NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
शिक्षा
भारत
राजनीति
कश्मीर : पैगंबर की विवादित छवि पेश करने वाली किताब को अधिकारियों ने हटाया
दिल्ली के जे सी प्रकाशन की सातवीं कक्षा की किताब का घाटी में विरोध हो रहा है।
अनीस ज़रगर
09 Dec 2021
kashmir
तस्वीर सौजन्य : Free Press Kashmir

श्रीनगर : जम्मू और कश्मीर में अधिकारियों ने सातवीं कक्षा की पाठ्यपुस्तक पर प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया है, जिसमें कथित तौर पर इस्लामिक पैगंबर मुहम्मद की तस्वीर को दर्शाया गया है, जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है।

श्रीनगर के डीएम ऑफिस ने श्रीनगर एसपी से किताब के प्रकाशक और वितरक पर कार्रवाई करने को कहा था जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है।

इस किताब में में पैगंबर मुहम्मद की एक तस्वीर का उपयोग किया गया है जिसे महादूत गेब्रियल के साथ दिखाया गया है। पैगंबर के चित्रण की गंभीर आलोचना हुई है, विशेष रूप से सोशल मीडिया नेटवर्क पर, जहां कई लोगों ने प्रकाशक पर समुदाय के प्रति असंवेदनशील होने का इल्ज़ाम लगाया है। मुसलमान सभी इस्लामिक आइकनों के दृश्य प्रतिनिधित्व या इमेजरी को पवित्र मानते हैं।

ट्विटर पर समीउल्लाह ने लिखा, "यह मुसलमानों के दिलों पर हमला है।"

एक धार्मिक संस्था, द इस्लामिक फ्रेटरनिटी ऑफ जम्मू एंड कश्मीर ने सोमवार को सातवीं कक्षा की इतिहास और नागरिक शास्त्र के संस्करण-2020 में आपत्तिजनक सामग्री के प्रकाशन को समुदाय के खिलाफ "साजिश" करार दिया।

आईएफजेके के अध्यक्ष मोहम्मद आमिर ने कहा, "यह दिल्ली स्थित जे सी प्रकाशन द्वारा मुस्लिम समुदाय के खिलाफ रची गई साजिश थी, जो समय से पहले ही बेनकाब हो गई।"

समूह, जिसने श्रीनगर जिला प्रशासन की कार्रवाई को समय पर बताया, ने कहा कि इस तरह की हरकतें अक्सर होती हैं लेकिन कश्मीर घाटी में ऐसा पहली बार हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रकाशक ने नबी को एक बार भी सम्मानित नहीं किया था और सल्ला अल्लाहु अलैहि वसल्लम जैसे इस्लामी सम्मानों का उपयोग किए बिना उनके नाम का उल्लेख किया था।

समूह ने लोगों से दिल्ली स्थित जे सी प्रकाशन द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का बहिष्कार करने और प्रकाशक की पुस्तकों को ब्लैकलिस्ट करने का भी आग्रह किया। उन्होंने प्रचारकों से आने वाले शुक्रवार को सामूहिक प्रार्थना के दौरान इस मुद्दे पर बोलने की भी अपील की।

आमिर ने कहा, "हम निजी स्कूल संघों और अभिभावकों से प्रकाशन गृह द्वारा प्रकाशित की जा रही पुस्तकों को ब्लैकलिस्ट करने का भी अनुरोध करते हैं।"

क्षेत्रीय स्कूल बोर्ड ने भी बाजार से विवादास्पद किताब को वापस लेने का आह्वान किया है और स्कूलों से कहा है कि अगर उन्होंने इसे पेश किया है तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें। बोर्ड के एक अधिकारी ने एक बयान में कहा, “यदि किसी स्कूल में पाठ्यपुस्तक का उपयोग किया जा रहा है, तो इसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। अन्यथा कानून के प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई शुरू की जाएगी।"

इस लेख को मूल अंग्रेज़ी में पढ़ने के लिए नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक करें।

Authorities Withdraw Textbook from Kashmir After Controversial Depiction of Prophet

Prophet Mohammad
Kashmir Textbook
Jay Cee Publications
Book Withdrawn

Related Stories


बाकी खबरें

  • NEP
    न्यूज़क्लिक टीम
    नई शिक्षा नीति भारत को मध्य युग में ले जाएगी : मनोज झा
    23 Apr 2022
    राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति देश को उस प्राचीन युग में वापस ले जाएगी जब केवल एक विशेष वर्ग वर्चस्व वाले समाज में एकलव्य को दूर में ही खड़ा होकर…
  • राज वाल्मीकि
    फ़ासीवादी व्यवस्था से टक्कर लेतीं  अजय सिंह की कविताएं
    23 Apr 2022
    अजय सिंह हमारे समय के एक बेबाक और बेख़ौफ़ कवि हैं। शायद यही वजह है कि उनकी कविताएं इतनी सीधे सीधे और साफ़ साफ़ बोलती हैं। इन्हीं कविताओं का नया संग्रह आया है—“यह स्मृति को बचाने का वक़्त है”, जिसका…
  • hafte ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    राजनीति की बर्बरता, मेवाणी 'अंदर', फ़ैज़ कविता बाहर
    23 Apr 2022
    देश के अलग-थलग हिस्सो मे अचानक बर्बरता का नंगा नाच क्यो होने लगा ? धर्म और राजनीति का ये कैसा चैहरा है ? इसके अलावा #HafteKiBaat मे मेवाणी की गिरफ्तारी और फ़ैज़ अहमद फैज की कविता को पाठ्यक्रम से…
  • जोए एलेक्जेंड्रा
    वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच एकता और उम्मीद की राह दिखाते ALBA मूवमेंट्स 
    23 Apr 2022
    सामाजिक आंदोलनों का यह महाद्वीपीय मंच मौजूदा स्थिति का विश्लेषण करने और अगले दौर को लेकर रणनीतियों को तय करने के लिए अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में अपनी तीसरी महाद्वीपीय सभा का आयोजन करने जा रहा है।
  • रूबी सरकार
    अमित शाह का शाही दौरा और आदिवासी मुद्दे
    23 Apr 2022
    भोपाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बुलाकर मेगा इवेंट किया गया। भोपाल एयरपोर्ट से लेकर भाजपा कार्यालय और जम्बूरी मैदान तक सुरक्षा, सजावट और स्वागत पर करीब 15 करोड़ खर्च किए गए। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License