार के जागाने के लिए कितने मज़दूरों को अपनी जान गंवानी पड़ेंगीहै?, एक मज़दूर के रिश्तेदार ने यह सवाल हम से आग लगने की घटना वाले दिन अस्पताल में कहा जो अपने लापता भाई की तलाश कर रहा था। यही सवाल आज प्रदर्शन में शामिल मज़दूरों ने भी कहा कि कब तक मज़़दूर ऐसे ही मौत के मुंह में समाते रहेंगे।
आपको बात दें कि जिस बिलन्डिंग में आग लगी है उसमें ग्लास कटिंग, प्लास्टिक के खिलौने, बैग और फैब्रिक प्रिंटिंग के लिए कई छोटी उत्पादन इकाइयां लगी हुई थी। ये पूरा बिल्डिंग जो लगभग 600 गज में बनी थी उसमे बाहर निकलने के लिए केवल एक रास्ता था। इसके आलावा आग से बचने के लिए कोई भी सुरक्षा तंत्र भी नहीं था। दिल्ली के कई इलाकों में आम तौर पर बाजार में हर जगह लटकती बिजली के तारों और संकीर्ण गलियों से बचाव अभियान चलाने भी काफी कठिनाई होती है।

वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र से अाई एक महिला मज़दूर शकुन्तला देवी ने कहा कि फैक्ट्री में काम करते हुए हम लोगों के साथ कई दुर्घटनाएं होती हैं जिसपर कोई सुनवाई नहीं होती। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद कोई मुआवजा नहीं मिलता है और फैक्ट्री में टॉयेलेट जाने की सुविधाएं भी नहीं होती है।

ये कोई पहला मौका नहीं था जब इस तरह की घटना घटी हो लेकिन सरकारों ने ध्यान नहीं दिया।

13 जुलाई, 2019 को दिल्ली के झिलमिल इलाके में एक और कारखाने में आग लगने से पांच श्रमिकों की मौत हो गई थी। प्लास्टिक और रबर की वस्तुओं का उत्पादन करने वाला ये कारखाना भी भीड़ भाड़ वाले इलाके में स्थित था। इससे पहले, अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 21 जनवरी 2018 को 17 श्रमिकों की मौत हो गई थी। इस मामले में मालिक द्वारा बाहर निकलने का रास्ता को बंद रखा गया था जिसने आग लगने के साथ ही कारखाने को जलते हुए कब्रिस्तान में बदल दिया।

“ऐसी घटनाएं आम हो गई हैं। कुछ महीने पहले, फिल्मिस्तान के जिस फैक्ट्री में आग लगी उसी के पास एक अन्य फैक्ट्री में आग लगने से चार मजदूरों की मौत हो गई थी। ट्रेड यूनियनों और मज़दूरों द्वारा आग दुर्घटनाओं के बारे में बार-बार चेतावनी देने के बावजूद, दिल्ली और केंद्र सरकार ने लगातार खतरानक होते कारखानों पर अपनी आंखे मूंदे हैं। झिलमिल में आग की घटना के बाद दिल्ली में ट्रेड यूनियनों ने फैक्ट्री की बढ़ती आग के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया था। दिल्ली के श्रम मंत्री गोपाल राय ने तब सरकार द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिया था। हालांकि, बुधवार की अनाज मंडी में आग लगने के बाद सरकार का आश्वासन खाली वादे से ज्याद कुछ और नहीं है।

ऐक्टू के राष्ट्रीय महासचिव राजीव डिमरी ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में आज मजदूरों की ये हालत है कि वो या तो भूख से मर रहे हैं या सीवर और फैक्ट्री के अंदर जहरीली गैस और आगजनी से मर रहे हैं।

ऐक्टू दिल्ली के अध्यक्ष संतोष रॉय ने कहा कि संसद में बैठकर जिस तरह श्रम कानूनों ख़त्म किया गया है उसका ही नतीजा है कि आज खुलेआम मालिकों को यह छूट मिल रही है कि को बिना किसी क्लियरेंस के फैक्ट्री चलाएं। दिल्ली में खुलेआम श्रम कानूनों की धज्जी उड़ाई जा रही है।

ऐक्टू की राज्य सचिव श्वेता राज ने न्यूज़क्लिक से बात करते हुए कहा कि पिछले दो सालो में अगर देखे तो हर दो महीने इस तरह की कोई कोई न घटना घट रही हैं लेकिन हमारी सरकारों को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।

ऐक्टू के राज्य महासचिव अभिषेक ने न्यूज़क्लिक से बात करते हुए कहा कि रविवार की घटना देश की संसद और दिल्ली की विधानसभा से कुछ किलोमीटर दूर पर घटी इसके बाद भी इनकी कोई सुनने वाला नहीं हैं। उन्होंने कहा अगर हम केंद्र की मोदी सरकार की बात करे तो जब से ही वो सत्ता में आई है उसने सबसे पहले उसने मज़दूरों के हक़ में बने कानूनों को खत्म करने का काम किया है।

माकपा माले नेता सुचेता डे ने कहा कि ये सरकार मज़दूरों के सुरक्षा में जितने भी कानून थे सभी को खत्म कर दिया है। पहले आप को किसी फैक्ट्री के लिए सुरक्षा जांच के बाद ही अनुमति मिलती थी लेकिन सरकार ने इन सभी नियमों को ख़त्म कर दिया हैं।

उधर मज़दूरों का कहना है कि "यह एक घटना नहीं है, यह हत्या का एक स्पष्ट मामला है। कारखाने में आग लग रही है क्योंकि सरकार श्रमिकों के जीवन की परवाह नहीं करती है।"

नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) की सामाजिक, सामान्य और आर्थिक क्षेत्रों (गैर-सार्वजनिक उपक्रम) पर 2017 की ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली सरकार असंगठित क्षेत्र में दुकानों और कारखानों के व्यापक डेटाबेस को बनाए रखने में पूरी तरह से विफल रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि "इस तरह के डेटा की अनुपस्थिति में, विभाग ने न तो एक व्यापक कार्य योजना तैयार की और न ही समय-समय पर निरीक्षण करने के लिए वार्षिक लक्ष्य निर्धारित किए जो विभिन्न कार्यों के तहत श्रमिकों के वैध हितों, कल्याण और सुरक्षा को सुनिश्चित करने की दिशा में उनके प्रयासों को सुविधाजनक बनाएंगे।"

श्रम डेटा की कमी और नियमित निरीक्षणों ने अवैध उद्योगों को बढ़ावा दिया है जो सुरक्षा नियमों के बिना काम करते हैं और प्रवासी श्रमिकों का शोषण करते हैं।

भारत में श्रम कानूनों और सुरक्षा नियमों के कार्यान्वयन का सबसे खराब रिकॉर्ड है। हाल ही में, भारत सरकार ने मौजूदा कानूनों को चार श्रम कोडों में बदलने का फैसला किया हैं। इसको लेकर सभी मज़दूर संगठनो ने विरोध किया यहां तक की सत्ताधारी दल बीजेपी से वैचारिक सहमति रखने वाली मज़दूर संगठन भारतीय मज़दूर संघ ने भी इनका विरोध किया हैं। इन सबके बाबजूद सरकार वर्तमान श्रम कानूनों को खत्म करने पर तुली हुई है। इसी के विरोध में दस सेंट्रल ट्रेड यूनियन ने 8 जनवरी को भारत बंद का आवाह्न किया हैं।

delhi fire
Anaj Mandi
Delhi factory fire
Central Government
MCD
Illegal factory
delhi government
Delhi labours
Workers Security
workers protest

Related Stories

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

मुद्दा: आख़िर कब तक मरते रहेंगे सीवरों में हम सफ़ाई कर्मचारी?

मुंडका अग्निकांड: सरकारी लापरवाही का आरोप लगाते हुए ट्रेड यूनियनों ने डिप्टी सीएम सिसोदिया के इस्तीफे की मांग उठाई

#Stop Killing Us : सफ़ाई कर्मचारी आंदोलन का मैला प्रथा के ख़िलाफ़ अभियान

दिल्ली : पांच महीने से वेतन व पेंशन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

विशाखापट्टनम इस्पात संयंत्र के निजीकरण के खिलाफ़ श्रमिकों का संघर्ष जारी, 15 महीने से कर रहे प्रदर्शन

आंगनवाड़ी महिलाकर्मियों ने क्यों कर रखा है आप और भाजपा की "नाक में दम”?

मध्य प्रदेश : आशा ऊषा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से पहले पुलिस ने किया यूनियन नेताओं को गिरफ़्तार

झारखंड: हेमंत सरकार की वादाख़िलाफ़ी के विरोध में, भूख हड़ताल पर पोषण सखी

अधिकारों की लड़ाई लड़ रही स्कीम वर्कर्स


बाकी खबरें

  • सत्यम् तिवारी
    वाद-विवाद; विनोद कुमार शुक्ल : "मुझे अब तक मालूम नहीं हुआ था, कि मैं ठगा जा रहा हूँ"
    16 Mar 2022
    लेखक-प्रकाशक की अनबन, किताबों में प्रूफ़ की ग़लतियाँ, प्रकाशकों की मनमानी; ये बातें हिंदी साहित्य के लिए नई नहीं हैं। मगर पिछले 10 दिनों में जो घटनाएं सामने आई हैं
  • pramod samvant
    राज कुमार
    फ़ैक्ट चेकः प्रमोद सावंत के बयान की पड़ताल,क्या कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार कांग्रेस ने किये?
    16 Mar 2022
    भाजपा के नेता महत्वपूर्ण तथ्यों को इधर-उधर कर दे रहे हैं। इंटरनेट पर इस समय इस बारे में काफी ग़लत प्रचार मौजूद है। एक तथ्य को लेकर काफी विवाद है कि उस समय यानी 1990 केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी।…
  • election result
    नीलू व्यास
    विधानसभा चुनाव परिणाम: लोकतंत्र को गूंगा-बहरा बनाने की प्रक्रिया
    16 Mar 2022
    जब कोई मतदाता सरकार से प्राप्त होने लाभों के लिए खुद को ‘ऋणी’ महसूस करता है और बेरोजगारी, स्वास्थ्य कुप्रबंधन इत्यादि को लेकर जवाबदेही की मांग करने में विफल रहता है, तो इसे कहीं से भी लोकतंत्र के लिए…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    फ़ेसबुक पर 23 अज्ञात विज्ञापनदाताओं ने बीजेपी को प्रोत्साहित करने के लिए जमा किये 5 करोड़ रुपये
    16 Mar 2022
    किसी भी राजनीतिक पार्टी को प्रश्रय ना देने और उससे जुड़ी पोस्ट को खुद से प्रोत्सान न देने के अपने नियम का फ़ेसबुक ने धड़ल्ले से उल्लंघन किया है। फ़ेसबुक ने कुछ अज्ञात और अप्रत्यक्ष ढंग
  • Delimitation
    अनीस ज़रगर
    जम्मू-कश्मीर: परिसीमन आयोग ने प्रस्तावों को तैयार किया, 21 मार्च तक ऐतराज़ दर्ज करने का समय
    16 Mar 2022
    आयोग लोगों के साथ बैठकें करने के लिए ​28​​ और ​29​​ मार्च को केंद्र शासित प्रदेश का दौरा करेगा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License