NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
आंध्रप्रदेश गेरडाउ स्टील प्लांटः गैस रिसाव के कारण छह मज़दूरों की मौत
पुलिस के मुताबिक शाम साढ़े पाँच बजे प्लाट में मौज़ूद एक अंडरग्राउंड चैंबर में यह दुर्घटना हुई है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
13 Jul 2018
आंध्रप्रदेश गैस लीक

आंध्रप्रदेश के अनंतपुर जिले में स्थित ब्राजीलियन कंपनी कि गेरडाउ स्टील प्लांट में गुरूवार की शाम गैस रिसाव हुआ। जिसके कारण छह लोगों की मौत और पांच लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद पुलिस वालों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों कि हालात अभी भी नाजुक बताई जा रही है।

रिपोर्ट के अनुसार मरने वाले सारे लोग फैक्टरी में काम करने वाले मज़दूर थे। गैस रिसाव के वक्त यह लोग फैक्टरी के एक कमरे में काम कर रहे थे तभी गैस रिसाव होने लगा और जिसकी वजह से दम घुटने से इनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक शाम साढ़े पाँच बजे प्लांट में मौज़ूद एक अंडरग्राउंड चैंबर में यह दुर्घटना हुई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार गैस रिसाव की चपेट में आने से बी रंगानाथ, के मनोज, यू गंगाधर, एस ए बाशा, के एम सिवा व जी गुरूवीयाह की मौत हुई है। प्रशासन के अनुसार मरने वालों मे तीन इलेक्ट्रीशियन व तीन फैबरिकेशन वर्क्रस थे। अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि दो मज़दूरों की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हालांकि गैस रिसाव के कारण का अभी तक कंपनी की तरफ से कोई अधिकारिक स्पष्टिकरण नहीं आया है लेकिन पुलिस प्रशासन का कहना है कि रखरखाव के लिए इस्तेमाल होने वाली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस की वजह से यह घटना घटित हुई। प्रभावकर राव (डीआईजी) के अनुसार पुलिस प्रशासन ने कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हादसा होने के बाद वामपंथी पार्टी व विपक्ष के वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने गेरडाउ स्टील प्लांट के सामने आंदोलन किया। वाईएसआर कांग्रेस के नेता जितेन्द्र रेड्डी ने टीडीपी सरकार से माँग की है कि वह पीड़ितों के परिवारवालों को 50 लाख रू देने के साथ ही परिवार के किसी एक व्यक्ति को नौकरी भी दे। वहीं राज्य के उपमुख्यमंत्री एन चिन्ना राजप्पा ने घटना में पीडितों के घर के सदस्यों को 5 लाख रू देने कि घोषणा की है।

सीपीआईएम पार्टी के जिला सचिव रामगोपाल ने न्यूज़क्लिक से बात करते हुए कहा कि कंपनी में इससे पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है लेकिन कंपनी ने अपनी पुरानी गलतियों से कोई सबक नहीं लिया। हमारी मांग सरकार और कंपनी से यह है कि वह पीड़ितों को उचित न्याय दे।

आंध्रप्रदेश
गैस लीक
गेरडाउ स्टील प्लांट

Related Stories

केंद्र और राज्य सरकार कर रही है पोलावरम बाँध से प्रभावित आदिवासियों को नज़रअंदाज़

विशेष राज्य के दर्जे को लेकर, उबल रहा है आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेशः बिजली विभाग के ठेका मज़दूरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल


बाकी खबरें

  • पीपल्स डिस्पैच
    नेपाल ने अमेरिका के MCC अनुदान समझौते को विरोध प्रदर्शनों के बीच दी मान्यता, अब आगे क्या?
    04 Mar 2022
    नेपाली संसद में कई हफ़्तों तक चली उठापटक नतीजा आख़िरकार अमेरिका की एमसीसी के साथ 500 मिलियन डॉलर का समझौता रहा। इस समझौते के पहले सरकार के समझौते का विरोध कर रही राजनीतिक पार्टियों ने बड़े विरोध…
  • mamta banerjee
    विजय विनीत
    यूपी चुनावः बनारस के सियासी अखाड़े में दिग्गजों पर भारी पड़ीं ममता, भाजपा को दे गईं गहरी चोट
    04 Mar 2022
    बंगाली समाज के लोग बनारस में पीढ़ियों से बंग संस्कृति को जीवंत बनाए हुए हैं। पिछले कई चुनावों से वह बीजेपी को वोट देते आए हैं। इस बार ममता बनर्जी का अपमान और उनको यह कहना कि वो हिन्दू नहीं हैं, अंदर…
  • पीपल्स डिस्पैच
    यूक्रेन में चल रहे संघर्ष और युद्ध-विरोधी आंदोलन के परिपेक्ष्य
    04 Mar 2022
    शांति के लिए काम करने वाले एबी मार्टिन और ब्रायन बेकर रूस-यूक्रेन संघर्ष के सिलसिले में युद्ध विरोधी आंदोलन की दिशा में चर्चा करने के लिए आपस में मिले
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 6,396 नए मामले, 201 मरीज़ों की मौत
    04 Mar 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.16 फ़ीसदी यानी 69 हज़ार 897 हो गयी है।
  • mbbs
    रवि कौशल
    सरकार ने मेडिकल कॉलेजों की बजाय मंदिरों को प्राथमिकता दी,  इसी का ख़ामियाज़ा यूक्रेन में भुगत रहे हैं छात्र : मेडिकल विशेषज्ञ
    04 Mar 2022
    विशेषज्ञों का कहना है कि रूस, चीन और पूर्वी यूरोपीय देशों में मेडिकल की डिग्री हासिल करने के लिए जाने वाले भारतीय छात्रों की बड़ी तादाद की मुख्य वजह देश के निजी चिकित्सा संस्थानों की मोटी फीस है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License