NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
अपराध
भारत
आसाराम का बेटा नारायण साईं भी बलात्कार का दोषी, 30 को सज़ा का ऐलान
2002 से 2005 के बीच एक साध्वी के यौन शोषण का यह मामला गुजरात के सूरत की सत्र अदालत में विचाराधीन था।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
26 Apr 2019
narayan sai and asaram
Image Courtesy: indiatoday.in

बलात्कार के मामले में सज़ा काट रहे आसाराम का बेटा नारायण साईं भी बालात्कार के एक मामले में दोषी पाया गया है। गुजरात की एक अदालत ने साईं को एक साध्वी से बलात्कार का दोषी पाया। इस मामले में 30 अप्रैल को सज़ा सुनाई जाएगी।

2002 से 2005 के बीच कई बार किए गए बलात्कार का यह मामला गुजरात के सूरत की सत्र अदालत विचाराधीन था।

आपको बता दें कि सूरत की ही दो बहनों ने 2013 में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया था कि प्रवचनकर्ता आसाराम और नारायण साईं ने उनके साथ बलात्कार किया।

इनमें से एक पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब वह आश्रम में रह रही थी तो 2002 से 2005 के बीच नारायण साईं ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में आसाराम और उसके बेटे के खिलाफ दुष्कर्म, यौन शोषण और अवैध तरीके से बंधक बनाकर रखना और अन्य अपराध के तहत मामला दर्ज किया था। नारायण साईं पर जैसे ही बलात्कार के मामले में एफआईआर दर्ज हुई, वह फरार हो गया। एफआईआर दर्ज होने के करीब दो महीने बाद दिसंबर, 2013 में उसे हरियाणा-दिल्ली सीमा के पास से गिरफ़्तार किया गया।

आपको बता दें कि आसाराम एक अन्य लड़की से बलात्कार के मामले में उम्र कैद की सज़ा काट रहा है। पिछले साल जोधपुर अदालत ने यूपी के शाहजहांपुर की नाबालिग युवती से बलात्कार के मामले में आसाराम को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

Asaram
narayan sai
rape case
sexual crimes
sexual harassment
Gujrat
Surat

Related Stories

बिहार: आख़िर कब बंद होगा औरतों की अस्मिता की क़ीमत लगाने का सिलसिला?

बिहार: 8 साल की मासूम के साथ बलात्कार और हत्या, फिर उठे ‘सुशासन’ पर सवाल

यूपी: अयोध्या में चरमराई क़ानून व्यवस्था, कहीं मासूम से बलात्कार तो कहीं युवक की पीट-पीट कर हत्या

मध्य प्रदेश : मर्दों के झुंड ने खुलेआम आदिवासी लड़कियों के साथ की बदतमीज़ी, क़ानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

दिल्ली गैंगरेप: निर्भया कांड के 9 साल बाद भी नहीं बदली राजधानी में महिला सुरक्षा की तस्वीर

जेएनयू में छात्रा से छेड़छाड़, छात्र संगठनों ने निकाला विरोध मार्च

असम: बलात्कार आरोपी पद्म पुरस्कार विजेता की प्रतिष्ठा किसी के सम्मान से ऊपर नहीं

यूपी: मुज़फ़्फ़रनगर में स्कूली छात्राओं के यौन शोषण के लिए कौन ज़िम्मेदार है?

बिहारः पांच वर्ष की दलित बच्ची के साथ रेप, अस्पताल में भर्ती

राजस्थान: रेप के आरोपी ने दोस्तों के साथ मिलकर दलित लड़की पर चाकू से किया हमला


बाकी खबरें

  • Cuba Communist Party Congress
    लुईस डे जीसस रेयेस
    बदलाव और निरंतरता के बीच क्यूबा की कम्युनिस्ट पार्टी की 8वीं कांग्रेस
    19 Apr 2021
    क्यूबा की कम्युनिस्ट पार्टी अपनी 8वीं कांग्रेस चल रही है, जो क्रांतिकारी अभियान को आगे ले जाने के लिए अपने नेतृत्व के पुनरुद्धार पर विचार करेगी।
  •  कोविड-19 के हालात की वजह से ब्रिटिश प्रधानमंत्री जॉनसन ने भारत का दौरा रद्द किया
    भाषा
    कोविड-19 के हालात की वजह से ब्रिटिश प्रधानमंत्री जॉनसन ने भारत का दौरा रद्द किया
    19 Apr 2021
    ‘‘कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को देखते हुए आपसी सहमति से यह निर्णय किया गया है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री अगले सप्ताह भारत यात्रा पर नहीं आयेंगे।’’
  • syria1
    पीपल्स डिस्पैच
    युद्ध से तबाह सीरिया ने राष्ट्रपति चुनाव की घोषणा की
    19 Apr 2021
    चरमराई अर्थव्यवस्था के बीच 26 मई को ये चुनाव होंगे। यहां की अर्थव्यवस्था अमेरिका और यूरोपीय संघ द्वारा लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों और COVID-19 महामारी से बुरी तरह प्रभावित हुई है।
  • Cartoon click: oxygen becomes expensive, take a little ...
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: महंगी हुई ऑक्सीजन, थोड़ी-थोड़ी लिया करो...
    19 Apr 2021
    कोरोना काल में देशभर से चिकित्सीय ऑक्सीजन की किल्लत की ख़बरें मिल रही हैं। इसी मुद्दे पर चर्चा के लिए कैबिनेट सचिव ने दिल्ली और 10 राज्यों के साथ बैठक बुलाई।
  • ira
    पीपल्स डिस्पैच
    इराक़ में अमेरिकी एयरबेस पर रॉकेट हमले में पांच घायल
    19 Apr 2021
    जब से जो बाइडन ने अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला है तब से देश में अमेरिका की परिसरों के विरोध में ऐसे करीब 20 हमले हुए हैं। सैन्य मौजूदगी को लेकर हमले बढ़े हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License