NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
भारत
आसाराम का बेटा नारायण साईं भी बलात्कार का दोषी, 30 को सज़ा का ऐलान
2002 से 2005 के बीच एक साध्वी के यौन शोषण का यह मामला गुजरात के सूरत की सत्र अदालत में विचाराधीन था।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
26 Apr 2019
narayan sai and asaram
Image Courtesy: indiatoday.in

बलात्कार के मामले में सज़ा काट रहे आसाराम का बेटा नारायण साईं भी बालात्कार के एक मामले में दोषी पाया गया है। गुजरात की एक अदालत ने साईं को एक साध्वी से बलात्कार का दोषी पाया। इस मामले में 30 अप्रैल को सज़ा सुनाई जाएगी।

2002 से 2005 के बीच कई बार किए गए बलात्कार का यह मामला गुजरात के सूरत की सत्र अदालत विचाराधीन था।

आपको बता दें कि सूरत की ही दो बहनों ने 2013 में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया था कि प्रवचनकर्ता आसाराम और नारायण साईं ने उनके साथ बलात्कार किया।

इनमें से एक पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब वह आश्रम में रह रही थी तो 2002 से 2005 के बीच नारायण साईं ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में आसाराम और उसके बेटे के खिलाफ दुष्कर्म, यौन शोषण और अवैध तरीके से बंधक बनाकर रखना और अन्य अपराध के तहत मामला दर्ज किया था। नारायण साईं पर जैसे ही बलात्कार के मामले में एफआईआर दर्ज हुई, वह फरार हो गया। एफआईआर दर्ज होने के करीब दो महीने बाद दिसंबर, 2013 में उसे हरियाणा-दिल्ली सीमा के पास से गिरफ़्तार किया गया।

आपको बता दें कि आसाराम एक अन्य लड़की से बलात्कार के मामले में उम्र कैद की सज़ा काट रहा है। पिछले साल जोधपुर अदालत ने यूपी के शाहजहांपुर की नाबालिग युवती से बलात्कार के मामले में आसाराम को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

Asaram
narayan sai
rape case
sexual crimes
sexual harassment
Gujrat
Surat

Related Stories

बिहार: आख़िर कब बंद होगा औरतों की अस्मिता की क़ीमत लगाने का सिलसिला?

बिहार: 8 साल की मासूम के साथ बलात्कार और हत्या, फिर उठे ‘सुशासन’ पर सवाल

यूपी: अयोध्या में चरमराई क़ानून व्यवस्था, कहीं मासूम से बलात्कार तो कहीं युवक की पीट-पीट कर हत्या

मध्य प्रदेश : मर्दों के झुंड ने खुलेआम आदिवासी लड़कियों के साथ की बदतमीज़ी, क़ानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

दिल्ली गैंगरेप: निर्भया कांड के 9 साल बाद भी नहीं बदली राजधानी में महिला सुरक्षा की तस्वीर

जेएनयू में छात्रा से छेड़छाड़, छात्र संगठनों ने निकाला विरोध मार्च

असम: बलात्कार आरोपी पद्म पुरस्कार विजेता की प्रतिष्ठा किसी के सम्मान से ऊपर नहीं

यूपी: मुज़फ़्फ़रनगर में स्कूली छात्राओं के यौन शोषण के लिए कौन ज़िम्मेदार है?

बिहारः पांच वर्ष की दलित बच्ची के साथ रेप, अस्पताल में भर्ती

राजस्थान: रेप के आरोपी ने दोस्तों के साथ मिलकर दलित लड़की पर चाकू से किया हमला


बाकी खबरें

  • Letter from the Mayor of North Delhi to the Chief Minister, requesting to ensure the supply of pyre wood to the crematoriums
    भाषा
    उत्तरी दिल्ली के महापौर का मुख्यमंत्री को पत्र, श्मशानों को चिता की लकड़ी की आपूर्ति सुनिश्चित करने का अनुरोध
    28 Apr 2021
    कोविड-19 महामारी के दूसरे दौर में न केवल अस्पतालों जबकि श्मशानों में भी कतारें लगी हुई हैं। राष्ट्रीय राजधानी में अप्रैल में अबतक 4,063 कोविड-19 रोगियों की मौत हो चुकी है। इनमें से 2,500 से अधिक…
  • Kappan
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    न्यायालय ने पत्रकार कप्पन को बेहतर इलाज के लिए राज्य के बाहर भेजने का योगी सरकार को दिया निर्देश
    28 Apr 2021
    “मामले के तथ्यों पर गौर करते हुए, हम याचिका का निस्तारण करते हैं। भले ही सॉलीसीटर जनरल तुषार मेहता ने बहुत गंभीरता से इसका विरोध किया है, लेकिन हम राज्य को आरोपी को आरएमएल या एम्स या जहां कहीं इलाज…
  • जम्मू-कश्मीर : हड़ताल पर गए ट्रांसपोर्टरों ने यात्री किराया बढ़ाने की मांग की
    भाषा
    जम्मू-कश्मीर : हड़ताल पर गए ट्रांसपोर्टरों ने यात्री किराया बढ़ाने की मांग की
    28 Apr 2021
    ऑल जम्मू-कश्मीर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष टीएस वजीर के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी शहर के जनरल बस स्टैंड के सामने मुख्य सड़क पर जमा हुए और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और सड़क पर टायर…
  • आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: संकट आते ही देश छोड़ने लगे धनवान
    28 Apr 2021
    भारत के कई पूंजीपति परिवार प्राइवेट जेट विमानों में बैठकर विदेश भाग निकले। इनमें से ज़्यादातर पूंजीपति कोरोना के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए और ब्रिटेन द्वारा जारी नई ट्रैवल गाइड्लाइंस के कारण लंदन जा…
  • पीपल्स डिस्पैच
    यूएस में एफ़बीआई ने निगरानी के दौरान कई गोपनीयता मानदंडों का उल्लंघन किया : एफ़आईएससी का खुलासा
    28 Apr 2021
    एफ़बीआई के पिछले दरवाज़े से तलाशी के माध्यम से कई "व्यापक उल्लंघन" पाए जाने के बावजूद एफ़आईएससी ने एजेंसी की निगरानी कार्यक्रम को प्रमाणित किया था।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License