NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
भारत
आसाराम का बेटा नारायण साईं भी बलात्कार का दोषी, 30 को सज़ा का ऐलान
2002 से 2005 के बीच एक साध्वी के यौन शोषण का यह मामला गुजरात के सूरत की सत्र अदालत में विचाराधीन था।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
26 Apr 2019
narayan sai and asaram
Image Courtesy: indiatoday.in

बलात्कार के मामले में सज़ा काट रहे आसाराम का बेटा नारायण साईं भी बालात्कार के एक मामले में दोषी पाया गया है। गुजरात की एक अदालत ने साईं को एक साध्वी से बलात्कार का दोषी पाया। इस मामले में 30 अप्रैल को सज़ा सुनाई जाएगी।

2002 से 2005 के बीच कई बार किए गए बलात्कार का यह मामला गुजरात के सूरत की सत्र अदालत विचाराधीन था।

आपको बता दें कि सूरत की ही दो बहनों ने 2013 में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया था कि प्रवचनकर्ता आसाराम और नारायण साईं ने उनके साथ बलात्कार किया।

इनमें से एक पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब वह आश्रम में रह रही थी तो 2002 से 2005 के बीच नारायण साईं ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में आसाराम और उसके बेटे के खिलाफ दुष्कर्म, यौन शोषण और अवैध तरीके से बंधक बनाकर रखना और अन्य अपराध के तहत मामला दर्ज किया था। नारायण साईं पर जैसे ही बलात्कार के मामले में एफआईआर दर्ज हुई, वह फरार हो गया। एफआईआर दर्ज होने के करीब दो महीने बाद दिसंबर, 2013 में उसे हरियाणा-दिल्ली सीमा के पास से गिरफ़्तार किया गया।

आपको बता दें कि आसाराम एक अन्य लड़की से बलात्कार के मामले में उम्र कैद की सज़ा काट रहा है। पिछले साल जोधपुर अदालत ने यूपी के शाहजहांपुर की नाबालिग युवती से बलात्कार के मामले में आसाराम को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

Asaram
narayan sai
rape case
sexual crimes
sexual harassment
Gujrat
Surat

Related Stories

बिहार: आख़िर कब बंद होगा औरतों की अस्मिता की क़ीमत लगाने का सिलसिला?

बिहार: 8 साल की मासूम के साथ बलात्कार और हत्या, फिर उठे ‘सुशासन’ पर सवाल

यूपी: अयोध्या में चरमराई क़ानून व्यवस्था, कहीं मासूम से बलात्कार तो कहीं युवक की पीट-पीट कर हत्या

मध्य प्रदेश : मर्दों के झुंड ने खुलेआम आदिवासी लड़कियों के साथ की बदतमीज़ी, क़ानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

दिल्ली गैंगरेप: निर्भया कांड के 9 साल बाद भी नहीं बदली राजधानी में महिला सुरक्षा की तस्वीर

जेएनयू में छात्रा से छेड़छाड़, छात्र संगठनों ने निकाला विरोध मार्च

असम: बलात्कार आरोपी पद्म पुरस्कार विजेता की प्रतिष्ठा किसी के सम्मान से ऊपर नहीं

यूपी: मुज़फ़्फ़रनगर में स्कूली छात्राओं के यौन शोषण के लिए कौन ज़िम्मेदार है?

बिहारः पांच वर्ष की दलित बच्ची के साथ रेप, अस्पताल में भर्ती

राजस्थान: रेप के आरोपी ने दोस्तों के साथ मिलकर दलित लड़की पर चाकू से किया हमला


बाकी खबरें

  • बोरिस जॉनसन
    एम. के. भद्रकुमार
    बोरिस जॉनसन भारत के सीरम इंस्टीट्यूट को हँसते-हँसते ले उड़े
    05 May 2021
    डाउनिंग स्ट्रीट ने कहा है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया यूके के भीतर भी बिक्री कार्यालय स्थापित करेगा, जिसके ज़रिये कम से कम "1 बिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक का व्यापार होने की उम्मीद है, इसके लिए सीरम…
  • कार्ल मार्क्स
    अनीश अंकुर
    हम, अपने लिए, शासकों द्वारा निर्धारित भविष्य से इनकार करते हैं : कार्ल मार्क्स जयंती पर विशेष
    05 May 2021
    मार्क्स ने पूंजीवादी समाज की रचना तथा उसके विकास की नियमों का ढांचा उस समय तैयार किया था जब उसका संपूर्ण विकास सिर्फ एक देश इंग्लैंड में ही हुआ था और जिस समय दुनिया की आबादी का सिर्फ एक फीसद हिस्सा…
  • अ-दीदी नि-र्ममता और बंगाल को गुजरात बनाने का "आह्वान"
    बादल सरोज
    अ-दीदी नि-र्ममता और बंगाल को गुजरात बनाने का "आह्वान"
    05 May 2021
    जादवपुर में सीपीएम और संयुक्त मोर्चे के समर्थकों पर शुरू हुए हमलों की अगुवाई वहां से जीता टीएमसी विधायक देबब्रत मजूमदार कर रहा है। यह देबब्रत चुनाव में टीएमसी की टिकट मिलने से पहले तक इस इलाके में…
  • भरूच के अस्पताल के पास अग्निशमन विभाग का अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं था: जनहित याचिका
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    भरूच के अस्पताल के पास अग्निशमन विभाग का अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं था: जनहित याचिका
    05 May 2021
    अस्पताल के पास शहर के अग्निशमन विभाग का अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) नहीं था। वह बहुत गंभीर मामला है।  इस पर कई सवाल भी उठते है कि बिना एनओसी के अस्पताल चल कैसे रहा था ?
  • अदालत
    भाषा
    ऑक्सीजन की आपूर्ति न होने से मौत आपराधिक कृत्य, नरसंहार से कम नहीं : अदालत
    05 May 2021
    “हमें यह देखकर दुख हो रहा है कि अस्पतालों को ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं होने से कोविड मरीजों की जान जा रही है। यह एक आपराधिक कृत्य है और यह उन लोगों द्वारा नरसंहार से कम नहीं है जिन्हें तरल चिकित्सीय…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License