NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अन्य दलों की नियुक्ति वैध, आम आदमी पार्टी की नियुक्ति अवैध
सलाहकार की नियुक्तियां हर सरकार करती है, पर ऐसा लगता है कि केजरीवाल ने नियुक्त किया तो वो अपराधी हो गये |
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
18 Apr 2018
kejriwal
image courtesy : financial express

आम आदमी पार्टी के लोग कह रहे हैं कि केंद्र सरकार ने राजनीतिक विरोध के कारण दिल्ली सरकार की नियुक्ति को रद्द किया है | दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ‘भाजपा की केंद्र सरकार दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करना चाहती है’ | सलाहकार की नियुक्तियां हर सरकार करती है,पर ऐसा लगता है कि केजरीवाल  ने नियुक्त किया तो वो अपराधी हो गये है | हर विषय पर चाहे वो संसदीय सचिवों का मामला हो या फिर  सहलकारों की नियुक्ति का हो सभी पर केंद्र की भाजपा सरकार और उपराज्यपाल केजरीवाल सरकार से सौतेला व्यवहार कर रही है  |

केंद्र के निर्देश पर दिल्ली के 9 सहलाकारों की नियुक्ति को उपराज्यपाल ने रद्द कर दी |  दिल्ली सरकार ने सरकारी योजना बनाने और लागु करने में मदद के लिए इन सलाहकारों की नियुक्ति की थी | जो कि भी सरकारें इस तरह की नियुक्ति करती हैं, लेकिन कभी भी इन पर विवाद नहीं हुआ | दिल्ली सरकार और केंद्र के बिच इस तरह के टकराव आम बात हैं जब केजरीवाल सरकार कोई फैसला करती है तो उसे केंद्र की भाजपा सरकार उपराज्यपाल के माध्यम से पलट देती है |

हाल के वर्षो में दिल्ली की सरकार पूरी तरह से भाजपा की केंद्र के समक्ष लाचार और बेचरगी के मुद्रा में लग रही है | केजरीवाल के समर्थक कई बार मुखर होकर कहते हैं कि केंद्र की भाजपा ने उनकी सरकार को बंधक बना रखा है | सरकार कोई काम करती है,केंद्र उस पर रोक लगा देता है |

दिल्ली की आप सरकार के 9 सहलाकारों की नियुक्तियों को केंद्र की भाजपा सरकार ने अवैध घोषित किया लिकिन ये भी सत्य है  की हर राजनितिक दल अपनी सरकार में इस तरह के पदों पर नियुक्तियां करती है | भाजपा भी इससे अछूती नहीं है , भाजपा ने भी अपनी अलग-अलग सरकारों में अपने कार्यकर्ताओं को  ऐसे पदों पर नियुक्तियां की है | जिससे उन्हें मोटी धनराशी और अन्य सुविधाएँ सरकार की तरफ से दी गई हैं | दूसरे दल ने भी समय-समय पर किसी तरह से इस तरह की राजनितिक नियुक्तियाँ की हैं की सूची बहुत ही बड़ी है,परन्तु कुछ इस तरह की नियुक्तियां निम्नलिखित हैं :-

भजपा के केंद्र सरकार ने भजपा के आईटी सेल के सदस्यों और आरआरएस से सम्बन्धित लोगो को केन्द्रीय गृह मंत्रालय का मिडिया  सहलाकर नियुक्त किया है | जो की पूरी तरह से राजनितिक लाभ के लिए किया गया था |

 भाजपा ने खादी के प्रचार प्रसार के लिए खादी और ग्रामोद्योग आयोग के सहलाकर ऋतू बेरी को नियुक्त किया था,इसमें  भाजपा सांसद मीनक्षी लेखी भी मौजूद थी | ये नियुक्ति केंद्र सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रलाय के द्वरा की गई थी | इसी प्रकार से स्वास्थ्य मंत्रलाय ने भी डॉ०आर०पी० गुप्ता को  स्वास्थ्य विभाग में सहलाकर नियुक्त किया है | रिपोर्ट के अनुसार इन्होने भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र को तैयार करने में मदद की थी | उनको इस का फल चुनाव जितने के बाद भाजपा ने इन्हें सहलाकर बना कर दिया है I

इसी प्रकार हरियाणा सरकार ने भाजपा के नेता विशाल सेठ को पीडब्लूडी में तकनीकी सहलाकर नियुक्त किया था | जिसमे विपक्ष ने सवाल भी उठाए थे |

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने भी प्रशांत किशोर को सहलाकर नियुक्त किया था | उसके लिए उन्हें काफी पैसा और सुविधा दी गई थी |

आंध्रप्रदेश की टीडीपी सरकार ने भाजपा के सरकार में केन्द्रीय मंत्री और वरिष्ट नेता निर्मला सीतारमन के पति परकला प्रभाकर को भाजपा की सहयोगी दल की सरकार ने इन्हें अपना मिडिया सहलाकर नियुक्त किया |

इसकी सूचि बहुत ही बड़ी है इस प्रकार की नियुक्तियाँ हर सरकार करती है पर जब इस बार केजरीवाल सरकार ने अपने सहलाकर नियुक्त किया तो उसे अवैध घोषित कर रद्द करना साफतौर राजनितिक फैसला लग रहा है | ये केजरीवाल का केंद्र से लगतार टकराव का फल लग रहा  है |

इस पुरे मसले पर उपमुख्यमंत्री ने प्रेसवार्ता कर के कहा कि ये भाजपा की सरकार  दिल्ली में हो रहे विकास कार्य को बाधित करने का प्रयास कर रही है | उन्होंने कहा कि "उनके सहलाकर कोई पैसा नहीं ले रहे थे मात्र 1 रू के मासिक वेतन पर कार्य कर रहे थे और न ही वो सरकारी लाभ ले रहे हैं | वो केवल दिल्ली की व्यवस्था के सुधार के लिए कार्य कर रहे थे,और उन्होंने कहा की इन लोगो की सहायता से ही स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में इतने बड़े स्तर पर परिवर्तन संभव हुआ है” |

इसी पूरी घटना का सबसे मज़ेदार बात ये है कि इन सहलाकारों की नियुक्ति भी उपराज्यपाल के कार्यालय के आज्ञा के बाद ही हुई थी,परन्तु आज इनकी नियुक्ति को  उपराज्यपाल द्वारा ही रद्द किया गया है और कहा गया है केन्द्रीय गृह मंत्रालय की जानकारी के बिना इन्हें  नियुक्ति किया गया है,इसलिए ये नियुक्ति रद्द की जा रही है |

दिल्ली सरकार के दावे के अनुसार जिन 9 सलाहकार की नियुक्ति रद्द की गई उसमे से चार लोगो ने पहले ही इस्तीफा दे दिया था |

Arvind Kejriwal
AAP
BJP
Governor

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग


बाकी खबरें

  • डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: मुझे गर्व करने से अधिक नफ़रत करना आता है
    01 May 2022
    जब गर्व खोखला हो तो नफ़रत ही परिणाम होता है। पर नफ़रत किस से? नफ़रत उन सब से जो हिन्दू नहीं हैं। ….मैं हिंदू से भी नफ़रत करता हूं, अपने से नीची जाति के हिन्दू से। और नफ़रत पाता भी हूं, अपने से ऊंची…
  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    मई दिवस ज़िंदाबाद : कविताएं मेहनतकशों के नाम
    01 May 2022
    मई दिवस की इंक़लाबी तारीख़ पर इतवार की कविता में पढ़िए मेहनतकशों के नाम लिखी कविताएं।
  • इंद्रजीत सिंह
    मई दिवस: मज़दूर—किसान एकता का संदेश
    01 May 2022
    इस बार इस दिन की दो विशेष बातें उल्लेखनीय हैं। पहली यह कि  इस बार मई दिवस किसान आंदोलन की उस बेमिसाल जीत की पृष्ठभूमि में आया है जो किसान संगठनों की व्यापक एकता और देश के मज़दूर वर्ग की एकजुटता की…
  • भाषा
    अपने कर्तव्य का निर्वहन करते समय हमें लक्ष्मण रेखा का ध्यान रखना चाहिए: प्रधान न्यायाधीश
    30 Apr 2022
    प्रधान न्यायाधीश ने मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन में कहा न्यायिक निर्देशों के बावजूद सरकारों द्वारा जानबूझकर निष्क्रियता दिखाना लोकतंत्र के स्वास्थ्य के…
  • भाषा
    जनरल मनोज पांडे ने थलसेना प्रमुख के तौर पर पदभार संभाला
    30 Apr 2022
    उप थलसेना प्रमुख के तौर पर सेवाएं दे चुके जनरल पांडे बल की इंजीनियर कोर से सेना प्रमुख बनने वाले पहले अधिकारी बन गए हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License