NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
म्यांमारः आंग सान सू की पार्टी ने दूसरी बार संसदीय चुनावों में जीत दर्ज की
अधिकार समूहों ने इन चुनावों को मूलतः दोषपूर्ण बताया है क्योंकि इन चुनावों में 2.6 मिलियन नस्लीय अल्पसंख्यकों को मतदान करने से रोक दिया गया था।
पीपल्स डिस्पैच
13 Nov 2020
म्यांमार

म्यांमार के केंद्रीय चुनाव आयोग ने 13 नवंबर को घोषणा की कि आंग सान सू की अध्यक्षता वाली नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनडीपी) ने हाल ही में हुए संसदीय चुनावों में अगली सरकार बनाने के लिए आवश्यक अधिकांश सीटें सुरक्षित कर ली हैं। यह सू की का दूसरा कार्यकाल होगा।

हालांकि अभी भी 64 सीटों के साथ अंतिम परिणाम के आने का इंतज़ार है। संसद के दोनों सदनों की कुल 476 सीटों के लिए चुनाव रविवार को हुए थे। एनडीपी को इस चुनावों में अब तक कुल 346 सीटें हासिल हुई है। सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी को 322 सीटों (दोनों सदनों में अलग-अलग बहुमत) की ज़रूरत होती है।

म्यांमार की संसद में दो सदन हैं जिसे एसेंबली ऑफ यूनियन कहा जाता है। निचले सदन या हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में 440 सीटें हैं जिनमें से 315 सीटों के लिए मतदान हुए। उच्च सदन जिसे हाउस ऑफ नेशनलिस्ट कहा जाता है उसमें 224 सीटें हैं जिनमें से 161 सीटों के लिए मतदान हुए। शेष सीटें सेना के लोगों से भरी जाती हैं।

म्यांमार के दूसरे संसदीय चुनाव में 37 मिलियन पात्र मतदाताओं को वोट डालने की अनुमति दी गई थी जिसमें 8 नवंबर को पहली बार पांच मिलियन मतदाता शामिल हुए।

पांच दशक के सैन्य शासन के बाद क्वासी-सिविल गवर्नमेंट स्थापित करने के लिए एक साधन के रूप में 2010 में सेना द्वारा गठित यूनियन सॉलिडरिटी एंड डेवलपमेंट पार्टी (यूएसडीपी) मुख्य विपक्षी पार्टी है। चुनाव आयोग के अनुसार सेना समर्थित मुख्य विपक्षी दल ने अब तक केवल 24 सीटें जीती हैं।

10 नवंबर को यूएसडीपी के अध्यक्ष यू थान ह्ते ने दावा किया कि विपक्षी पार्टी "भारी जीत के लिए एनडीपी को क़ानूनी चुनौती देने जा रही है", पार्टी ने फिर से चुनाव की भी मांग की है।

75 वर्षीय आंग सान सू की अल्पसंख्यक समूहों के ख़िलाफ़ दमन के आरोपों और नस्लीय-धार्मिक तनावों को रोकने में उनकी सरकार की विफलता के बावजूद देश में सबसे लोकप्रिय बनी हुई हैं।

Myanmar
Myanmar election
Aung San Suu
National League for Democracy

Related Stories

भारत के कर्तव्यों का उल्लंघन है रोहिंग्या शरणार्थियों की हिरासत और उनका निर्वासन

कैसे सैन्य शासन के विरोध ने म्यांमार को 2021 के तख़्तापलट के बाद से बदल दिया है

तख़्तापल्ट का एक वर्ष: म्यांमार का लोकतंत्र समर्थक प्रतिरोध आशाजनक, लेकिन अंतरराष्ट्रीय एकजुटता डगमग

म्यांमार के प्रति भारतीय विदेश नीति अब भी अस्पष्ट बनी हुई है

म्यांमार में 4,800 खदान कर्मचारियों की हड़ताल के छह महीने पूरे

म्यांमार की पुरानी रिपोर्ट कोलकाता में रोहिंग्या मुसलमानों द्वारा हिंदुओं की हत्या के नाम पर शेयर की

म्यांमार के नयपीडाव में सैन्य छापेमारी में 31 लोग मारे गए

रोहिंग्या कैंप: आग लगने के बाद अब क्या हैं हालात

दिल्ली के इकलौते रोहिंग्या कैंप में बार-बार आग लगने से उठते सवाल

सुप्रीम कोर्ट का रोहिंग्या मुसलमानों को वापस भेजने का फ़ैसला कितना मानवीय?


बाकी खबरें

  • Anganwadi workers
    रौनक छाबड़ा
    हरियाणा: हड़ताली आंगनवाड़ी कार्यकार्ताओं के आंदोलन में अब किसान और छात्र भी जुड़ेंगे 
    08 Mar 2022
    आने वाले दिनों में सभी महिला कार्यबलों से सम्बद्ध यूनियनों की आस ‘संयुक्त महापंचायत’ पर लगी हुई है; इस संबंध में 10 मार्च को रोहतक में एक बैठक आहूत की गई है।
  • refugee crisis
    एपी
    रूस-यूक्रेन युद्ध अपडेट: संयुक्त राष्ट्र ने द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद इसे यूरोप का सबसे बड़ा शरणार्थी संकट बताया 
    08 Mar 2022
    अमेरीका ने रूस से आयात होने वाले तेल पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानूनी मुहिम शुरू की, तो दूसरी तरफ जेलेंस्की ने रूस को चिकित्सा आपूर्ति मार्ग पर हुआ समझौता याद दिलाया।
  • राज कुमार
    गोवा चुनावः कौन जीतेगा चुनाव और किसकी बनेगी सरकार?
    08 Mar 2022
    इस बार भाजपा के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है क्योंकि तमाम विपक्षी दल भाजपा को हराने के लिए लड़े हैं और ये स्थिति कांग्रेस के पक्ष में जाती है।
  • privatization of railways
    सतीश भारतीय
    निजी ट्रेनें चलने से पहले पार्किंग और किराए में छूट जैसी समस्याएं बढ़ने लगी हैं!
    08 Mar 2022
    रेलवे का निजीकरण गरीब और मध्यम वर्ग की जेब पर वजन लादने जैसा है। क्योंकि यही वर्ग व्यवसाय और आवाजाही के लिए सबसे ज्यादा रेलवे पर आश्रित है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव मामलों की घटकर 50 हज़ार से कम हुई
    08 Mar 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 3,993 नए मामले सामने आए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.12 फ़ीसदी यानी 49 हज़ार 948 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License